विक्रमोत्सव-2026 को नई पीढ़ी से जोड़ने की तैयारी, उज्जैन बनेगा सांस्कृतिक संवाद का वैश्विक केंद्र

उज्जैन (म.प्र.)

On

इतिहास, संगीत, विज्ञान और कला के संगम से सम्राट विक्रमादित्य की विरासत को नए रूप में प्रस्तुत करने पर जोर

राज्य सरकार विक्रमोत्सव-2026 को केवल एक पारंपरिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए उसे नई पीढ़ी के लिए ज्ञान, संस्कृति और विचार के व्यापक मंच के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सम्राट विक्रमादित्य का व्यक्तित्व साहस, न्याय, संगठन और सृजन का प्रतीक रहा है, जिसे समकालीन संदर्भों के साथ प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना समय की आवश्यकता है।

उज्जैन में प्रस्तावित विक्रमोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर आज मुख्यमंत्री निवास में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, विभागीय समन्वय, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यवस्थागत तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की भव्यता के साथ-साथ उसकी विषयवस्तु भी ऐसी हो, जो विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों को ऐतिहासिक चेतना से जोड़े।

सरकार की योजना के अनुसार विक्रमोत्सव में इतिहास, साहित्य, संगीत, रंगमंच, विज्ञान और लोक परंपराओं का समावेश किया जाएगा। सम्राट विक्रमादित्य के शासन, न्याय प्रणाली और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जुड़े पक्षों को संवाद, शोध संगोष्ठियों और प्रदर्शनियों के माध्यम से सामने लाया जाएगा। स्कूल और कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन के जरिए युवाओं को सक्रिय रूप से इस उत्सव से जोड़ने की तैयारी है।

बैठक में बताया गया कि आयोजन के दौरान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 20 से अधिक देशों की पौराणिक फिल्मों के प्रदर्शन से वैश्विक सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही संगीत के उद्भव और विकास पर केंद्रित वैचारिक समागम, भारतीय विज्ञान शोध संगोष्ठी और वेद अंताक्षरी जैसे कार्यक्रम आयोजन की विशेष पहचान होंगे।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी इस महोत्सव से जोड़ने की योजना बनाई गई है। कृषक कल्याण वर्ष के तहत प्राकृतिक खेती, पशुपालन, उद्यानिकी और ग्रामीण नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनियां और गतिविधियां प्रस्तावित हैं। इससे पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के बीच सेतु स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रमों की समयरेखा के अनुसार फरवरी से मार्च के मध्य तक उज्जैन में लगातार विविध आयोजन होंगे। इनमें नाट्य प्रस्तुतियां, अंतर्राष्ट्रीय इतिहास समागम, कवि सम्मेलन और शोध आधारित विमर्श शामिल हैं। वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर शिप्रा तट पर मुख्य आयोजन प्रस्तावित है, जहां विक्रम पंचांग का लोकार्पण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का आकर्षण रहेगी।

सरकार का मानना है कि विक्रमोत्सव-2026 प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगा। आयोजन के माध्यम से इतिहास को केवल स्मरण का विषय नहीं, बल्कि संवाद और प्रेरणा का माध्यम बनाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यह आयोजन सांस्कृतिक गरिमा और सुव्यवस्था का उदाहरण बन सके।

--------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/preparations-to-connect-vikramotsav-2026-with-the-new-generation-ujjain-will/article-44490

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.