भोपाल में यूनिवर्सिटी और अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस में सर्च ऑपरेशन तेज

भोपाल (म.प्र.)

On

ईमेल में ‘जौहर की नमाज के बाद सीरियल ब्लास्ट’ की चेतावनी; पुलिस और बम स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

राजधानी भोपाल में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर की प्रमुख शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थाओं को बम से उड़ाने की धमकी मिली। JK Medical University Bhopal, LNCT University, जेके हॉस्पिटल और एलएन मेडिकल कॉलेज को एक ईमेल के जरिए निशाना बनाने की चेतावनी दी गई।

धमकी भरे मेल में दावा किया गया कि संस्थानों के परिसर में करीब 21 बम लगाए गए हैं और ‘जौहर की नमाज’ के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे सीरियल ब्लास्ट किए जाएंगे। सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) और डॉग स्क्वॉड की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक ईमेल आईडी पर यह धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। मेल मिलते ही प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। इसके बाद कैंपस और अस्पताल परिसरों को खाली कराया गया और व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

पुलिस ने सभी परिसरों को घेरकर चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी है। बैग, वाहनों और संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। अस्पताल में मौजूद मरीजों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया, जिससे किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी भी विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सघन तलाशी जारी है। साइबर सेल की टीम भी ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब भोपाल में इस तरह की धमकी सामने आई हो। इससे पहले AIIMS Bhopal, पीपल्स यूनिवर्सिटी और अन्य सरकारी दफ्तरों को भी इसी तरह के मेल मिल चुके हैं। हालांकि, जांच में अब तक ऐसे मामलों में कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं भले ही फर्जी साबित हों, लेकिन इनसे सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ता है और लोगों में डर का माहौल बनता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदिग्ध ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी मदद ली जा रही है। फिलहाल सभी संस्थानों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/threat-to-bomb-universities-and-hospitals-in-bhopal-search-operation/article-48403

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.