बुरहानपुर में पिता ने बेटे की हत्या की: शराब के नशे में विवाद, हंसिए से वार कर दी जान

Burhanpur, MP

जिले के जैनाबाद जयसिंहपुरा गांव में मंगलवार शाम एक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शराब के नशे में घर आए बेटे ने पिता पर ईंट फेंककर हमला कर दिया।

 इस पर गुस्साए पिता ने हंसिए से वार कर बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद से बढ़ा मामला, पहुंचा हत्या तक
थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार ने बताया कि मृतक की पहचान 23 वर्षीय जयस सिंह के रूप में हुई है। वह शराब पीकर घर लौटा था। पिता धन सिंह ने उसे अंदर जाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। जयस ने गुस्से में आकर पिता पर ईंट फेंक दी। इसके बाद आक्रोशित धन सिंह ने हंसिए से बेटे की जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर दिए।

इलाज के दौरान मौत
घायल जयस को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

पिता गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी धन सिंह को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि जयस शराब का आदी था और इस वजह से पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

खबरें और भी हैं

वर्ल्ड कप क्वालिफायर के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, इटली को 1-0 से हराया

टाप न्यूज

वर्ल्ड कप क्वालिफायर के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, इटली को 1-0 से हराया

मनीषा चौहान के गोल से सेमीफाइनल में जीत; खिताब के लिए इंग्लैंड से होगी भिड़ंत
स्पोर्ट्स 
वर्ल्ड कप क्वालिफायर के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, इटली को 1-0 से हराया

मैच से पहले फिल्म ‘ढोल’ देखते हैं विराट कोहली, निर्देशक प्रियदर्शन का खुलासा

थिएटर में औसत रही कॉमेडी फिल्म को ओटीटी और टीवी से मिली नई लोकप्रियता
स्पोर्ट्स 
मैच से पहले फिल्म ‘ढोल’ देखते हैं विराट कोहली, निर्देशक प्रियदर्शन का खुलासा

पीएम मोदी की मिमिक्री करने पर शिवपुरी में शिक्षक सस्पेंड, गैस सिलेंडर कीमतों पर बनाया था वीडियो

भाजपा विधायक की शिकायत के बाद कार्रवाई; सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन का आरोप
मध्य प्रदेश 
पीएम मोदी की मिमिक्री करने पर शिवपुरी में शिक्षक सस्पेंड, गैस सिलेंडर कीमतों पर बनाया था वीडियो

भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले का खुलासा, अपर आयुक्त पर FIR

लोकायुक्त की छापेमारी में 10 साल का सर्वर डेटा जब्त; बिना काम कराए भुगतान के आरोपों की जांच तेज
मध्य प्रदेश  भोपाल 
भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले का खुलासा, अपर आयुक्त पर FIR

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.