सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बदला गया फिल्म का नाम

बालीवुड न्यूज़

On

नीरज पांडेय बोले—‘घूसखोर पंडत’ अब अतीत, नया टाइटल कहानी के अनुरूप होगा

अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म से जुड़ा विवादित शीर्षक ‘घूसखोर पंडत’ आधिकारिक रूप से हटा दिया गया है। फिल्ममेकर नीरज पांडेय ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म का पुराना नाम अब कहीं भी उपयोग में नहीं लाया जाएगा और नया टाइटल अभी तय नहीं किया गया है।

हलफनामे में कहा गया है कि फिल्म का नया नाम उसकी कहानी और उद्देश्य को सही ढंग से दर्शाएगा। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि नया शीर्षक पुराने नाम से न तो मिलता-जुलता होगा और न ही किसी तरह की गलत व्याख्या की गुंजाइश छोड़ेगा। निर्माता की ओर से यह भी बताया गया कि विवादित नाम से जुड़ी सभी प्रचार सामग्री—पोस्टर, टीज़र और ट्रेलर—पहले ही हटा दी गई है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दिया था आदेश

12 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर और ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix को फिल्म का नाम बदलने के निर्देश दिए थे। याचिकाकर्ता अतुल मिश्रा ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि शीर्षक एक विशेष समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।

टीज़र रिलीज के बाद शुरू हुआ था विवाद

फिल्म का ऐलान 3 फरवरी 2026 को टीज़र के साथ किया गया था। टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया और विभिन्न संगठनों में विरोध शुरू हो गया। कुछ स्थानों पर प्रदर्शन हुए और मामला अदालत तक पहुंच गया। टीज़र में मनोज बाजपेयी को सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित के किरदार में दिखाया गया था, जिन्हें ‘पंडित’ के नाम से जाना जाता है और जो एक विवादित पुलिस अधिकारी के रूप में पेश किए गए हैं।

ब्राह्मण समाज ने जताई आपत्ति

विभिन्न शहरों में ब्राह्मण समाज के संगठनों ने फिल्म के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं। उनका कहना था कि ‘पंडत’ जैसे सम्मानजनक शब्द को भ्रष्टाचार से जोड़ना पूरे समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। इसे रचनात्मक स्वतंत्रता के बजाय सामाजिक संवेदनशीलता की अनदेखी बताया गया।

विवाद बढ़ने पर हटाया गया प्रमोशनल कंटेंट

विरोध के बाद नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म से जुड़ा टीज़र और अन्य प्रचार सामग्री अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दी। नीरज पांडेय ने भी स्पष्ट किया कि फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और किसी जाति, धर्म या समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करती। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फिल्म की मंशा केवल कहानी कहने और मनोरंजन तक सीमित है।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%AC%E0%A4%A6%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%97%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%AB%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AE/article-46691

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.