दुर्ग में एनपीएस घोटाला, 15 जीवित खाताधारकों को मृत दिखाकर 1.19 करोड़ की अवैध निकासी

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

5% कमीशन लेकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किए, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगी फरार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नेशनल पेंशन स्कीम से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। पाटन थाना क्षेत्र में पुलिस ने खुलासा किया कि 15 जीवित खाताधारकों को मृत दर्शाकर उनके खातों से कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये की निकासी की गई। इस फर्जीवाड़े के एवज में आरोपियों ने संबंधित खाताधारकों से 5 प्रतिशत कमीशन अग्रिम रूप से वसूला।

पुलिस ने मंगलवार को मामले के मुख्य आरोपी राजेश कनोजिया (44) को गिरफ्तार किया। वह बोरसी का निवासी है और एक ऑनलाइन सेवा केंद्र संचालित करता था। जांच में सामने आया कि वह लोगों से आधार, पैन और बैंक खाते की जानकारी लेकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और केवाईसी दस्तावेज तैयार करता था। इन दस्तावेजों के आधार पर मृत्यु दावा प्रस्तुत कर पूरी राशि निकाली जाती थी।

घोटाले का खुलासा तब हुआ जब भिलाई इस्पात संयंत्र के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के नाम पर मृत्यु दावा दाखिल किया गया। संबंधित बीमा कंपनी के प्रबंधक को संदेह हुआ, क्योंकि दावा जिस व्यक्ति के नाम से किया गया था, वह जीवित था। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि योजना के नियमों का दुरुपयोग किया गया। नेशनल पेंशन स्कीम के तहत खाताधारक जीवित रहते अधिकतम 60 प्रतिशत राशि ही निकाल सकता है, जबकि शेष 40 प्रतिशत पेंशन के रूप में दी जाती है। मृत्यु की स्थिति में पूरी राशि नामांकित व्यक्ति को मिलती है। आरोपियों ने इसी प्रावधान का गलत फायदा उठाकर 100 प्रतिशत राशि निकाली।

जांच के दौरान कई फर्जी दावों में समान पते, अमान्य क्यूआर कोड वाले प्रमाण पत्र और संदिग्ध बैंक खातों के माध्यम से लेन-देन के संकेत मिले। पुलिस ने आरोपी के पास से नकद राशि और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

मामले में बीमा कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी राजेश कुमार ठाकुर की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि उसने सत्यापन प्रक्रिया को नजरअंदाज करते हुए फर्जी दस्तावेज अपलोड किए और दावों को स्वीकृति दिलाई। वह फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

दुर्ग ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच की गई। मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/nps-scam-in-durg-illegal-withdrawal-of-rs-119-crore/article-46561

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.