- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर नवकार हॉस्पिटल में महिला के इलाज के दौरान ससुराल-मायके पक्ष में मारपीट, दो थानों की पुलिस पहु...
रायपुर नवकार हॉस्पिटल में महिला के इलाज के दौरान ससुराल-मायके पक्ष में मारपीट, दो थानों की पुलिस पहुंची
रायपुर (छ.ग.)
फांसी लगाने की कोशिश कर रही महिला के इलाज के दौरान विवाद भड़क गया; अस्पताल परिसर में तनाव
छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित नवकार हॉस्पिटल में शुक्रवार को महिला के इलाज के दौरान उसके ससुराल और मायके पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद की शुरुआत तब हुई, जब डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि महिला की बचने की संभावना कम है।
जानकारी के अनुसार, शिव नगर (संतोषी नगर) निवासी यास्मीन परवीन ने गुरुवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। गंभीर स्थिति में परिजन उसे नवकार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान ससुराल पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
कुछ समय बाद मायके पक्ष भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद मारपीट में बदल गया। अस्पताल परिसर में कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल रहा।
सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली और टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और मामला शांत कराया। एहतियात के तौर पर अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।
मायके पक्ष ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि प्लानिंग के तहत हत्या की कोशिश थी। उनका आरोप है कि फांसी का दृश्य देकर घटना को छुपाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि शिकायत मिलेगी, तो मामले की जांच की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने भी कहा कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए