- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- भारत से मैच न खेलने पर कायम पाकिस्तान, PM शहबाज बोले– बांग्लादेश का साथ देना सही फैसला
भारत से मैच न खेलने पर कायम पाकिस्तान, PM शहबाज बोले– बांग्लादेश का साथ देना सही फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क
T20 वर्ल्ड कप बहिष्कार पर पीछे हटने से इनकार, BAN के स्पोर्ट्स एडवाइजर ने कहा– शुक्रिया पाकिस्तान
भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान ने अपना रुख और सख्त कर लिया है। देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला सोच-समझकर और पूरी रणनीति के साथ लिया गया है और इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।
कराची में हुई एक उच्चस्तरीय सरकारी बैठक के बाद शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे पर बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने इसे न सिर्फ सही बल्कि जरूरी फैसला बताया।
1 फरवरी को हुआ था बहिष्कार का ऐलान
1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए ऐलान किया था कि टीम इंडिया के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की थी।
हालांकि PCB की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन प्रधानमंत्री के बयान ने यह साफ कर दिया है कि सरकार अपने फैसले पर अडिग है।
शहबाज शरीफ का बयान
प्रधानमंत्री ने कहा,
“हमने T20 वर्ल्ड कप को लेकर बिल्कुल स्पष्ट रुख अपनाया है। हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। खेल को राजनीति से दूर रहना चाहिए, लेकिन यह फैसला हमने पूरी गंभीरता से लिया है।”
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को इस मामले में बांग्लादेश का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि यह केवल खेल नहीं बल्कि सिद्धांतों का सवाल है।
बांग्लादेश के समर्थन में फैसला
पाकिस्तान सरकार ने यह कदम बांग्लादेश के पक्ष में उठाया है। दरअसल, ICC द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद यह विवाद और गहरा गया। इसी के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया।
इस पर बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर ने सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“थैंक यू, पाकिस्तान।”
------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
