- Hindi News
- देश विदेश
- कॉकरोच जनता पार्टी क्या है? जानिए कौन हैं इसके संस्थापक अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी क्या है? जानिए कौन हैं इसके संस्थापक अभिजीत दीपके
नेशनल डेस्क
कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानिए इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं और कैसे शुरू हुआ यह कैंपेन।
इन दिनों सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” या CJP नाम तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। शुरू में इसे लोग बस एक मीम या मजाक समझ रहे थे, लेकिन कुछ ही दिनों में ये ऑनलाइन कैंपेन बड़ा सुर्खियों में आ गया। इंस्टाग्राम पर इसके लाखों फॉलोअर्स हो गए हैं और हजारों लोग अपनी पहचान इसके सदस्य के रूप में बता रहे हैं। ये तब और ज्यादा चर्चा में आया जब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने युवाओं पर कुछ टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से एक व्यंग्यात्मक डिजिटल मुहिम चालू हुई, जिसने देखते ही देखते अपनी प्रभावी ऑनलाइन उपस्थिति बना ली।
इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं, जो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से ताल्लुक रखते हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने पुणे में पढ़ाई की और कुछ समय आम आदमी पार्टी की कम्युनिकेशन टीम के साथ काम किया। फिर वे अमेरिका गए, जहां उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। अभिजीत के अनुसार, ये पूरा कैंपेन अचानक पैदा हुए गुस्से और निराशा का नतीजा है। जब उन्होंने देखा कि सोशल मीडिया पर युवाओं का वर्णन “कॉकरोच” और “परजीवी” जैसे शब्दों से हो रहा है, तो उन्हें लगा कि उन्हें इस पर व्यंग्य के जरिए प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मजेदार तरीके से “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम का ऑनलाइन प्लेटफार्म शुरू किया। शुरूआत में ये सिर्फ मीम और पैरोडी पेज था, लेकिन युवाओं का रिस्पॉन्स उससे कहीं ज्यादा बड़ा निकला। उन्होंने बताया कि पार्टी में शामिल होने की “पात्रता” भी पूरी तरह से व्यंग्यात्मक थी, जैसे बेरोजगार होना, लगातार ऑनलाइन रहना या सिस्टम से निराश होना। सोशल मीडिया पर यही बात तेजी से वायरल हो गई और हजारों लोग इससे जुड़ने लगे।
कुछ ही दिनों में इस मुहिम ने डिजिटल स्पेस में अपनी एक अलग पहचान बना ली। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई। वेबसाइट पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया। सोशल मीडिया यूजर्स खासकर इसके मीम्स, राजनीतिक कटाक्ष और सिस्टम पर किए जा रहे व्यंग्य को शेयर कर रहे हैं। युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता इसलिए भी बढ़ी क्योंकि इसमें उनकी निराशा, बेरोजगारी और वर्तमान राजनीति के प्रति नाराजगी साफ झलक रही है।
कॉकरोच जनता पार्टी का घोषणापत्र भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है। इसमें न्यायपालिका की स्वतंत्रता, महिलाओं के प्रतिनिधित्व और युवाओं की राजनीति में भागीदारी जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया है। अभिजीत दीपके का कहना है कि ये सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि युवाओं की निराशा का प्रतीक बन चुका है। पर अभी तक ये कोई आधिकारिक राजनीतिक पार्टी नहीं है, और न ही चुनाव आयोग में इसका रजिस्ट्रेशन हुआ है।
सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि CJP की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के पीछे वायरल एल्गोरिदम और युवा सहभागिता बड़ा कारण है। जब कोई सामग्री कम समय में बड़े पैमाने पर शेयर होती है, तो प्लेटफार्म उसे और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने लगता है। यही वजह है कि कॉकरोच जनता पार्टी का कंटेंट लगातार ट्रेंड कर रहा है।
इस पूरे अभियान को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक बहस भी शुरू हो चुकी है। कुछ लोग इसे युवाओं की आवाज मानते हैं, जबकि कुछ इसे बस एक इंटरनेट ट्रेंड बता रहे हैं। लेकिन इतना तो है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है और फिलहाल इसकी चर्चा जोरों पर है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए