नकली कृषि उत्पादों के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू, शिवराज सिंह चौहान दिखाएंगे किसान जागरूकता वैनों को हरी झंडी

भोपाल,(म.प्र.)

On

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 जून को भोपाल से पांच किसान जागरूकता ऑडियो वैनों को रवाना करेंगे, जो एक माह तक प्रदेशभर में नकली कृषि उत्पादों के प्रति किसानों को जागरूक करेंगी।

13 जून 2026। किसानों को नकली कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सुरक्षित एवं प्रमाणित उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से धानुका एग्रोटेक लिमिटेड ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 जून को पांच किसान जागरूकता ऑडियो वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस अभियान की घोषणा करते हुए धानुका एग्रोटेक लिमिटेड के चेयरमैन एमेरिटस डॉ. आर.जी. अग्रवाल ने कहा कि नकली कृषि उत्पाद आज किसानों, फसलों और पूरे कृषि क्षेत्र के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे उत्पाद न केवल किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने किसानों से अपील की कि वे कृषि उत्पाद केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें और खरीदारी के समय बिल एवं पक्की रसीद अवश्य लें। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से ही नकली कृषि उत्पादों की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि धानुका की पांच किसान जागरूकता ऑडियो वैनें आगामी एक माह तक मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगी। इन वैनों के माध्यम से किसानों को ऑडियो संदेशों के जरिए नकली कृषि उत्पादों की पहचान, उनके दुष्प्रभावों और असली उत्पादों की खरीद के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इस अभियान का उद्देश्य किसानों को सही जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें नकली उत्पादों के जाल से बचाना है। कंपनी का मानना है कि कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ाने के लिए सरकार, उद्योग और किसानों के बीच समन्वय बेहद आवश्यक है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी हितधारकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जागरूकता अभियान किसानों को सही निर्णय लेने में मदद करेगा और नकली कृषि उत्पादों के खिलाफ एक मजबूत जन-जागरण अभियान साबित होगा। धानुका एग्रोटेक लिमिटेड का यह प्रयास कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता, पारदर्शिता और किसान हितों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Edited By: Vaishnavi.J

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2026 By Vaishnavi.J

नकली कृषि उत्पादों के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू, शिवराज सिंह चौहान दिखाएंगे किसान जागरूकता वैनों को हरी झंडी

भोपाल,(म.प्र.)

13 जून 2026। किसानों को नकली कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सुरक्षित एवं प्रमाणित उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से धानुका एग्रोटेक लिमिटेड ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 जून को पांच किसान जागरूकता ऑडियो वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस अभियान की घोषणा करते हुए धानुका एग्रोटेक लिमिटेड के चेयरमैन एमेरिटस डॉ. आर.जी. अग्रवाल ने कहा कि नकली कृषि उत्पाद आज किसानों, फसलों और पूरे कृषि क्षेत्र के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे उत्पाद न केवल किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने किसानों से अपील की कि वे कृषि उत्पाद केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें और खरीदारी के समय बिल एवं पक्की रसीद अवश्य लें। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से ही नकली कृषि उत्पादों की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि धानुका की पांच किसान जागरूकता ऑडियो वैनें आगामी एक माह तक मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगी। इन वैनों के माध्यम से किसानों को ऑडियो संदेशों के जरिए नकली कृषि उत्पादों की पहचान, उनके दुष्प्रभावों और असली उत्पादों की खरीद के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इस अभियान का उद्देश्य किसानों को सही जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें नकली उत्पादों के जाल से बचाना है। कंपनी का मानना है कि कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ाने के लिए सरकार, उद्योग और किसानों के बीच समन्वय बेहद आवश्यक है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी हितधारकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जागरूकता अभियान किसानों को सही निर्णय लेने में मदद करेगा और नकली कृषि उत्पादों के खिलाफ एक मजबूत जन-जागरण अभियान साबित होगा। धानुका एग्रोटेक लिमिटेड का यह प्रयास कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता, पारदर्शिता और किसान हितों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/awareness-campaign-against-fake-agricultural-products-started-shivraj-singh-chauhan/article-55907

खबरें और भी हैं

गे फ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, पति फरार

टाप न्यूज

गे फ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, पति फरार

अंबिकापुर में महिला ने पति और उसके दोस्त पर दुष्कर्म, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप...
छत्तीसगढ़ 
गे फ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, पति फरार

सूर्या कप सिल्वर लीग का आगाज आज से, 44 टीमें दिखाएंगी दम

रायपुर में 63 दिनों तक चलने वाले राज्य के चर्चित टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में 900 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, विजेता टीम...
छत्तीसगढ़ 
सूर्या कप सिल्वर लीग का आगाज आज से, 44 टीमें दिखाएंगी दम

दुर्ग में ऑनलाइन सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से दो युवक गिरफ्तार

खम्हरिया स्थित होटल में मोबाइल और टैब के जरिए चल रहा था ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क, पुलिस ने 60 हजार नकद...
छत्तीसगढ़ 
दुर्ग में ऑनलाइन सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से दो युवक गिरफ्तार

सरोना शराब दुकान में 7 लाख की बड़ी चोरी, लॉकर उखाड़ ले गए बदमाश

रायपुर के सरोना स्थित विदेशी शराब दुकान को निशाना बनाकर चोर नकदी से भरा लॉकर और CCTV का DVR ले...
छत्तीसगढ़  रायपुर 
सरोना शराब दुकान में 7 लाख की बड़ी चोरी, लॉकर उखाड़ ले गए बदमाश

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.