अंबिकापुर जेल में कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट, मोबाइल और मिनरल वाटर की सुविधा मिली, दो प्रहरी सस्पेंड

अंबिकापुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

अंबिकापुर जेल में बीमार कैदी को विशेष सुविधा मिली, नियम तोड़ने पर दो प्रहरी सस्पेंड और परिजनों की एंट्री रोक दी गई।

अंबिकापुर सेंट्रल जेल में एक कैदी को विशेष सुविधाएं दी जा रही थीं, जिसके चलते मामला उजागर होने पर जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मनेंद्रगढ़ जेल से आए 61 वर्षीय गुरुबख्श सिंह, जिन पर हत्या के प्रयास का आरोप है, को अंबिकापुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था। गंभीर बीमार होने के कारण उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया।

कैदी के परिजनों को मिली अटेंडेंट की छूट

डॉक्टरों ने गुरुबख्श सिंह की गंभीर हालत की रिपोर्ट जेल प्रशासन को दी। मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर जेल सुपरिटेंडेंट अक्षय सिंह राजपूत ने कैदी के परिजनों को अटेंडेंट के तौर पर जेल वार्ड में आने-जाने और कैदी के साथ रहने की अनुमति दी। इस विशेष छूट का उद्देश्य कैदी के स्वास्थ्य की देखभाल में मदद करना था।

जेल में मिली हर सुविधा, नियमों का उल्लंघन

परिजनों ने इस छूट का लाभ उठाते हुए कैदी को मोबाइल, घर का खाना और मिनरल वाटर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई। वीडियो में भी देखा गया कि कैदी और उसके परिजन जेल वार्ड में किसी भी प्रतिबंध के बिना रह रहे थे। जांच के दौरान जेल सुपरिटेंडेंट ने वार्ड का निरीक्षण किया और पाया कि बाहर का ताला खुला हुआ था।

दो प्रहरी सस्पेंड, परिजनों की एंट्री रोकी गई

जेल नियमों का उल्लंघन करने के मामले में ड्यूटी पर तैनात दो जेल प्रहरी जयप्रकाश कुजूर और लोकनाथ निषाद को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही, कैदी के परिजनों को अटेंडेंट के तौर पर वार्ड में आने की अनुमति पर भी रोक लगा दी गई।

गंभीर मरीजों को किया जाता है रेफर

सेंट्रल जेल में कैदियों का उपचार जेल हॉस्पिटल में ही किया जाता है। गंभीर बीमारियों की स्थिति में जेल के डॉक्टर कैदियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर करते हैं। गुरुबख्श सिंह के मामले में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई थी, लेकिन नियमों का गलत फायदा उठाया गया।

जेल प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। जेल सुपरिटेंडेंट अक्षय सिंह राजपूत से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Mar 2026 By Rohit.P

अंबिकापुर जेल में कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट, मोबाइल और मिनरल वाटर की सुविधा मिली, दो प्रहरी सस्पेंड

अंबिकापुर (छ.ग.)

अंबिकापुर सेंट्रल जेल में एक कैदी को विशेष सुविधाएं दी जा रही थीं, जिसके चलते मामला उजागर होने पर जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मनेंद्रगढ़ जेल से आए 61 वर्षीय गुरुबख्श सिंह, जिन पर हत्या के प्रयास का आरोप है, को अंबिकापुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था। गंभीर बीमार होने के कारण उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया।

कैदी के परिजनों को मिली अटेंडेंट की छूट

डॉक्टरों ने गुरुबख्श सिंह की गंभीर हालत की रिपोर्ट जेल प्रशासन को दी। मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर जेल सुपरिटेंडेंट अक्षय सिंह राजपूत ने कैदी के परिजनों को अटेंडेंट के तौर पर जेल वार्ड में आने-जाने और कैदी के साथ रहने की अनुमति दी। इस विशेष छूट का उद्देश्य कैदी के स्वास्थ्य की देखभाल में मदद करना था।

जेल में मिली हर सुविधा, नियमों का उल्लंघन

परिजनों ने इस छूट का लाभ उठाते हुए कैदी को मोबाइल, घर का खाना और मिनरल वाटर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई। वीडियो में भी देखा गया कि कैदी और उसके परिजन जेल वार्ड में किसी भी प्रतिबंध के बिना रह रहे थे। जांच के दौरान जेल सुपरिटेंडेंट ने वार्ड का निरीक्षण किया और पाया कि बाहर का ताला खुला हुआ था।

दो प्रहरी सस्पेंड, परिजनों की एंट्री रोकी गई

जेल नियमों का उल्लंघन करने के मामले में ड्यूटी पर तैनात दो जेल प्रहरी जयप्रकाश कुजूर और लोकनाथ निषाद को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही, कैदी के परिजनों को अटेंडेंट के तौर पर वार्ड में आने की अनुमति पर भी रोक लगा दी गई।

गंभीर मरीजों को किया जाता है रेफर

सेंट्रल जेल में कैदियों का उपचार जेल हॉस्पिटल में ही किया जाता है। गंभीर बीमारियों की स्थिति में जेल के डॉक्टर कैदियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर करते हैं। गुरुबख्श सिंह के मामले में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई थी, लेकिन नियमों का गलत फायदा उठाया गया।

जेल प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। जेल सुपरिटेंडेंट अक्षय सिंह राजपूत से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-ambikapur-jail-prisoner-got-special-treatment-mobile-and-mineral/article-49444

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.