जम्मू-कश्मीर: पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत, टारगेट पर सिर्फ पुरुष, स्थानीय आदिल भी नहीं बच सका

JAGRAN DESK

जम्मू-कश्मीर के शांत और सुरम्य पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

इस हमले में देश के विभिन्न राज्यों से आए 26 पर्यटकों की जान चली गई, जिनमें स्थानीय युवक सैयद आदिल हुसैन शाह भी शामिल हैं। हमले में आतंकियों ने सुनियोजित ढंग से केवल पुरुषों को निशाना बनाया, महिलाओं को नहीं छुआ गया।

महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा जानें गईं

मृतकों में महाराष्ट्र से छह पर्यटक शामिल हैं। मुंबई निवासी हेमंत सुहास जोशी और संजय लक्ष्मण लाली के अलावा, अतुल श्रीकांत मोनी, संतोष जागड़ा और कस्तुबा गान्वोते भी इस नृशंस हमले में मारे गए। इंदौर से आए सुशील नथानियल, जो अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने कश्मीर गए थे, भी हमले के शिकार हो गए। वे एलआईसी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

गुजरात के पिता-पुत्र की भी मौत

गुजरात के भावनगर से आए यतेश परमार और उनके बेटे सुमित परमार की इस आतंकी हमले में जान चली गई। साथ ही, सूरत के शैलेषभाई हिम्मतभाई कलाथिया भी मृतकों में शामिल हैं।

देशभर से आए पर्यटक बने निशाना

हमले में सिर्फ महाराष्ट्र और गुजरात ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, ओडिशा, केरल, चंडीगढ़, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों के पर्यटक भी मारे गए। नेपाल के सुदीप नुपाने भी इस हमले में अपनी जान गंवा बैठे।

स्थानीय आदिल की मौत से पहलगाम शोक में डूबा

हमले में मारे गए सैयद आदिल हुसैन शाह, पहलगाम के ही निवासी थे। उनकी मौत ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। एक स्थानीय व्यक्ति की मौत ने यह साफ कर दिया है कि आतंक की कोई सरहद नहीं होती।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Apr 2025 By दैनिक जागरण

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत, टारगेट पर सिर्फ पुरुष, स्थानीय आदिल भी नहीं बच सका

JAGRAN DESK

इस हमले में देश के विभिन्न राज्यों से आए 26 पर्यटकों की जान चली गई, जिनमें स्थानीय युवक सैयद आदिल हुसैन शाह भी शामिल हैं। हमले में आतंकियों ने सुनियोजित ढंग से केवल पुरुषों को निशाना बनाया, महिलाओं को नहीं छुआ गया।

महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा जानें गईं

मृतकों में महाराष्ट्र से छह पर्यटक शामिल हैं। मुंबई निवासी हेमंत सुहास जोशी और संजय लक्ष्मण लाली के अलावा, अतुल श्रीकांत मोनी, संतोष जागड़ा और कस्तुबा गान्वोते भी इस नृशंस हमले में मारे गए। इंदौर से आए सुशील नथानियल, जो अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने कश्मीर गए थे, भी हमले के शिकार हो गए। वे एलआईसी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

गुजरात के पिता-पुत्र की भी मौत

गुजरात के भावनगर से आए यतेश परमार और उनके बेटे सुमित परमार की इस आतंकी हमले में जान चली गई। साथ ही, सूरत के शैलेषभाई हिम्मतभाई कलाथिया भी मृतकों में शामिल हैं।

देशभर से आए पर्यटक बने निशाना

हमले में सिर्फ महाराष्ट्र और गुजरात ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, ओडिशा, केरल, चंडीगढ़, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों के पर्यटक भी मारे गए। नेपाल के सुदीप नुपाने भी इस हमले में अपनी जान गंवा बैठे।

स्थानीय आदिल की मौत से पहलगाम शोक में डूबा

हमले में मारे गए सैयद आदिल हुसैन शाह, पहलगाम के ही निवासी थे। उनकी मौत ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। एक स्थानीय व्यक्ति की मौत ने यह साफ कर दिया है कि आतंक की कोई सरहद नहीं होती।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/26-people-killed-in-the-jammu-and-kashmir-pahalgam-terror/article-18340

खबरें और भी हैं

डिजिटल संचार के क्षेत्र में सूचना विभाग की प्रभावी पहल

टाप न्यूज

डिजिटल संचार के क्षेत्र में सूचना विभाग की प्रभावी पहल

विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ’’सूचना प्रवाह’’ का हुआ शुभारंभ,सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी सहजता पहुंचेगी...
देश विदेश 
डिजिटल संचार के क्षेत्र में सूचना विभाग की प्रभावी पहल

कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी का हाथ खींचने पर घिरे राघवेंद्र राव, वीडियो वायरल

फिल्म लॉन्च इवेंट के दौरान एक्ट्रेसेस को गाइड करने का तरीका बना विवाद की वजह, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने...
बालीवुड 
कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी का हाथ खींचने पर घिरे राघवेंद्र राव, वीडियो वायरल

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद टूट गए थे सलमान, दर्द में भी जारी रखी शूटिंग

‘सिकंदर’ के सह-कलाकार विशाल वशिष्ठ ने बताया, निजी दुख, चोट और सुरक्षा चिंताओं के बावजूद सलमान खान रोज सेट पर...
बालीवुड 
बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद टूट गए थे सलमान, दर्द में भी जारी रखी शूटिंग

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अयोध्या पहुंचे योगी, बोले- अपराधी कोई भी हो बचेगा नहीं

रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- एसआईटी जांच करेगी दूध का दूध और पानी...
देश विदेश 
राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अयोध्या पहुंचे योगी, बोले- अपराधी कोई भी हो बचेगा नहीं

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.