कान काटने की वारदात से सनसनी: घर के सामने से गुजरने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Shahdol, MP

जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति ने घर के सामने से गुजरने मात्र पर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसका कान काट दिया।

 वारदात के पीछे जमीन संबंधी पुराना विवाद बताया जा रहा है।

घटना धनपुरी के वार्ड क्रमांक-3 स्थित आजाद मोहल्ला की है। यहां मोहम्मद अख्तर नामक युवक जब सुरेश गोंड के घर के सामने से गुजरा, तो सुरेश ने पहले उससे गाली-गलौज की और फिर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में अख्तर का एक कान गंभीर रूप से कट गया। घायल अवस्था में वह किसी तरह भागते हुए थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

धनपुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सुरेश गोंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त की है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी खेमचन्द्र पेंद्रो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुराने जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। घायल मोहम्मद अख्तर का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कान काटने की वारदात से सनसनी: घर के सामने से गुजरने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Shahdol, MP

 वारदात के पीछे जमीन संबंधी पुराना विवाद बताया जा रहा है।

घटना धनपुरी के वार्ड क्रमांक-3 स्थित आजाद मोहल्ला की है। यहां मोहम्मद अख्तर नामक युवक जब सुरेश गोंड के घर के सामने से गुजरा, तो सुरेश ने पहले उससे गाली-गलौज की और फिर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में अख्तर का एक कान गंभीर रूप से कट गया। घायल अवस्था में वह किसी तरह भागते हुए थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

धनपुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सुरेश गोंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त की है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी खेमचन्द्र पेंद्रो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुराने जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। घायल मोहम्मद अख्तर का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-accused-arrested-with-an-ax-on-a-young-man/article-29509

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.