मारुति सुजुकी की कारें होंगी महंगी, लागत बढ़ने का असर ग्राहकों पर पड़ेगा

बिजनेस न्यूज

On

कच्चे माल की कीमतों और वैश्विक हालात के दबाव में कंपनी फिर बढ़ा सकती है दाम, समय और प्रतिशत पर फैसला बाकी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया एक बार फिर अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने साफ संकेत दिए हैं कि इनपुट लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते अब कीमतों में इजाफा टालना मुश्किल हो गया है। हालांकि यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी और कितनी होगी, इसे लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने  बताया कि कमोडिटी बाजार में कच्चे माल, खासकर कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल आया है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर जारी जियोपॉलिटिकल तनाव का असर सप्लाई चेन और उत्पादन लागत पर पड़ रहा है। कंपनी अब तक इन अतिरिक्त खर्चों का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है।

यह पहला मौका नहीं है जब मारुति सुजुकी ने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया हो। इससे पहले अप्रैल 2025 में कंपनी ने अपने मॉडल्स की कीमतों में औसतन 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी। जानकारों के मुताबिक, इस बार भी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से दाम बढ़ाए जा सकते हैं।

रिकॉर्ड बुकिंग, लेकिन डिलीवरी में देरी

कीमत बढ़ोतरी की घोषणा ऐसे समय में सामने आई है, जब कंपनी को जबरदस्त डिमांड का सामना करना पड़ रहा है। जनवरी महीने में मारुति सुजुकी को 2.78 लाख यूनिट्स की बुकिंग मिली, जो सालाना आधार पर करीब 25 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी को रोजाना औसतन 9,000 से 10,000 नई बुकिंग मिल रही हैं।

हालांकि उत्पादन से जुड़ी सीमाओं के कारण फिलहाल करीब 1.75 लाख गाड़ियों की डिलीवरी लंबित है। इसका मतलब यह है कि बड़ी संख्या में ग्राहकों को अपनी कार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

पुरानी बुकिंग वालों को राहत

ग्राहकों की चिंता को देखते हुए कंपनी ने जनवरी में ‘प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम’ शुरू की है। इसके तहत जिन ग्राहकों ने पहले ही बुकिंग करा ली है और जिन्हें प्रोडक्शन की वजह से डिलीवरी नहीं मिल पाई है, उनसे बढ़ी हुई कीमत नहीं ली जाएगी। उन्हें वही कीमत चुकानी होगी, जो बुकिंग के समय तय थी। यह कदम खासतौर पर पहली बार कार खरीदने वालों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

बिक्री और निर्यात में नया रिकॉर्ड

मारुति सुजुकी के लिए जनवरी का महीना बिक्री के लिहाज से भी ऐतिहासिक रहा। कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार मिलाकर कुल 2,36,963 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो अब तक का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है। निर्यात के मोर्चे पर भी कंपनी ने रिकॉर्ड बनाया और 51,020 गाड़ियां विदेशों में भेजीं।कंपनी की नई एसयूवी ‘विक्टोरिस’ ने लॉन्च के महज पांच महीनों में 50,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

मुनाफे में भी बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मारुति सुजुकी की कुल आय 49,891 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 29 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3,794 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।

----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/maruti-suzuki-cars-will-be-expensive-increase-in-cost-will/article-45096

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.