- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल
- MP में आज से तबादलों की शुरुआत, मंत्रालय में एक्शन मोड में CM मोहन यादव; कई बड़ी बैठकों पर नजर
MP में आज से तबादलों की शुरुआत, मंत्रालय में एक्शन मोड में CM मोहन यादव; कई बड़ी बैठकों पर नजर
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश में 1 जून का दिन प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में मंत्रालय और लोकभवन में लगातार बैठकों के जरिए सरकारी कामकाज की समीक्षा करेंगे, वहीं दूसरी तरफ लंबे समय से इंतजार कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आज से तबादलों की प्रक्रिया भी औपचारिक रूप से शुरू हो रही है। ऐसे में पूरे प्रदेश की नजर आज सरकार की गतिविधियों पर बनी हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे लोकभवन पहुंचेंगे और इसके बाद मंत्रालय रवाना होंगे। मंत्रालय में उनकी पहली बड़ी बैठक महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ प्रस्तावित है, जिसमें विभागीय योजनाओं, कार्यों की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में परिवहन व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और आगामी योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। दोपहर के समय मुख्यमंत्री गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
इधर प्रदेश में आज से तबादलों का बहुप्रतीक्षित दौर भी शुरू हो गया है। मोहन कैबिनेट द्वारा मई में मंजूरी दिए जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग पहले ही ट्रांसफर नीति जारी कर चुका है। इसी नीति के तहत विभागों को अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले तय समयसीमा के भीतर पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकारी विभागों को प्रशासनिक और स्वैच्छिक दोनों आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया 15 जून तक पूरी करनी होगी। पुलिस विभाग में भी तबादलों की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। जिलों में आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक स्तर तक स्थानांतरण शुरू हो गए हैं और अधिकारियों को इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग सहित कई अन्य विभागों ने जिलों से पदस्थापना और रिक्त पदों का डेटा भी मांगा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े संविदा कर्मचारियों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में जून का पहला दिन प्रदेश में प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए