राजनांदगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़: बुजुर्ग महिला और युवक से कुल 2 करोड़ की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon, CG

फर्जी CBI अधिकारी और ऑनलाइन ट्रेडिंग विशेषज्ञ बनकर ठगी करने वाले गिरोह के 4 आरोपियों को हरियाणा और मध्य प्रदेश से पुलिस ने किया गिरफ्तार

 राजनांदगांव जिले में दो अलग-अलग ठगी के मामलों में कुल 2 करोड़ रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है। पहले मामले में आरोपियों ने 79 साल की बुजुर्ग महिला को फर्जी CBI अधिकारी और जज बनकर डराया और डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 80 लाख रुपए ऐंठ लिए। दूसरे मामले में एक युवक को खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताकर विश्वास में लिया और उसके खाते से 1 करोड़ 20 लाख रुपए की ठगी की गई।

पहले मामले में साइबर ठगों ने वीडियो कॉल के माध्यम से महिला को मनी लॉन्ड्रिंग में फंसा होने का डर दिखाया। उन्होंने महिला को व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट का झांसा दिया और खाते में रकम जज के खाते में ट्रांसफर करने को कहा। डर के चलते महिला ने आरोपियों के बताए गए खातों में कुल 79,69,047 रुपए भेज दिए। महिला की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 700/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक ट्रांजेक्शन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर छानबीन की। इसमें पता चला कि रकम में से 20 लाख रुपए राजस्थान के आरोपी राधे श्याम के खाते में गए। गुरुग्राम (हरियाणा) में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि राधे श्याम ठगी की रकम से 2 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखकर बाकी गिरोह को भेजता था।

दूसरे मामले में राजनांदगांव निवासी आयुष अग्रवाल को फर्जी फॉरेक्स ट्रेडिंग विशेषज्ञ बनकर लुभाया गया। शुरूआत में छोटा मुनाफा दिखाकर युवक को भरोसे में लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने 1,21,53,590 रुपए अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए। रकम निकालने पर बहाने बनाए जाने से युवक को ठगी का अहसास हुआ। उसने साइबर हेल्पलाइन और थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 656/2025 दर्ज कराई।

साइबर सेल ने तकनीकी जांच और मनी ट्रेल के आधार पर मध्य प्रदेश के सिहोर और इंदौर में दबिश दी। मामले में संलिप्त धीरज सिंह, अरविंद ठाकुर और डिम्पल यादव समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आधार-पैन कार्ड और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए।

एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने महिला और युवक को फर्जी कोर्ट रूम, जज और वकील दिखाकर ठगी की। दोनों मामलों में गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

राजनांदगांव पुलिस ने चेतावनी दी है कि डिजिटल माध्यमों से धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस और साइबर सेल ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cyber-fraud-busted-in-rajnandgaon-fraud-of-a-total-of/article-38930

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.