ईरान जंग का असर एशिया पर: थाईलैंड में लिफ्ट बंद, पाकिस्तान में मंत्रियों की विदेश यात्राओं पर रोक

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

तेल और गैस सप्लाई बाधित होने से कई एशियाई देशों में ऊर्जा संकट गहराया, सरकारों ने ईंधन बचाने के लिए सख्त कदम उठाए

ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच जारी संघर्ष का असर अब एशिया के कई देशों में दिखाई देने लगा है। तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने के कारण कम से कम नौ एशियाई देशों में ऊर्जा संकट की स्थिति बन गई है। हालात से निपटने के लिए कई सरकारों ने ईंधन बचाने और खर्च कम करने के उद्देश्य से सख्त कदम लागू किए हैं।


थाईलैंड में ऊर्जा बचत के लिए सख्त नियम

थाईलैंड सरकार ने सरकारी दफ्तरों में बिजली बचाने के लिए लिफ्ट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और कर्मचारियों को सीढ़ियों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों को सूट-टाई जैसे औपचारिक कपड़े पहनने से भी मना किया गया है, ताकि एयर कंडीशनर का उपयोग कम किया जा सके।

सरकार ने एयर कंडीशनर का तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने का निर्देश दिया है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों के अनुसार देश के पास फिलहाल लगभग 95 दिनों का ऊर्जा भंडार उपलब्ध है।


पाकिस्तान में खर्च कम करने की योजना

पाकिस्तान सरकार ने भी बढ़ती तेल कीमतों के बीच सरकारी खर्च में कटौती की घोषणा की है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंत्रियों और सलाहकारों की विदेश यात्राओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। इसके अलावा मंत्रियों ने दो महीने तक वेतन नहीं लेने का फैसला किया है और सांसदों की सैलरी में 25 प्रतिशत कटौती की जाएगी।

सरकार ने सरकारी वाहनों के ईंधन उपयोग में 50 प्रतिशत कमी करने और कई दफ्तरों को सीमित दिनों तक खोलने का फैसला किया है। स्कूलों को भी अस्थायी रूप से बंद किया गया है ताकि ऊर्जा खपत कम हो सके।


बांग्लादेश और वियतनाम में भी ऊर्जा बचत उपाय

बांग्लादेश ने बिजली और ईंधन की खपत कम करने के लिए देश की सभी यूनिवर्सिटीज बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही ईंधन की जमाखोरी रोकने के लिए पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर सीमाएं तय की गई हैं।

वहीं वियतनाम सरकार ने कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की अपील की है, जिससे ईंधन की खपत कम हो सके और ऊर्जा बचत में मदद मिले।


कई देशों ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए कदम बढ़ाए

चीन ने संभावित संकट को देखते हुए कच्चे तेल की खरीद बढ़ाकर अपने रणनीतिक भंडार मजबूत करने शुरू कर दिए हैं। साउथ कोरिया घरेलू ईंधन कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्राइस कैप लगाने की तैयारी कर रहा है, जबकि जापान ने जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय तेल भंडार से कच्चा तेल जारी करने की योजना बनाई है।विशेषज्ञों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाली वैश्विक तेल सप्लाई बाधित होने के कारण यह संकट और गहरा सकता है।

--------------------

Edited By: ANKITA

खबरें और भी हैं

भिलाई में पॉश कॉलोनी से सेक्स रैकेट का खुलासा, बंगाल से बुलाई गईं युवतियां; पुलिस की रेड में 8 लड़कियां मिलीं

टाप न्यूज

भिलाई में पॉश कॉलोनी से सेक्स रैकेट का खुलासा, बंगाल से बुलाई गईं युवतियां; पुलिस की रेड में 8 लड़कियां मिलीं

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई में मकान से आपत्तिजनक सामग्री बरामद; सरगना महिला और एक ग्राहक गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी...
छत्तीसगढ़ 
भिलाई में पॉश कॉलोनी से सेक्स रैकेट का खुलासा, बंगाल से बुलाई गईं युवतियां; पुलिस की रेड में 8 लड़कियां मिलीं

एमपी में मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी, ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6°C ज्यादा

भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी पारा बढ़ा; मौसम विभाग ने 15 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ने की संभावना...
मध्य प्रदेश  भोपाल 
एमपी में मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी, ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6°C ज्यादा

मध्य प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप, होटल-रेस्टोरेंट और शादियों पर संकट

ईरान-इजराइल तनाव से प्रभावित आपूर्ति; कई शहरों में डिलीवरी रुकी, इंदौर में प्रशासन ने पारंपरिक ईंधन इस्तेमाल की सलाह दी...
मध्य प्रदेश  टॉप न्यूज़  भोपाल 
मध्य प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप, होटल-रेस्टोरेंट और शादियों पर संकट

जंतर-मंतर पर EPS-95 पेंशनरों का आंदोलन दूसरे दिन तेज: सांसदों ने बढ़ाया हौसला, पेंशन बढ़ोतरी और सरकार से जवाबदेही की मांग

संजय सिंह, शक्ति सिंह गोहिल और नागेश अस्तीकर सहित कई सांसदों ने जंतर-मंतर पहुंचकर हजारों पेंशनरों को दिया समर्थन
देश विदेश 
जंतर-मंतर पर EPS-95 पेंशनरों का आंदोलन दूसरे दिन तेज: सांसदों ने बढ़ाया हौसला, पेंशन बढ़ोतरी और सरकार से जवाबदेही की मांग

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.