खैरागढ़ में पटवारी संघ अध्यक्ष रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Khairagarh, CG

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पटवारी संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र कांडे को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

आरोप है कि उन्होंने जमीन संबंधी काम निपटाने के लिए 10 हजार रुपए की घूस की मांग की थी।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

ग्राम डोकरा भाटा निवासी भागचंद कुर्रे ने एसीबी को शिकायत दी थी कि पटवारी कांडे ने उनके जमीन संबंधी कार्य के लिए पहले 10 हजार रुपए की डिमांड की थी। बाद में बातचीत में रकम 9 हजार रुपए तय हुई।

कलेक्टर कार्यालय से हुई गिरफ्तारी

एसीबी की योजना के तहत शिकायतकर्ता ने बुधवार को 9 हजार रुपए कांडे को सौंप दिए। रकम लेने के बाद कांडे कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एक बैठक में चले गए। तभी एसीबी की टीम ने वहां पहुँचकर उन्हें रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।

प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल

धर्मेंद्र कांडे की गिरफ्तारी ने प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि वह जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष थे और संगठन कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने की सीख देता है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

खबरें और भी हैं

पावरग्रिड ने भिवाड़ी में लॉन्च किया भारत का पहला सिंथेटिक एस्टर ऑयल-फिल्ड पावर ट्रांसफार्मर

टाप न्यूज

पावरग्रिड ने भिवाड़ी में लॉन्च किया भारत का पहला सिंथेटिक एस्टर ऑयल-फिल्ड पावर ट्रांसफार्मर

315 MVA क्षमता वाला ट्रांसफार्मर ग्रीन और फायर-सेफ तकनीक की दिशा में बड़ा कदम, ट्रांसमिशन सेक्टर में नई मिसाल
देश विदेश 
पावरग्रिड ने भिवाड़ी में लॉन्च किया भारत का पहला सिंथेटिक एस्टर ऑयल-फिल्ड पावर ट्रांसफार्मर

नलखेड़ा में माँ बगलामुखी हवन – जीवन की बाधाओं से विजय पाने का दिव्य मार्ग

मध्य प्रदेश का नलखेड़ा केवल एक धार्मिक नगर नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा दिव्य स्थान है जहाँ माँ...
धर्म 
नलखेड़ा में माँ बगलामुखी हवन – जीवन की बाधाओं से विजय पाने का दिव्य मार्ग

देश की सुरक्षा में सांस्कृतिक समझ और प्रशिक्षण की अहम भूमिका: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

लोकभवन में सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट्स से संवाद, राष्ट्रहित में संवेदनशील नेतृत्व पर दिया जोर
मध्य प्रदेश  भोपाल 
देश की सुरक्षा में सांस्कृतिक समझ और प्रशिक्षण की अहम भूमिका: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

ट्रोलिंग पर वरुण धवन का हल्का-फुल्का जवाब: इंस्टाग्राम लाइव में खुद बनाया मजाक, बोले—मेरी मुस्कान के साथ पूरा देश हंस रहा है

फिल्म बॉर्डर-2 के गाने में एक्सप्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर अभिनेता वरुण धवन ने नाराज़...
बालीवुड 
ट्रोलिंग पर वरुण धवन का हल्का-फुल्का जवाब: इंस्टाग्राम लाइव में खुद बनाया मजाक, बोले—मेरी मुस्कान के साथ पूरा देश हंस रहा है

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software