रजत मुकुट और रुद्राक्ष माला से हुआ महाकाल का अलंकरण, तड़के खुले कपाट

Ujjain, MP

शनिवार की भोर में पौष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का पावन आयोजन हुआ। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह में भगवान महाकाल का पारंपरिक पूजन आरंभ कर दिया गया।

कपट खुलने के बाद पुजारियों ने पहले गर्भगृह के सभी देवी-देवताओं की आराधना की। इसके बाद ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक, और फिर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत के साथ अभिषेक संपन्न हुआ।

भस्म अर्पण की विशेष विधि

अभिषेक के बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल चढ़ाया गया। मंत्रोच्चार और कपूर आरती के बीच ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर पवित्र भस्म अर्पित की गई।

दिव्य रूप में सजे भगवान महाकाल

भस्म अर्पण के बाद भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया।
इस दौरान—

  • चांदी का शेषनाग मुकुट,

  • रजत मुण्डमाल,

  • रुद्राक्ष की माला,

  • और सुगंधित पुष्प हार
    भगवान को अर्पित किए गए। श्रृंगार के बाद ज्योतिर्लिंग आकर्षक दिव्य स्वरूप में विराजमान हुए।

भोर में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

सुबह-सुबह आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने नंदी महाराज के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं कही और भगवान से आशीष मांगा। मंदिर परिसर महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

BABA-MAHAKAAL-

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Dec 2025 By दैनिक जागरण

रजत मुकुट और रुद्राक्ष माला से हुआ महाकाल का अलंकरण, तड़के खुले कपाट

Ujjain, MP

शनिवार की भोर में पौष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का पावन आयोजन हुआ। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही गर्भगृह में भगवान महाकाल का पारंपरिक पूजन आरंभ कर दिया गया।

कपट खुलने के बाद पुजारियों ने पहले गर्भगृह के सभी देवी-देवताओं की आराधना की। इसके बाद ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक, और फिर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत के साथ अभिषेक संपन्न हुआ।

भस्म अर्पण की विशेष विधि

अभिषेक के बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल चढ़ाया गया। मंत्रोच्चार और कपूर आरती के बीच ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर पवित्र भस्म अर्पित की गई।

दिव्य रूप में सजे भगवान महाकाल

भस्म अर्पण के बाद भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया।
इस दौरान—

  • चांदी का शेषनाग मुकुट,

  • रजत मुण्डमाल,

  • रुद्राक्ष की माला,

  • और सुगंधित पुष्प हार
    भगवान को अर्पित किए गए। श्रृंगार के बाद ज्योतिर्लिंग आकर्षक दिव्य स्वरूप में विराजमान हुए।

भोर में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

सुबह-सुबह आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने नंदी महाराज के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं कही और भगवान से आशीष मांगा। मंदिर परिसर महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

BABA-MAHAKAAL-

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mahakal-was-decorated-with-silver-crown-and-rudraksha-rosary-doors/article-39290

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.