आटा, तेल, आलू, चायपत्ती... सब हुए महंगे, दोगुना तक बढ़ गया भाव! जानें कहां पहुंची कीमत

Business News

महंगाई एक बार फिर से किचन का बजट बिगाड़ रही है। आटा और तेल समेत कई चीजों की कीमत आसमान पर पहुंच गई है। 10 किलो आटे के पैकेट की कीमत 30 रुपये तक बढ़ गई है। तेल की कीमत में भी प्रति लीटर 15 रुपये का उछाल आया है। जानकारों के मुताबिक आटे की कीमत अभी और बढ़ सकती है।

सब्जी की बढ़ती महंगाई के बीच अब आटा, मैदा, ब्रेड, रिफाइंड तेल, चायपत्ती लोगों के किचन का बजट बिगाड़ने लगे हैं। आटे के 10 किलो के पैकेट में 20 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है। ब्रेड के पैकेट पर भी 5 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। कई चीजों की कीमत पिछले साल के मुकाबले दोगुनी तक हो गई है। रिटेल कारोबारी प्रवीण ने बताया कि इन दिनों आटा से लेकर रिफाइन तेल के बढ़े दाम से लोग खरीदारी में कटौती कर रहे हैं।

प्रवीण ने बताया कि आटे के 10 किलो के पैकेट में करीब 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा चायपत्ती के एक किलो के पैकेट पर 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। दो महीने के अंदर रिफाइन तेल के दाम में भी प्रति लीटर 15 रुपये की उछाल आई है। इसके अलावा मैदा के रेट में प्रति किलो 5 रुपये बढ़ोतरी हुई है। आलू पिछले साल 20 से 25 रुपये प्रति किलो था। अब इसकी कीमत 40 से 50 रुपये प्रति किलो है। आशंका है कि आटे का रेट अभी और बढ़ सकता है।

क्यों बढ़ रहा आटे का दाम?

आटा कारोबारी राजीव गोयल ने बताया कि आटे के दाम में बढ़ोतरी का मुख्य कारण बाजारों में गेहूं की कमी है। पिछले साल केंद्र सरकार ने ओपन मार्केट सेल स्कीम के तहत आटा मिल मालिकों को गेहूं उपलब्ध कराया था, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। इसकी वजह से बाजार में डिमांड के तहत गेहूं नहीं मिल पा रहा है, जिससे गेहूं महंगा हो गया।

राजीव ने बताया कि खुदरा मार्केट में आटे की कीमत में प्रति किलो 3 से 4 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 10 किलो के पैकेट में 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मील कारोबारियों को गेहूं उपलब्ध कराए, ताकि आटे की बढ़ रही कीमत पर लगाम लग सके।

बासमती और चने में गिरावट

इन दिनों अरहर दाल की कीमत करीब 200 रुपये प्रति किलो पर अटकी हुई है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में अरहर की नई फसल आने वाली है। दाल कारोबारियों का कहना है कि करीब एक महीने बाद लोगों को दाल की बढ़ी महंगाई से राहत मिलेगी।

रिटेल कारोबारी प्रवीण ने बताया कि उड़द दाल 160 रुपये प्रति किलो और मूंग दाल 140 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है। हालांकि चने की दाल में प्रति किलो लगभग 10 रुपये की कमी आई है। वहीं, बासमती चावल के रेट में प्रति किलो 10 रुपये की गिरावट आई है।

मटर, पालक की कीमत आसमान पर

दिल्ली के लक्ष्मी नगर मार्केट में सब्जी बेचने वाले मकसूद ने बताया कि इस सीजन में पालक की कीमत आसमान छू रही है। मंडी में कीमत 70 रुपये हो गई है। इसकी वजह से रिटेल में बेचने के लिए नहीं आ रहे हैं। वहीं, मटर की कीमत 100 से 120 रुपये है। हालांकि सब्जी मंडी में बढ़िया क्वालिटी की मटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलो है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2024 By दैनिक जागरण

आटा, तेल, आलू, चायपत्ती... सब हुए महंगे, दोगुना तक बढ़ गया भाव! जानें कहां पहुंची कीमत

Business News

सब्जी की बढ़ती महंगाई के बीच अब आटा, मैदा, ब्रेड, रिफाइंड तेल, चायपत्ती लोगों के किचन का बजट बिगाड़ने लगे हैं। आटे के 10 किलो के पैकेट में 20 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है। ब्रेड के पैकेट पर भी 5 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। कई चीजों की कीमत पिछले साल के मुकाबले दोगुनी तक हो गई है। रिटेल कारोबारी प्रवीण ने बताया कि इन दिनों आटा से लेकर रिफाइन तेल के बढ़े दाम से लोग खरीदारी में कटौती कर रहे हैं।

प्रवीण ने बताया कि आटे के 10 किलो के पैकेट में करीब 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा चायपत्ती के एक किलो के पैकेट पर 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। दो महीने के अंदर रिफाइन तेल के दाम में भी प्रति लीटर 15 रुपये की उछाल आई है। इसके अलावा मैदा के रेट में प्रति किलो 5 रुपये बढ़ोतरी हुई है। आलू पिछले साल 20 से 25 रुपये प्रति किलो था। अब इसकी कीमत 40 से 50 रुपये प्रति किलो है। आशंका है कि आटे का रेट अभी और बढ़ सकता है।

क्यों बढ़ रहा आटे का दाम?

आटा कारोबारी राजीव गोयल ने बताया कि आटे के दाम में बढ़ोतरी का मुख्य कारण बाजारों में गेहूं की कमी है। पिछले साल केंद्र सरकार ने ओपन मार्केट सेल स्कीम के तहत आटा मिल मालिकों को गेहूं उपलब्ध कराया था, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। इसकी वजह से बाजार में डिमांड के तहत गेहूं नहीं मिल पा रहा है, जिससे गेहूं महंगा हो गया।

राजीव ने बताया कि खुदरा मार्केट में आटे की कीमत में प्रति किलो 3 से 4 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 10 किलो के पैकेट में 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मील कारोबारियों को गेहूं उपलब्ध कराए, ताकि आटे की बढ़ रही कीमत पर लगाम लग सके।

बासमती और चने में गिरावट

इन दिनों अरहर दाल की कीमत करीब 200 रुपये प्रति किलो पर अटकी हुई है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में अरहर की नई फसल आने वाली है। दाल कारोबारियों का कहना है कि करीब एक महीने बाद लोगों को दाल की बढ़ी महंगाई से राहत मिलेगी।

रिटेल कारोबारी प्रवीण ने बताया कि उड़द दाल 160 रुपये प्रति किलो और मूंग दाल 140 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है। हालांकि चने की दाल में प्रति किलो लगभग 10 रुपये की कमी आई है। वहीं, बासमती चावल के रेट में प्रति किलो 10 रुपये की गिरावट आई है।

मटर, पालक की कीमत आसमान पर

दिल्ली के लक्ष्मी नगर मार्केट में सब्जी बेचने वाले मकसूद ने बताया कि इस सीजन में पालक की कीमत आसमान छू रही है। मंडी में कीमत 70 रुपये हो गई है। इसकी वजह से रिटेल में बेचने के लिए नहीं आ रहे हैं। वहीं, मटर की कीमत 100 से 120 रुपये है। हालांकि सब्जी मंडी में बढ़िया क्वालिटी की मटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलो है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/flour-oil-potatoes-and-tea-leaves-all-became-expensive-prices/article-4267

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.