छत्तीसगढ़ से जाने वाली 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें हुईं कैंसिल, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

रायपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

छत्तीसगढ़ में 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट बदला गया। बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल लाइन काम से बड़ा असर।

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को लेकर एक बड़ी खबर आई है। रेलवे ने बताया है कि बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के काम की वजह से 7 से 19 जून के बीच 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया जाएगा। इसके अलावा, 8 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, 6 ट्रेनें बीच में ही रुकेंगी और 5 ट्रेनें देरी से चलेंगी। तो कुल मिलाकर 77 ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा। यह न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान के यात्रियों के लिए भी काफी परेशानी बना सकता है। समर सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच ऐसी अचानक ट्रेनें कैंसिल होना बड़ी दिक्कत बन गई है। रेलवे का कहना है कि ये कदम जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर काम के चलते उठाया गया है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल सेक्शन पर तीसरी और चौथी रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। इसी सिलसिले में चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने के लिए 7 से 19 जून तक अलग-अलग दिनों में तकनीकी काम किया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह रूट देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक है, जो उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ता है। काम के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लेना जरूरी होता है, इसीलिए कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर असर पड़ा है। ट्रेनें जैसे दुरंतो एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसMT एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस अपने नए रूट से चलाई जाएंगी, जबकि कुछ ट्रेनें बीच रास्ते में ही रुकेंगी। रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर जैसे स्टेशनों पर इसका सीधा असर होगा और यात्री लगातार पूछताछ केंद्रों पर जानकारी लेते दिख रहे हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की हैं। हसदेव एक्सप्रेस को इस दौरान बिलासपुर और कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला किया गया है, ताकि स्थानीय यात्रियों को थोड़ी राहत मिल सके। लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों को अब भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि कई ट्रेनों का समय बदला गया है और कुछ ट्रेनें 1 से 3 घंटे तक की देरी से चलेंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट करीब 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का हिस्सा है, जिसमें अब तक 180 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे काम पूरा होगा, इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड और संख्या दोनों में सुधार होगा और देरी की समस्या भी कम हो जाएगी। फिलहाल यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2026 By Rohit.P

छत्तीसगढ़ से जाने वाली 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें हुईं कैंसिल, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

रायपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को लेकर एक बड़ी खबर आई है। रेलवे ने बताया है कि बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के काम की वजह से 7 से 19 जून के बीच 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया जाएगा। इसके अलावा, 8 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, 6 ट्रेनें बीच में ही रुकेंगी और 5 ट्रेनें देरी से चलेंगी। तो कुल मिलाकर 77 ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा। यह न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान के यात्रियों के लिए भी काफी परेशानी बना सकता है। समर सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच ऐसी अचानक ट्रेनें कैंसिल होना बड़ी दिक्कत बन गई है। रेलवे का कहना है कि ये कदम जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर काम के चलते उठाया गया है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल सेक्शन पर तीसरी और चौथी रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। इसी सिलसिले में चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने के लिए 7 से 19 जून तक अलग-अलग दिनों में तकनीकी काम किया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह रूट देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक है, जो उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ता है। काम के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लेना जरूरी होता है, इसीलिए कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर असर पड़ा है। ट्रेनें जैसे दुरंतो एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसMT एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस अपने नए रूट से चलाई जाएंगी, जबकि कुछ ट्रेनें बीच रास्ते में ही रुकेंगी। रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर जैसे स्टेशनों पर इसका सीधा असर होगा और यात्री लगातार पूछताछ केंद्रों पर जानकारी लेते दिख रहे हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की हैं। हसदेव एक्सप्रेस को इस दौरान बिलासपुर और कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला किया गया है, ताकि स्थानीय यात्रियों को थोड़ी राहत मिल सके। लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों को अब भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि कई ट्रेनों का समय बदला गया है और कुछ ट्रेनें 1 से 3 घंटे तक की देरी से चलेंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट करीब 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का हिस्सा है, जिसमें अब तक 180 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे काम पूरा होगा, इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड और संख्या दोनों में सुधार होगा और देरी की समस्या भी कम हो जाएगी। फिलहाल यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/65-express-and-12-passenger-trains-going-from-chhattisgarh-canceled/article-53333

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.