- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ हुई टैक्स फ्री, CM साय ने परिवार संग देखी फिल्म
छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ हुई टैक्स फ्री, CM साय ने परिवार संग देखी फिल्म
छत्तीसगढ़
रायपुर में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग में राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचे, सरकार ने संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ी फिल्म बताया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को रायपुर में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म देखी। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी परिवार के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, विभिन्न निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष भी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए।
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और संत परंपरा से जुड़ी प्रेरणादायक फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी फिल्में समाज को देश की सांस्कृतिक विरासत और जीवन मूल्यों से परिचित कराने का माध्यम बनती हैं। टैक्स फ्री किए जाने के बाद प्रदेश में दर्शकों के लिए फिल्म देखना आसान होगा।
सरकार के इस फैसले से खासतौर पर युवाओं को भारतीय परंपराओं, आध्यात्मिक विचारों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों को समझने का अवसर मिलने की बात कही गई है। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। आयोजन में सांस्कृतिक विषयों पर आधारित फिल्मों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई।
Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

