राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ परिवार हाईकोर्ट जाएगा

इंदौर (म.प्र.)

On

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम को मिली जमानत के खिलाफ परिवार ने कानूनी लड़ाई तेज की, हाईकोर्ट में अपील की तैयारी

राजा रघुवंशी मर्डर केस में  एक नया मोड़ सामने आया है। बता दें, राजा के मर्डर की मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है जमानत मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने इस फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि वे शिलॉन्ग हाईकोर्ट में जमानत रद्द कराने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। इसके लिए स्थानीय वकील से संपर्क किया गया है और जरूरी दस्तावेजों पर काम चल रहा है। परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है, लेकिन वे इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और न्याय के लिए आगे भी लड़ाई जारी रखेंगे।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर इस सनसनीखेज मामले को चर्चा में ला दिया है, जिसमें शादी के कुछ ही दिनों बाद पति की हत्या का आरोप पत्नी पर लगा था। अधिकारियों के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया के तहत हाईकोर्ट में अपील दाखिल होने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।

क्या है मामला

राजा रघुवंशी, जो इंदौर के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे, की शादी 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद, 21 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग पहुंचे। 23 मई को राजा अचानक लापता हो गए। करीब 10 दिन बाद पुलिस ने उनका शव एक गहरी खाई से बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे।जांच के दौरान पुलिस ने सोनम सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में यह भी सामने आया कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी और इसमें अन्य लोगों की भूमिका भी थी।

परिवार का विरोध

जमानत मिलने के बाद से ही राजा रघुवंशी का परिवार आक्रोश में है। राजा की मां ने सार्वजनिक रूप से इस फैसले पर सवाल उठाए और कहा कि वे अपनी बहू से जवाब मांगेंगी।विपिन रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने शिलॉन्ग के वकील से बातचीत कर ली है और सभी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। “हम कानूनी तरीके से जमानत रद्द कराने की पूरी कोशिश करेंगे,” उन्होंने कहा। परिवार का मानना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत नहीं दी जानी चाहिए थी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2026 By Nitin Trivedi

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ परिवार हाईकोर्ट जाएगा

इंदौर (म.प्र.)

राजा रघुवंशी मर्डर केस में  एक नया मोड़ सामने आया है। बता दें, राजा के मर्डर की मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है जमानत मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने इस फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि वे शिलॉन्ग हाईकोर्ट में जमानत रद्द कराने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। इसके लिए स्थानीय वकील से संपर्क किया गया है और जरूरी दस्तावेजों पर काम चल रहा है। परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है, लेकिन वे इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और न्याय के लिए आगे भी लड़ाई जारी रखेंगे।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर इस सनसनीखेज मामले को चर्चा में ला दिया है, जिसमें शादी के कुछ ही दिनों बाद पति की हत्या का आरोप पत्नी पर लगा था। अधिकारियों के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया के तहत हाईकोर्ट में अपील दाखिल होने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।

क्या है मामला

राजा रघुवंशी, जो इंदौर के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे, की शादी 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद, 21 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग पहुंचे। 23 मई को राजा अचानक लापता हो गए। करीब 10 दिन बाद पुलिस ने उनका शव एक गहरी खाई से बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे।जांच के दौरान पुलिस ने सोनम सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में यह भी सामने आया कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी और इसमें अन्य लोगों की भूमिका भी थी।

परिवार का विरोध

जमानत मिलने के बाद से ही राजा रघुवंशी का परिवार आक्रोश में है। राजा की मां ने सार्वजनिक रूप से इस फैसले पर सवाल उठाए और कहा कि वे अपनी बहू से जवाब मांगेंगी।विपिन रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने शिलॉन्ग के वकील से बातचीत कर ली है और सभी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। “हम कानूनी तरीके से जमानत रद्द कराने की पूरी कोशिश करेंगे,” उन्होंने कहा। परिवार का मानना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत नहीं दी जानी चाहिए थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/raja-raghuvanshi-murder-case-family-will-go-to-high-court/article-52383

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.