हिमालय की बर्फबारी से ठिठुरा मध्यप्रदेश: पारा 6 डिग्री तक गिरा, राजगढ़ सबसे ठंडा

Bhopal, MP

नवंबर की शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत में हो रही हिमालय की ताजा बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। पिछले 24 घंटों में राज्य का न्यूनतम तापमान औसतन 6.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि इंदौर में पिछले 10 सालों की पांचवीं सबसे सर्द रात दर्ज की गई।

राजगढ़ सबसे ठंडा, इंदौर में रिकॉर्ड सर्दी

राजगढ़ में रात का तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं धार में 14.1°C, गुना में 14.7°C और नौगांव में 15.1°C दर्ज हुआ।
राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 13°C, जबकि इंदौर में 12.1°C रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले वर्ष नवंबर में इंदौर का न्यूनतम तापमान 11.6°C तक पहुंचा था, यानी इस साल भी शहर रिकॉर्ड सर्दी की ओर बढ़ रहा है।

बड़े शहरों में भी कांपा मध्यप्रदेश

  • भोपाल: 13.0°C

  • इंदौर: 12.1°C

  • उज्जैन: 14.5°C

  • ग्वालियर: 16.3°C

  • जबलपुर: 18.3°C

दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा —
भोपाल 28.4°C, इंदौर 28.3°C, ग्वालियर 28.6°C, उज्जैन 29.5°C और जबलपुर 30.7°C पर रहा।

हिमालय की बर्फबारी का मैदानों तक असर

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में गुलमर्ग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भारी बर्फबारी हुई है।
इन्हीं इलाकों से चलने वाली शुष्क और ठंडी उत्तरी हवाएं अब पंजाब, हरियाणा होते हुए मध्यप्रदेश तक पहुंच रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

दो मौसमी सिस्टम सक्रिय, ठंड और बढ़ेगी

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है।
हालांकि इनका मध्यप्रदेश पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इनसे ठंडी हवाओं की रफ्तार और तेज हो जाएगी।

10 साल का ठंडा ट्रेंड कायम

पिछले दशक के मौसम रिकॉर्ड बताते हैं कि नवंबर के महीने में ठंड के साथ हल्की बारिश का ट्रेंड बना हुआ है।
इस साल भी अक्टूबर में राज्य में 121% अधिक बारिश दर्ज की गई थी (औसत 2.8 इंच), जिसने तापमान को तेजी से नीचे गिरा दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2025 By दैनिक जागरण

हिमालय की बर्फबारी से ठिठुरा मध्यप्रदेश: पारा 6 डिग्री तक गिरा, राजगढ़ सबसे ठंडा

Bhopal, MP

नवंबर की शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत में हो रही हिमालय की ताजा बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। पिछले 24 घंटों में राज्य का न्यूनतम तापमान औसतन 6.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि इंदौर में पिछले 10 सालों की पांचवीं सबसे सर्द रात दर्ज की गई।

राजगढ़ सबसे ठंडा, इंदौर में रिकॉर्ड सर्दी

राजगढ़ में रात का तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं धार में 14.1°C, गुना में 14.7°C और नौगांव में 15.1°C दर्ज हुआ।
राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 13°C, जबकि इंदौर में 12.1°C रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले वर्ष नवंबर में इंदौर का न्यूनतम तापमान 11.6°C तक पहुंचा था, यानी इस साल भी शहर रिकॉर्ड सर्दी की ओर बढ़ रहा है।

बड़े शहरों में भी कांपा मध्यप्रदेश

  • भोपाल: 13.0°C

  • इंदौर: 12.1°C

  • उज्जैन: 14.5°C

  • ग्वालियर: 16.3°C

  • जबलपुर: 18.3°C

दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा —
भोपाल 28.4°C, इंदौर 28.3°C, ग्वालियर 28.6°C, उज्जैन 29.5°C और जबलपुर 30.7°C पर रहा।

हिमालय की बर्फबारी का मैदानों तक असर

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में गुलमर्ग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भारी बर्फबारी हुई है।
इन्हीं इलाकों से चलने वाली शुष्क और ठंडी उत्तरी हवाएं अब पंजाब, हरियाणा होते हुए मध्यप्रदेश तक पहुंच रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

दो मौसमी सिस्टम सक्रिय, ठंड और बढ़ेगी

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है।
हालांकि इनका मध्यप्रदेश पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इनसे ठंडी हवाओं की रफ्तार और तेज हो जाएगी।

10 साल का ठंडा ट्रेंड कायम

पिछले दशक के मौसम रिकॉर्ड बताते हैं कि नवंबर के महीने में ठंड के साथ हल्की बारिश का ट्रेंड बना हुआ है।
इस साल भी अक्टूबर में राज्य में 121% अधिक बारिश दर्ज की गई थी (औसत 2.8 इंच), जिसने तापमान को तेजी से नीचे गिरा दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-shivered-due-to-himalayan-snowfall-mercury-dropped-to/article-37235

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.