- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- विंध्य/रीवा
- रीवा में नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 105 शीशियां जब्त
रीवा में नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 105 शीशियां जब्त
रीवा,(म.प्र.)
'अभियान प्रहार-2' के तहत बिछिया पुलिस की कार्रवाई, कोडिन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद; एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज
रीवा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'प्रहार-2' के तहत बिछिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की खेप बरामद की है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कोडिन युक्त 105 शीशियां जब्त की हैं। बरामद कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 21 हजार 105 रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बिछिया थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। 14 जुलाई को थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंकिता मिश्रा अपनी टीम के साथ नियमित गश्त और निगरानी पर थीं। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चिरहुला मंदिर के पीछे निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास के पास दो युवक बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान की घेराबंदी की। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास रखी नीले रंग की प्लास्टिक की बोरी से विंग्स कंपनी की कोडिन युक्त प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की कुल 105 शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके पर ही पूरी खेप जब्त कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद कफ सिरप बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से बिक्री के लिए लाई गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक विश्वकर्मा, निवासी अयोध्या नगर, चिरहुला मंदिर के पीछे, थाना बिछिया और 20 वर्षीय देवेश गौतम, निवासी उत्तम नगर, चिरहुला मंदिर के पीछे, थाना बिछिया के रूप में की है। दोनों आरोपी रीवा शहर के निवासी हैं और पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे यह प्रतिबंधित कफ सिरप कहां से लेकर आए थे और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी किसी बड़े नशा तस्कर गिरोह से जुड़े हुए हैं या स्थानीय स्तर पर अवैध कारोबार चला रहे थे। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 275/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 और 22 के अलावा मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
रीवा में नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 105 शीशियां जब्त
रीवा,(म.प्र.)
रीवा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'प्रहार-2' के तहत बिछिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की खेप बरामद की है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कोडिन युक्त 105 शीशियां जब्त की हैं। बरामद कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 21 हजार 105 रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बिछिया थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। 14 जुलाई को थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंकिता मिश्रा अपनी टीम के साथ नियमित गश्त और निगरानी पर थीं। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चिरहुला मंदिर के पीछे निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास के पास दो युवक बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान की घेराबंदी की। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास रखी नीले रंग की प्लास्टिक की बोरी से विंग्स कंपनी की कोडिन युक्त प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की कुल 105 शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके पर ही पूरी खेप जब्त कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद कफ सिरप बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से बिक्री के लिए लाई गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक विश्वकर्मा, निवासी अयोध्या नगर, चिरहुला मंदिर के पीछे, थाना बिछिया और 20 वर्षीय देवेश गौतम, निवासी उत्तम नगर, चिरहुला मंदिर के पीछे, थाना बिछिया के रूप में की है। दोनों आरोपी रीवा शहर के निवासी हैं और पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे यह प्रतिबंधित कफ सिरप कहां से लेकर आए थे और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी किसी बड़े नशा तस्कर गिरोह से जुड़े हुए हैं या स्थानीय स्तर पर अवैध कारोबार चला रहे थे। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 275/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 और 22 के अलावा मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
खबरें और भी हैं
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.