रामानुजगंज में हाथियों का कहर, 3 एकड़ फसल रौंदी और 30 क्विंटल गेहूं नष्ट, ग्रामीणों में दहशत

बलरामपुर (छ.ग.)

On

तीन हाथियों के दल ने फार्म हाउस में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया, वन विभाग ने शुरू किया आकलन और निगरानी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात एक बार फिर सामने आया है। बुधवार तड़के तीन हाथियों के एक दल ने वार्ड क्रमांक-1 स्थित एक फार्म हाउस में घुसकर करीब तीन एकड़ में खड़ी और रखी गई फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस घटना में लगभग 25 से 30 क्विंटल गेहूं बर्बाद हो गया, जिससे स्थानीय किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, खेत में कटाई के बाद गेहूं को थ्रेसिंग के लिए रखा गया था, लेकिन मजदूरों की अनुपलब्धता के कारण काम पूरा नहीं हो सका था। इसी दौरान जंगल से आए तीन हाथियों ने फेंसिंग तोड़कर फार्म हाउस में प्रवेश किया और फसल को रौंदने के साथ-साथ कई हिस्सों में खा भी लिया। हाथियों ने वहां लगे केले के पौधों को भी नुकसान पहुंचाया।

घटना के समय फार्म हाउस का चौकीदार पास ही मौजूद था, लेकिन हाथियों की अचानक आवाजाही के कारण वह सुरक्षित दूरी पर रहा। कुछ समय तक खेत में उत्पात मचाने के बाद हाथियों का दल वापस जंगल की ओर लौट गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया। विभाग ने पंचनामा तैयार कर आगे की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

वन विभाग के अनुसार, पिछले कई दिनों से लगभग 20 हाथियों का एक दल इस क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है। इस दल में करीब 7 नर, 10 मादा और 5 शावक शामिल बताए जा रहे हैं। यह दल पिछले 12 दिनों से अलग-अलग गांवों और जंगल क्षेत्रों में सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों की लगातार आवाजाही से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है और रात के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इससे पहले भी इसी हाथी दल के हमले में एक किशोरी की मौत हो चुकी है, जिससे इलाके में दहशत और बढ़ गई है।

वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है और प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र की रेंजर डॉ. दिलरुबा बानो ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनकी लोकेशन ट्रैक कर ग्रामीणों को समय-समय पर अलर्ट किया जा रहा है।

फिलहाल हाथियों के इस दल की मौजूदगी ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है और किसान अपनी बची हुई फसलों को लेकर असमंजस में हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Apr 2026 By Nitin Trivedi

रामानुजगंज में हाथियों का कहर, 3 एकड़ फसल रौंदी और 30 क्विंटल गेहूं नष्ट, ग्रामीणों में दहशत

बलरामपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात एक बार फिर सामने आया है। बुधवार तड़के तीन हाथियों के एक दल ने वार्ड क्रमांक-1 स्थित एक फार्म हाउस में घुसकर करीब तीन एकड़ में खड़ी और रखी गई फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस घटना में लगभग 25 से 30 क्विंटल गेहूं बर्बाद हो गया, जिससे स्थानीय किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, खेत में कटाई के बाद गेहूं को थ्रेसिंग के लिए रखा गया था, लेकिन मजदूरों की अनुपलब्धता के कारण काम पूरा नहीं हो सका था। इसी दौरान जंगल से आए तीन हाथियों ने फेंसिंग तोड़कर फार्म हाउस में प्रवेश किया और फसल को रौंदने के साथ-साथ कई हिस्सों में खा भी लिया। हाथियों ने वहां लगे केले के पौधों को भी नुकसान पहुंचाया।

घटना के समय फार्म हाउस का चौकीदार पास ही मौजूद था, लेकिन हाथियों की अचानक आवाजाही के कारण वह सुरक्षित दूरी पर रहा। कुछ समय तक खेत में उत्पात मचाने के बाद हाथियों का दल वापस जंगल की ओर लौट गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया। विभाग ने पंचनामा तैयार कर आगे की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

वन विभाग के अनुसार, पिछले कई दिनों से लगभग 20 हाथियों का एक दल इस क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है। इस दल में करीब 7 नर, 10 मादा और 5 शावक शामिल बताए जा रहे हैं। यह दल पिछले 12 दिनों से अलग-अलग गांवों और जंगल क्षेत्रों में सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों की लगातार आवाजाही से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है और रात के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इससे पहले भी इसी हाथी दल के हमले में एक किशोरी की मौत हो चुकी है, जिससे इलाके में दहशत और बढ़ गई है।

वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है और प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र की रेंजर डॉ. दिलरुबा बानो ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनकी लोकेशन ट्रैक कर ग्रामीणों को समय-समय पर अलर्ट किया जा रहा है।

फिलहाल हाथियों के इस दल की मौजूदगी ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है और किसान अपनी बची हुई फसलों को लेकर असमंजस में हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/elephants-wreak-havoc-in-ramanujganj-trampling-3-acres-of-crops/article-51238

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.