लोन होंगे सस्ते, RBI ने 0.25% घटाई ब्याज दर: 20 साल में 20 लाख के लोन पर करीब ₹74 हजार तक की बचत; जानें पूरा गणित

Digital Desk

On

RBI ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती करते हुए इसे 5.25% कर दिया है। यह फैसला मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की 3 से 5 दिसंबर के बीच हुई बैठक में लिया गया, जिसकी जानकारी गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 दिसंबर को दी। रेपो रेट घटने का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा—आने वाले दिनों में लोन सस्ते होंगे और मौजूदा EMI भी कम होगी।

रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। दर में कमी आने पर बैंक सस्ते कर्ज का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। इसके चलते होम, ऑटो और अन्य रिटेल लोन करीब 0.25% तक सस्ते होने की उम्मीद है।

ताजा कटौती के बाद 20 साल की अवधि में 20 लाख रुपए के लोन की EMI लगभग ₹310 घटेगी, जबकि 30 लाख के लोन पर यह राहत करीब ₹465 तक होगी। इसका फायदा मौजूदा और नए दोनों तरह के ग्राहकों को मिलेगा।

हाउसिंग डिमांड बढ़ने की उम्मीद

ब्याज दरों में कमी से बैंक होम और ऑटो लोन सस्ते करेंगे, जिससे रियल एस्टेट में मांग बढ़ेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे सेक्टर को मजबूत बढ़त मिलने की संभावना है।

एक साल में चार बार घटी रेपो रेट

RBI ने इस साल फरवरी में पहली बार रेपो रेट को 6.5% से घटाकर 6.25% किया था। अप्रैल में 0.25% और जून में 0.50% की कटौती हुई। अब फिर 0.25% की कमी की गई है। इस तरह तीन बैठकों में कुल 1.25% की कटौती हो चुकी है।

विशेषज्ञों ने फैसले को बताया सकारात्मक कदम

अल्फा कॉर्प के सीएफओ संतोष अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला आर्थिक स्थिरता के लिए फायदेमंद है और रियल एस्टेट सेक्टर में पूंजी प्रबंधन को आसान बनाता है। ACE के सीएफओ राजन लूथरा ने कहा कि कम ब्याज दरें इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन उपकरण उद्योग के लिए बड़ी राहत हैं।

RBI हर दो महीने में MPC की बैठक करता है, जिसमें 6 सदस्य शामिल होते हैं—3 RBI के और 3 केंद्र सरकार द्वारा नामित। वित्त वर्ष 2025–26 में कुल 6 बैठकें तय की गई हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Dec 2025 By Nitin Trivedi

लोन होंगे सस्ते, RBI ने 0.25% घटाई ब्याज दर: 20 साल में 20 लाख के लोन पर करीब ₹74 हजार तक की बचत; जानें पूरा गणित

Digital Desk

रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। दर में कमी आने पर बैंक सस्ते कर्ज का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। इसके चलते होम, ऑटो और अन्य रिटेल लोन करीब 0.25% तक सस्ते होने की उम्मीद है।

ताजा कटौती के बाद 20 साल की अवधि में 20 लाख रुपए के लोन की EMI लगभग ₹310 घटेगी, जबकि 30 लाख के लोन पर यह राहत करीब ₹465 तक होगी। इसका फायदा मौजूदा और नए दोनों तरह के ग्राहकों को मिलेगा।

हाउसिंग डिमांड बढ़ने की उम्मीद

ब्याज दरों में कमी से बैंक होम और ऑटो लोन सस्ते करेंगे, जिससे रियल एस्टेट में मांग बढ़ेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे सेक्टर को मजबूत बढ़त मिलने की संभावना है।

एक साल में चार बार घटी रेपो रेट

RBI ने इस साल फरवरी में पहली बार रेपो रेट को 6.5% से घटाकर 6.25% किया था। अप्रैल में 0.25% और जून में 0.50% की कटौती हुई। अब फिर 0.25% की कमी की गई है। इस तरह तीन बैठकों में कुल 1.25% की कटौती हो चुकी है।

विशेषज्ञों ने फैसले को बताया सकारात्मक कदम

अल्फा कॉर्प के सीएफओ संतोष अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला आर्थिक स्थिरता के लिए फायदेमंद है और रियल एस्टेट सेक्टर में पूंजी प्रबंधन को आसान बनाता है। ACE के सीएफओ राजन लूथरा ने कहा कि कम ब्याज दरें इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन उपकरण उद्योग के लिए बड़ी राहत हैं।

RBI हर दो महीने में MPC की बैठक करता है, जिसमें 6 सदस्य शामिल होते हैं—3 RBI के और 3 केंद्र सरकार द्वारा नामित। वित्त वर्ष 2025–26 में कुल 6 बैठकें तय की गई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/loans-will-be-cheaper-rbi-reduced-the-interest-rate-by/article-39266

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.