- Hindi News
- मनोरंजन
- KBC में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- मैंने भी की है थोड़ी चीटिंग; अक्षय कुमार ने जोड़े हाथ
KBC में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- मैंने भी की है थोड़ी चीटिंग; अक्षय कुमार ने जोड़े हाथ
बालीवुड न्यूज़
‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए KBC पहुंचे अक्षय और सैफ; बातचीत के दौरान अमिताभ ने अपने परीक्षा के दिनों से जुड़ा किस्सा सुनाया।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के बीच परीक्षा और पढ़ाई को लेकर दिलचस्प बातचीत देखने को मिलेगी। फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान शो में पहुंचे हैं, जहां अक्षय ने होस्ट अमिताभ से उनके छात्र जीवन को लेकर सवाल कर दिया।
शो के प्रोमो में अक्षय, अमिताभ से पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी परीक्षा में नकल की थी। सवाल सुनने के बाद अमिताभ ने ऐसा जवाब दिया, जिस पर अक्षय ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। अमिताभ ने स्वीकार किया कि उन्होंने भी पढ़ाई के दौरान ‘थोड़ी-बहुत चीटिंग’ की थी। यह सुनकर अक्षय ने हाथ जोड़ लिए और मजाक में दर्शकों से कहा कि इस जवाब पर तालियां नहीं बजानी चाहिए।
पहले अक्षय ने भी बताई अपनी बात
बातचीत के दौरान परीक्षा में पास होने का मुद्दा सामने आया था। प्रोमो में अमिताभ ने अक्षय से उनकी पढ़ाई के दिनों के बारे में पूछा और यह जानना चाहा कि वह किस तरह परीक्षा पास करते थे। इस पर अक्षय ने खुद स्वीकार किया कि वह चीटिंग करके परीक्षा पास करते थे। इसके बाद उन्होंने बातचीत को अमिताभ की ओर मोड़ते हुए उनसे भी यही सवाल कर दिया। अमिताभ के जवाब के बाद सेट पर माहौल हल्का-फुल्का हो गया और अक्षय ने हाथ जोड़कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
B.Sc को लेकर भी कर चुके हैं खुलासा
अमिताभ बच्चन इससे पहले KBC के एक एपिसोड में अपनी पढ़ाई से जुड़ा एक किस्सा साझा कर चुके हैं। साल 2023 में उन्होंने बताया था कि वह B.Sc की पढ़ाई के दौरान एक पेपर में फेल हो गए थे। अमिताभ के मुताबिक, उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए B.Sc विषय चुना था, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि यह फैसला उनके लिए सही नहीं था। उन्होंने यह भी बताया था कि तीन साल तक इस विषय की पढ़ाई उन्हें काफी मुश्किल लगी।
11 सितंबर को रिलीज होगी ‘हैवान’
अक्षय कुमार और सैफ अली खान फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है और दोनों कलाकार इसी सिलसिले में KBC के आगामी एपिसोड में नजर आएंगे।
Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

