MP में पंपों पर पर्याप्त ईंधन, भोपाल में गैस की बुकिंग दोगुनी, अफवाहों के कारण खपत बढ़ी

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

मध्य प्रदेश में रसोई गैस की बढ़ती मांग के कारण भोपाल में पैनिक जैसी स्थिति बन गई है। पिछले दो दिनों में 28 से 30 हजार सिलेंडर बुकिंग हुई।

मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में रसोई गैस की बढ़ती मांग के कारण हाल ही में 'पैनिक' जैसी स्थिति बन गई है। भोपाल में तो हालात और भी गंभीर हैं, जहां पिछले दो दिनों में लगभग 28 से 30 हजार सिलेंडर बुकिंग हुई, जबकि उपलब्ध सप्लाई केवल 22 हजार सिलेंडर तक ही थी। इसका परिणाम यह हुआ कि पेंडिंग बुकिंग का आंकड़ा 40 हजार तक पहुँच गया। घरों में गैस की डिलीवरी भी चार से पांच दिन में हो रही है, जिससे आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

भोपाल में बुकिंग पहले से दोगुनी

जानकारों की मानें तो, भोपाल शहर में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। हालांकि, पिछले दो-तीन दिन में बुकिंग की संख्या पहले के मुकाबले दोगुनी हो गई है। वर्तमान में हर रोज़ तीन हजार तक पेंडिंग बुकिंग होती है। एजेंसियों के पास पांच से छह दिन का स्टॉक उपलब्ध है और भौंरी स्थित ऑयल डिपो से सप्लाई नियमित जारी है।

पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य

मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि भोपाल में हाल ही में कुछ पेट्रोल पंप ड्राई दिखाई दे रहे थे। यह स्टॉक की कमी के कारण नहीं बल्कि कंपनियों को एडवांस राशि न देने के कारण था। अब कंपनियां क्रेडिट दे रही हैं और इसलिए पंपों पर ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। शनिवार को राज्य के 192 पंपों में ईंधन की कोई कमी नहीं रही।

अफवाहों के कारण बढ़ी खपत

जानकारी के अनुसार, अफवाहों की वजह से पेट्रोल की खपत में तेजी आई है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में ईंधन भरवाने वालों की भीड़ अपेक्षाकृत कम है, लेकिन खपत सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 25% बढ़ गई है। आम जनता जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रही है, जिससे दबाव बढ़ रहा है। पेट्रोल की रोज़ाना खपत अब 15 से 20 लाख लीटर तक पहुँच गई है, जबकि सामान्य दिनों में यह 9 लाख लीटर रहती थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Mar 2026 By Rohit.P

MP में पंपों पर पर्याप्त ईंधन, भोपाल में गैस की बुकिंग दोगुनी, अफवाहों के कारण खपत बढ़ी

भोपाल (म.प्र.)

मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में रसोई गैस की बढ़ती मांग के कारण हाल ही में 'पैनिक' जैसी स्थिति बन गई है। भोपाल में तो हालात और भी गंभीर हैं, जहां पिछले दो दिनों में लगभग 28 से 30 हजार सिलेंडर बुकिंग हुई, जबकि उपलब्ध सप्लाई केवल 22 हजार सिलेंडर तक ही थी। इसका परिणाम यह हुआ कि पेंडिंग बुकिंग का आंकड़ा 40 हजार तक पहुँच गया। घरों में गैस की डिलीवरी भी चार से पांच दिन में हो रही है, जिससे आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

भोपाल में बुकिंग पहले से दोगुनी

जानकारों की मानें तो, भोपाल शहर में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। हालांकि, पिछले दो-तीन दिन में बुकिंग की संख्या पहले के मुकाबले दोगुनी हो गई है। वर्तमान में हर रोज़ तीन हजार तक पेंडिंग बुकिंग होती है। एजेंसियों के पास पांच से छह दिन का स्टॉक उपलब्ध है और भौंरी स्थित ऑयल डिपो से सप्लाई नियमित जारी है।

पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य

मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि भोपाल में हाल ही में कुछ पेट्रोल पंप ड्राई दिखाई दे रहे थे। यह स्टॉक की कमी के कारण नहीं बल्कि कंपनियों को एडवांस राशि न देने के कारण था। अब कंपनियां क्रेडिट दे रही हैं और इसलिए पंपों पर ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। शनिवार को राज्य के 192 पंपों में ईंधन की कोई कमी नहीं रही।

अफवाहों के कारण बढ़ी खपत

जानकारी के अनुसार, अफवाहों की वजह से पेट्रोल की खपत में तेजी आई है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में ईंधन भरवाने वालों की भीड़ अपेक्षाकृत कम है, लेकिन खपत सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 25% बढ़ गई है। आम जनता जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रही है, जिससे दबाव बढ़ रहा है। पेट्रोल की रोज़ाना खपत अब 15 से 20 लाख लीटर तक पहुँच गई है, जबकि सामान्य दिनों में यह 9 लाख लीटर रहती थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/adequate-fuel-at-pumps-in-mp-gas-booking-in-bhopal/article-49424

खबरें और भी हैं

कंडोम 50% तक महंगे होने की आशंका

टाप न्यूज

कंडोम 50% तक महंगे होने की आशंका

ईरान युद्ध से सप्लाई चेन प्रभावित, अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की कमी; फैमिली प्लानिंग पर असर का खतरा
बिजनेस 
कंडोम 50% तक महंगे होने की आशंका

अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

RBI कैलेंडर जारी, रविवार-शनिवार के अलावा अलग-अलग राज्यों में 8 दिन छुट्टी; ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी
बिजनेस 
 अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 1226 करोड़ पार

रणवीर सिंह की फिल्म बनी भारत की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, KGF 2 और जवान पीछे
बालीवुड 
 धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 1226 करोड़ पार

भिलाई में पेंटर की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में कांग्रेस नेता पर लगाए गंभीर आरोप

भिलाई के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेंटर मोहन रामटेके की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट और सुसाइड नोट मिलने से...
छत्तीसगढ़ 
भिलाई में पेंटर की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में कांग्रेस नेता पर लगाए गंभीर आरोप

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.