इंदौर: हिस्ट्रीशीटर महिला की झोपड़ी से 48 लाख कैश और 1 करोड़ की ब्राउनशुगर बरामद

Indore, MP

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार शाम एक हिस्ट्रीशीटर महिला को गिरफ्तार किया। उसकी झोपड़ी से 516 ग्राम ब्राउनशुगर (कीमत करीब 1 करोड़ रुपए) और 48 लाख 50 हजार रुपए नकद जब्त किया गया।

छापे के दौरान परिजनों ने पुलिस से झड़प भी की, जिसके बाद अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

लंबे समय से नशे का कारोबार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला सीमा नाथ (32) पति महेश टोपी लंबे समय से नशे के धंधे में सक्रिय थी और लगातार ठिकाने बदल रही थी। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की तीन टीमों ने महिला बल के साथ दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

झोपड़ी से लोहे की कोठियों और कपड़ों के बीच छिपाकर रखी गई नोटों की गड्डियां मिलीं। इनमें 500, 200 और 100 रुपए के नोट शामिल थे। रकम इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को नोट गिनने के लिए मशीन बुलानी पड़ी।

कारोबार का तरीका

पूछताछ में सीमा ने कबूला कि वह साथी रवि काला के साथ मिलकर सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदती और इंदौर में बेचती थी। उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि बरामद कैश नशे के अवैध कारोबार से कमाया गया है।

आपराधिक पृष्ठभूमि

सीमा नशे की आदी है और दर्जनभर मामलों में जेल जा चुकी है। बताया जाता है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह कई बार पुलिस पर झूठे आरोप लगाने की कोशिश करती थी। उसका पति महेश टोपी भी नशे के कारोबार में शामिल है, जबकि उसके भाई चेतन नाथ और अर्जुन नाथ, चर्चित अतुल बंसल हत्याकांड में आरोपी रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Aug 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर: हिस्ट्रीशीटर महिला की झोपड़ी से 48 लाख कैश और 1 करोड़ की ब्राउनशुगर बरामद

Indore, MP

छापे के दौरान परिजनों ने पुलिस से झड़प भी की, जिसके बाद अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

लंबे समय से नशे का कारोबार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला सीमा नाथ (32) पति महेश टोपी लंबे समय से नशे के धंधे में सक्रिय थी और लगातार ठिकाने बदल रही थी। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की तीन टीमों ने महिला बल के साथ दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

झोपड़ी से लोहे की कोठियों और कपड़ों के बीच छिपाकर रखी गई नोटों की गड्डियां मिलीं। इनमें 500, 200 और 100 रुपए के नोट शामिल थे। रकम इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को नोट गिनने के लिए मशीन बुलानी पड़ी।

कारोबार का तरीका

पूछताछ में सीमा ने कबूला कि वह साथी रवि काला के साथ मिलकर सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदती और इंदौर में बेचती थी। उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि बरामद कैश नशे के अवैध कारोबार से कमाया गया है।

आपराधिक पृष्ठभूमि

सीमा नशे की आदी है और दर्जनभर मामलों में जेल जा चुकी है। बताया जाता है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह कई बार पुलिस पर झूठे आरोप लगाने की कोशिश करती थी। उसका पति महेश टोपी भी नशे के कारोबार में शामिल है, जबकि उसके भाई चेतन नाथ और अर्जुन नाथ, चर्चित अतुल बंसल हत्याकांड में आरोपी रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/48-lakh-cash-and-brownshugar-worth-1-crore-recovered-from/article-31522

खबरें और भी हैं

भोपाल इवेंट : रचनात्मक वर्कशॉप्स और कॉमेडी शोज़ का शानदार संगम!

टाप न्यूज

भोपाल इवेंट : रचनात्मक वर्कशॉप्स और कॉमेडी शोज़ का शानदार संगम!

इस जुलाई सीखें जापानी व लोक कला के नए हुनर और उठाएं स्टैंड-अप कॉमेडी के जबरदस्त ठहाकों का आनंद
जागरण इवेन्ट 
भोपाल इवेंट : रचनात्मक वर्कशॉप्स और कॉमेडी शोज़ का शानदार संगम!

करियर राशिफल 12 जुलाई 2026: रोहिणी नक्षत्र और लक्ष्मी योग का महासंयोग, इन 5 राशियों को नौकरी-बिजनेस में मिलेगा बड़ा उछाल!

आज का करियर भविष्यफल: 12 जुलाई 2026 को ग्रहों की विशेष चाल से कॉरपोरेट जगत और व्यापार में बड़े उलटफेर...
राशिफल  धर्म 
करियर राशिफल 12 जुलाई 2026: रोहिणी नक्षत्र और लक्ष्मी योग का महासंयोग, इन 5 राशियों को नौकरी-बिजनेस में मिलेगा बड़ा उछाल!

अंक ज्योतिष 12 जुलाई 2026: मूलांक 3 और 8 वालों के लिए महालाभ का योग, जानिए अपनी जन्मतिथि का भाग्यफल!

आज का अंक राशिफल: 12 जुलाई 2026 का मूलांक 3 है, जो रचनात्मकता और अनुशासन का अद्भुत संतुलन बना रहा...
राशिफल  धर्म 
अंक ज्योतिष 12 जुलाई 2026: मूलांक 3 और 8 वालों के लिए महालाभ का योग, जानिए अपनी जन्मतिथि का भाग्यफल!

दैनिक पंचांग 12 जुलाई 2026: रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का महासंयोग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल!

12 जुलाई 2026 का हिंदू कैलेंडर: आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर शिव साधना का विशेष फल, नक्षत्रों...
राशिफल  धर्म 
दैनिक पंचांग 12 जुलाई 2026: रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का महासंयोग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल!

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.