- Hindi News
- देश विदेश
- माली में भीषण हिंसा: रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की कार बम धमाके में मौत, समन्वित आतंकी हमलों से देश
माली में भीषण हिंसा: रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की कार बम धमाके में मौत, समन्वित आतंकी हमलों से देश में आपात हालात
अंतराष्ट्रीय न्यूज
बमाको और आसपास के इलाकों में JNIM और FLA के समन्वित हमलों से 16 लोग घायल, सुरक्षा संकट गहराया
पश्चिमी अफ्रीकी देश माली एक बार फिर बड़े सुरक्षा संकट की चपेट में है। रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की शनिवार को हुए एक कार बम विस्फोट में मौत हो गई। इस हमले में उनकी पत्नी और दो पोते-पोतियों के भी मारे जाने का दावा किया गया है। घटना के बाद देश की राजधानी बमाको समेत कई इलाकों में तनाव फैल गया और प्रशासन ने कड़े सुरक्षा कदम उठाए हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह हमला राजधानी बमाको से करीब किता क्षेत्र में हुआ, जहां जुंटा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रहती है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास का इलाका दहल उठा। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह हमला एक समन्वित अभियान का हिस्सा था, जिसमें अल-कायदा से जुड़े संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (JNIM) और तुआरेग अलगाववादी समूह फ्रंट ऑफ लिबरेशन ऑफ आजावाद (FLA) के शामिल होने का आरोप है।
हमलों की श्रृंखला केवल किता तक सीमित नहीं रही। बमाको, काटी, सेवरे, किडाल और गाओ जैसे शहरों में भी गोलीबारी और धमाकों की खबरें सामने आईं। इन घटनाओं में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें आम नागरिक और सुरक्षा बलों के जवान शामिल बताए जा रहे हैं।
हमलों के बाद राजधानी बमाको में प्रशासन ने रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक तीन दिन का कर्फ्यू लागू कर दिया है। संवेदनशील इलाकों, एयरपोर्ट और सैन्य ठिकानों पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। कई सड़कों को बंद कर दिया गया है और नागरिकों से घरों में रहने की अपील की गई है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है और माली के नागरिकों के प्रति एकजुटता व्यक्त की है। बताया जा रहा है,यह हमला देश में लंबे समय से जारी विद्रोह और जिहादी गतिविधियों के बीच बढ़ती अस्थिरता का संकेत है।
FLA की ओर से जारी बयान में JNIM के साथ मिलकर कार्रवाई की पुष्टि करने का दावा किया गया है, हालांकि माली सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सरकार का कहना है कि सेना ने कई हमलावरों को मार गिराया है और स्थिति को नियंत्रण में लेने के प्रयास जारी हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए