इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर सब्सिडी की अवधि बढ़ सकती है, 31 मार्च की डेडलाइन होगी खत्म

बिजनेस न्यूज

On

PM e-Drive योजना के तहत ई-स्कूटर और ई-रिक्शा खरीदने वालों को अतिरिक्त राहत, सरकार ने बजट और स्थानीय उत्पादन की चुनौतियों को माना

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार PM e-Drive योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिससे यह जून 2026 तक जारी रह सकती है। इस योजना के तहत ई-स्कूटर, इलेक्ट्रिक बाइक और ई-रिक्शा खरीदने वालों को प्रति किलोवाट (kWh) आधार पर 2,500 रुपये की सब्सिडी मिलती है।

सरकारी अधिकारी ने नवभारत टाइम्स को बताया कि योजना की मूल समय-सीमा 31 मार्च 2026 थी, लेकिन अब बजट बचा होने और ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अवधि बढ़ाने पर विचार चल रहा है। ई-रिक्शा के लिए यह सब्सिडी मार्च 2028 तक लागू रहेगी।

बजट स्थिति

PM e-Drive योजना का कुल बजट 10,900 करोड़ रुपये का है। इसमें से

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए 1,772 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था, जिसमें अब तक 1,260 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (ई-रिक्शा) के लिए 907 करोड़ रुपये का प्रावधान था, जिसमें से 737 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बजट का पूरा हिस्सा अभी तक खर्च नहीं हो पाया क्योंकि कई ई-रिक्शा निर्माता कंपनियां लोकल पार्ट्स नियमों का पालन नहीं कर पा रही हैं। मोटर, बैटरी और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी महत्वपूर्ण चीजें अब भी बड़ी संख्या में विदेश से मंगाई जा रही हैं। इस वजह से सब्सिडी का लाभ लेने वाली कंपनियों की संख्या सीमित रही है।

योजना का मकसद और लाभ

PM e-Drive स्कीम का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा देना और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना है। योजना में खरीदारों को इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर तुरंत सब्सिडी मिलती है, जिसे बाद में निर्माता को रिइंबर्स किया जाता है।

योजना को मार्च 2026 से मार्च 2028 तक बढ़ाया गया है ताकि इलेक्ट्रिक बसें, ट्रक और एंबुलेंस भी इस स्कीम के तहत शामिल हो सकें। अधिकारियों का कहना है कि इस विस्तार से ईवी एडॉप्शन में तेजी आएगी और ज्यादा लोग सरकार की दी जा रही आर्थिक राहत का फायदा उठा सकेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Mar 2026 By Nitin Trivedi

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर सब्सिडी की अवधि बढ़ सकती है, 31 मार्च की डेडलाइन होगी खत्म

बिजनेस न्यूज

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार PM e-Drive योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिससे यह जून 2026 तक जारी रह सकती है। इस योजना के तहत ई-स्कूटर, इलेक्ट्रिक बाइक और ई-रिक्शा खरीदने वालों को प्रति किलोवाट (kWh) आधार पर 2,500 रुपये की सब्सिडी मिलती है।

सरकारी अधिकारी ने नवभारत टाइम्स को बताया कि योजना की मूल समय-सीमा 31 मार्च 2026 थी, लेकिन अब बजट बचा होने और ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अवधि बढ़ाने पर विचार चल रहा है। ई-रिक्शा के लिए यह सब्सिडी मार्च 2028 तक लागू रहेगी।

बजट स्थिति

PM e-Drive योजना का कुल बजट 10,900 करोड़ रुपये का है। इसमें से

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए 1,772 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था, जिसमें अब तक 1,260 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (ई-रिक्शा) के लिए 907 करोड़ रुपये का प्रावधान था, जिसमें से 737 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बजट का पूरा हिस्सा अभी तक खर्च नहीं हो पाया क्योंकि कई ई-रिक्शा निर्माता कंपनियां लोकल पार्ट्स नियमों का पालन नहीं कर पा रही हैं। मोटर, बैटरी और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी महत्वपूर्ण चीजें अब भी बड़ी संख्या में विदेश से मंगाई जा रही हैं। इस वजह से सब्सिडी का लाभ लेने वाली कंपनियों की संख्या सीमित रही है।

योजना का मकसद और लाभ

PM e-Drive स्कीम का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा देना और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना है। योजना में खरीदारों को इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर तुरंत सब्सिडी मिलती है, जिसे बाद में निर्माता को रिइंबर्स किया जाता है।

योजना को मार्च 2026 से मार्च 2028 तक बढ़ाया गया है ताकि इलेक्ट्रिक बसें, ट्रक और एंबुलेंस भी इस स्कीम के तहत शामिल हो सकें। अधिकारियों का कहना है कि इस विस्तार से ईवी एडॉप्शन में तेजी आएगी और ज्यादा लोग सरकार की दी जा रही आर्थिक राहत का फायदा उठा सकेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/the-subsidy-period-on-electric-two-wheelers-may-be-extended-the/article-49406

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.