जबलपुर में मोबाइल चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा: कंपनी का कर्मचारी ही निकला आरोपी, 7 लाख के मोबाइल बरामद

जबलपुर (म.प्र.)

On

ई-कॉमर्स हब से कस्टमर कैंसिल ऑर्डर के मोबाइल करता था गायब, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

गढ़ा थाना क्षेत्र में लाखों रुपए के मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में जबलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए ई-कॉमर्स कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 7 लाख रुपए कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी चोरी किए गए मोबाइल बाजार में बेचने की तैयारी में था।

गढ़ा थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल साहू (23) निवासी शारदा चौक के रूप में हुई है। वह एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी के जबलपुर हब में हब एसोसिएट के पद पर कार्यरत था। इस संबंध में इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर टीम लीडर रीतेश यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

कैंसिल ऑर्डर बना चोरी का जरिया

शिकायत में बताया गया कि ग्राहकों द्वारा कैंसिल किए गए ऑर्डर का सामान जबलपुर हब से कंपनी के मुख्य कार्यालय इंदौर भेजा जाता है। इसी प्रक्रिया के दौरान कंपनी को मेल के जरिए सूचना मिली कि शिपमेंट बैग में भेजे गए पार्सल कम पहुंच रहे हैं। जब रिकॉर्ड का गहन मिलान किया गया तो 30 जुलाई 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच करीब 15 कीमती आर्टिकल, जिनमें आईफोन, एंड्रॉयड मोबाइल और ब्रेसलेट शामिल थे, गायब पाए गए। कुल नुकसान लगभग 7 लाख रुपए आंका गया।

CCTV फुटेज ने खोली पोल

मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़ा थाना पुलिस ने ई-कॉमर्स हब और संबंधित शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में साफ तौर पर देखा गया कि कर्मचारी साहिल साहू शिपमेंट बैग से कीमती मोबाइल फोन निकाल रहा है। आरोपी की ड्यूटी में ऑफिस खोलना, शिपमेंट अनलोड कराना और रिप्लेसमेंट के सामान को वापस भेजना शामिल था, जिसका उसने गलत फायदा उठाया।

पूछताछ में कबूल किया जुर्म

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदातों को स्वीकार कर लिया। आरोपी के पास से 6 आईफोन और 1 अन्य मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है, बरामद किए गए। बाद में उसकी निशानदेही पर अन्य चोरी किए गए मोबाइल भी जब्त कर लिए गए।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इन महंगे मोबाइल फोनों को खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था।

इन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में अन्य किसी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा, उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामकरण मिश्रा, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र पाठक, आरक्षक शैलेन्द्र, हेमंत पटेल, सिद्धार्थ तिवारी और महिला आरक्षक पूनम की अहम भूमिका रही।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/major-incident-of-mobile-theft-revealed-in-jabalpur-the-accused/article-44475

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.