यूपी के बलरामपुर में बड़ा सड़क हादसा: बस और कंटेनर की टक्कर के बाद लगी आग, 3 नेपाली यात्रियों की जलकर मौत; 20 से अधिक झुलसे

Jagran Desk

दिल्ली जा रही प्राइवेट बस कंटेनर से भिड़ी, बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकराते ही धधक उठी; घायलों का इलाज बलरामपुर, बहराइच और लखनऊ में जारी

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन नेपाली यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा उस समय हुआ, जब सोनौली बॉर्डर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस (UP 22 AT 0245) कोतवाली देहात क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर एक कंटेनर (UP 21 DT 5237) से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर पास के बिजली ट्रांसफॉर्मर से जा भिड़ी और देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई।

घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। अचानक लगी आग से बस में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने किसी तरह खिड़की व शीशे तोड़कर बाहर छलांग लगाई, लेकिन तीन लोग आग से घिरकर बस के भीतर ही जल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद ब्लास्ट जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फ़ायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां कुछ ही देर में घटनास्थल पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विपिन जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और राहत-बचाव कार्य शुरू करवाया।

घटना में झुलसे यात्रियों को पहले बलरामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल कई मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ व बहराइच रेफर कर दिया गया है। झुलसे यात्रियों में घान कुमारी, अनिल (16), दिवाकर (43), कृष्ण (58), विष्णु माया (53), रिचा (26) सहित कई लोग शामिल हैं। वहीं शिव बहादुर (30), शिवांगी (2) और पूर्णिमा (28) का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस और कंटेनर की भिड़ंत के बाद संभवतः बस के टैंक में ब्लास्ट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई। हालांकि आग लगने का अंतिम कारण अभी जांच में है। उन्होंने कहा कि लगभग 15 से 20 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती दिवाकर, जो नेपाल के बुटवल निवासी हैं, ने बताया कि वे दोस्त सरस्वती के साथ दिल्ली स्थित पोलैंड एंबेसी में इंटरव्यू देने जा रहे थे। उनके अनुसार, बस में करीब 60 से 65 लोग सवार थे और हादसे के बाद कई लोग मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े।

जिलाधिकारी विपिन जैन ने बताया कि प्रशासन नेपाल सरकार और यात्रियों के परिजनों से लगातार संपर्क में है। मामूली चोटिल लोगों को आगे की यात्रा के लिए वाहन और टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। सुबह तक मलबा हटाकर आवागमन सामान्य कर दिया गया।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/big-road-accident-in-balrampur-up-fire-broke-out-after/article-39024

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.