भिलाई में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पथराव और मारपीट में CSP समेत 5 घायल

दुर्ग-भिलाई

On

बच्चों की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, देर रात तक इलाके में तनाव; पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। बच्चों के बीच हुई कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया गया। इस घटना में छावनी क्षेत्र के सिटी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (CSP) समेत पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार यह घटना भिलाई के सोनकर मोहल्ले में सोमवार देर रात हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले में रहने वाले दो परिवारों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बड़े लोग भी वहां पहुंच गए और बहस तेज हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी और पत्थरों से हमला करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान भीड़ द्वारा की गई पत्थरबाजी में छावनी CSP समेत कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया और पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। देर रात तक दुर्ग, भिलाई और छावनी क्षेत्र के पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लगातार गश्त शुरू कर दी है। कई थाना प्रभारियों को भी मौके पर बुलाया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सिटी और ग्रामीण समेत वरिष्ठ अधिकारी देर रात तक हालात की निगरानी करते रहे।

Also Read:  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा के नाम की सिफारिश

इस बीच घटना को लेकर एक और एंगल भी सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले मोहल्ले का एक युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया और युवती को उसके घर भेज दिया गया, लेकिन युवक के खिलाफ मामला दर्ज होने के कारण उसे जेल जाना पड़ा। एक पक्ष का आरोप है कि उसी पुराने विवाद और रंजिश के चलते यह झड़प हुई। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

Also Read:  DMF घोटाला: सतपाल सिंह छाबड़ा को ED रिमांड, जांच में सामने आया ₹31 करोड़ के कथित कमीशन का लेनदेन

घटना के बाद कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने छावनी थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर भीड़ को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।

Also Read:  शिक्षक दिवस पर CM विष्णु देव साय ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- हर बच्चे की क्षमता पहचानें गुरुजन

पुलिस के मुताबिक फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाया गया है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है और घटना से जुड़े वीडियो व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

वेदांता के नंद घर में बच्चों के पोषण में माओं की अहम भूमिका, 15 लाख भोजन तैयार

  ⁠मदर्स फूड प्रिपरेशन प्रोग्राम से करीब 2 लाख माएं जुड़ी हैं। इसके तहत 15 लाख भोजन तैयार किए गए
देश विदेश 
वेदांता के नंद घर में बच्चों के पोषण में माओं की अहम भूमिका, 15 लाख भोजन तैयार

वेदांता ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए, देशभर में 3 लाख लोगों तक पहुंच 

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, वेदांता ग्रुप ने भारत के खेल क्षेत्र में अपने बढ़ते योगदान को बताया। वित्त...
देश विदेश 
वेदांता ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए, देशभर में 3 लाख लोगों तक पहुंच 

2 GW की कैपेसिटी! ग्रीन एनर्जी की दौड़ में वेदांता सबसे आगे, Hindalco, JSW, NALCO तक को पीछे छोड़ा

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने X (https://x.com/AnilAgarwal_Ved/status/2090310490589471201?s=20) पर एक पोस्ट में अपने समकक्ष समूहों के बीच रिन्यूएबल...
बिजनेस 
2 GW की कैपेसिटी! ग्रीन एनर्जी की दौड़ में वेदांता सबसे आगे, Hindalco, JSW, NALCO तक को पीछे छोड़ा

मानसून में त्वचा और बालों की समस्याएं: घर पर देखभाल के आसान तरीके

बारिश और नमी त्वचा और बालों को प्रभावित कर सकती है। तैलीय त्वचा, फ्रिजी बाल, स्कैल्प हाइजीन और सन प्रोटेक्शन...
लाइफ स्टाइल 
मानसून में त्वचा और बालों की समस्याएं: घर पर देखभाल के आसान तरीके

बिजनेस