जबलपुर में NSUI का प्रदर्शन: छात्र संघ चुनाव की मांग पर पुलिस से झड़प, 20 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Jabalpur, MP

मध्यप्रदेश में 8 साल से बंद पड़े छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर मंगलवार को जबलपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने जोरदार प्रदर्शन किया।

 कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घंटाघर के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। कार्यकर्ताओं के बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने पर पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई। हालात काबू से बाहर न हों, इसके लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

आधे घंटे की समझाइश के बाद गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, टाउन हॉल से रैली की शुरुआत करने से पहले कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और करीब आधे घंटे तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। आखिरकार पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को पीछे धकेला और 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

NSUI का आरोप- लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों का संवैधानिक अधिकार है। भाजपा सरकार इस अधिकार को दबा रही है और लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है, जबकि कॉलेजों से चुनाव शुल्क वसूला जा रहा है।

8 साल से चुनाव पर रोक
मध्यप्रदेश में वर्ष 2017 से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए हैं। हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में यह मुद्दा उठाया गया था। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि जब विश्वविद्यालय हर छात्र से चुनाव शुल्क ले रहे हैं तो चुनाव कराने में समस्या क्या है?

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Sep 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में NSUI का प्रदर्शन: छात्र संघ चुनाव की मांग पर पुलिस से झड़प, 20 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Jabalpur, MP

 कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घंटाघर के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। कार्यकर्ताओं के बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने पर पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई। हालात काबू से बाहर न हों, इसके लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

आधे घंटे की समझाइश के बाद गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, टाउन हॉल से रैली की शुरुआत करने से पहले कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और करीब आधे घंटे तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। आखिरकार पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को पीछे धकेला और 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

NSUI का आरोप- लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों का संवैधानिक अधिकार है। भाजपा सरकार इस अधिकार को दबा रही है और लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है, जबकि कॉलेजों से चुनाव शुल्क वसूला जा रहा है।

8 साल से चुनाव पर रोक
मध्यप्रदेश में वर्ष 2017 से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए हैं। हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में यह मुद्दा उठाया गया था। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि जब विश्वविद्यालय हर छात्र से चुनाव शुल्क ले रहे हैं तो चुनाव कराने में समस्या क्या है?

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/nsuis-performance-in-jabalpur-clashed-with-police-on-the-demand/article-32296

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.