इंदौर में नाबालिग दुल्हन की शादी रुकवाई, प्रशासन की सख्ती से टला बाल विवाह

इंदौर (म.प्र.)

On

हल्दी रस्म के बीच पहुंची टीम, उम्र कम मिलने पर विवाह स्थगित; जिले में विशेष अभियान जारी

शहर के अहिल्या पलटन क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की की शादी प्रशासन ने समय रहते रुकवा दी। घर में शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं—मंडप सज गया था, हल्दी की रस्म चल रही थी और परिवार में उत्सव का माहौल था। इसी दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद विवाह पर रोक लगा दी।

जांच में पता चला कि दुल्हन की उम्र 18 वर्ष पूरी होने में करीब छह महीने बाकी है। इसके बाद अधिकारियों ने बाल विवाह प्रतिषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए परिजनों और लड़के पक्ष को स्पष्ट निर्देश दिए कि विवाह नहीं किया जा सकता।

लड़की के पिता ने टीम को बताया कि उनके समाज में 16 वर्ष की उम्र में विवाह की परंपरा है। हालांकि, जब अधिकारियों ने इस संबंध में कोई वैधानिक प्रमाण या सरकारी आदेश मांगा, तो वे ऐसा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों परिवारों को कम उम्र में विवाह के कानूनी प्रावधान, संभावित सजा और स्वास्थ्य-सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी।

महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी चित्रा यादव, उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक और टीम के अन्य सदस्यों ने काफी देर तक समझाइश दी। अंततः दोनों पक्ष शादी टालने पर सहमत हो गए।

परिजनों ने बताया कि विवाह की तैयारियों में पहले ही खर्च हो चुका है और मेहमानों को निमंत्रण भी दिया जा चुका है। इस पर प्रशासन ने उन्हें केवल भोजन कराने की अनुमति दी, लेकिन साफ कर दिया कि विवाह नहीं होगा। साथ ही 19 अप्रैल को प्रस्तावित विवाह की तारीख पर निगरानी रखने की बात कही गई है। किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इसी दिन एक अन्य मामले में राऊ क्षेत्र के संजय नगर में भी बाल विवाह रोका गया, जहां दुल्हन बालिग थी लेकिन दूल्हे की उम्र मात्र 13 वर्ष पाई गई। जांच के बाद यह विवाह भी निरस्त कर दिया गया।

जिले में बाल विवाह रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर उम्र की पुष्टि करती है और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाए जाते हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि बालिग होने के बाद इच्छुक परिवारों को शासन की योजनाओं के तहत वैध तरीके से विवाह की सुविधा दी जाएगी।यह कार्रवाई बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है और समाज में जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Apr 2026 By Nitin Trivedi

इंदौर में नाबालिग दुल्हन की शादी रुकवाई, प्रशासन की सख्ती से टला बाल विवाह

इंदौर (म.प्र.)

शहर के अहिल्या पलटन क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की की शादी प्रशासन ने समय रहते रुकवा दी। घर में शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं—मंडप सज गया था, हल्दी की रस्म चल रही थी और परिवार में उत्सव का माहौल था। इसी दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद विवाह पर रोक लगा दी।

जांच में पता चला कि दुल्हन की उम्र 18 वर्ष पूरी होने में करीब छह महीने बाकी है। इसके बाद अधिकारियों ने बाल विवाह प्रतिषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए परिजनों और लड़के पक्ष को स्पष्ट निर्देश दिए कि विवाह नहीं किया जा सकता।

लड़की के पिता ने टीम को बताया कि उनके समाज में 16 वर्ष की उम्र में विवाह की परंपरा है। हालांकि, जब अधिकारियों ने इस संबंध में कोई वैधानिक प्रमाण या सरकारी आदेश मांगा, तो वे ऐसा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों परिवारों को कम उम्र में विवाह के कानूनी प्रावधान, संभावित सजा और स्वास्थ्य-सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी।

महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी चित्रा यादव, उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक और टीम के अन्य सदस्यों ने काफी देर तक समझाइश दी। अंततः दोनों पक्ष शादी टालने पर सहमत हो गए।

परिजनों ने बताया कि विवाह की तैयारियों में पहले ही खर्च हो चुका है और मेहमानों को निमंत्रण भी दिया जा चुका है। इस पर प्रशासन ने उन्हें केवल भोजन कराने की अनुमति दी, लेकिन साफ कर दिया कि विवाह नहीं होगा। साथ ही 19 अप्रैल को प्रस्तावित विवाह की तारीख पर निगरानी रखने की बात कही गई है। किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इसी दिन एक अन्य मामले में राऊ क्षेत्र के संजय नगर में भी बाल विवाह रोका गया, जहां दुल्हन बालिग थी लेकिन दूल्हे की उम्र मात्र 13 वर्ष पाई गई। जांच के बाद यह विवाह भी निरस्त कर दिया गया।

जिले में बाल विवाह रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर उम्र की पुष्टि करती है और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाए जाते हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि बालिग होने के बाद इच्छुक परिवारों को शासन की योजनाओं के तहत वैध तरीके से विवाह की सुविधा दी जाएगी।यह कार्रवाई बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है और समाज में जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/marriage-of-minor-bride-stopped-in-indore-child-marriage-averted/article-51514

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.