भारत के खिलाफ मुकाबले से इनकार: वर्ल्ड कप में एक फैसले के दूरगामी असर

स्पोर्ट्स न्यूज़

On

ICC नियमों के तहत ग्रुप स्टेज से बाहर होने से लेकर भविष्य की मेजबानी तक संकट

टी-20 वर्ल्ड कप में एक टीम द्वारा भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला टूर्नामेंट में बड़ा विवाद बन गया है। संबंधित देश की सरकार ने स्पष्ट किया है कि टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत से आमना-सामना नहीं करेगी। इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बोर्ड से दोबारा विचार करने को कहा है।अब सवाल यह है कि इस कदम का असर उस टीम और उसके क्रिकेट बोर्ड पर किस तरह पड़ सकता है।

ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर होने का जोखिम

ICC के नियमों के अनुसार अगर कोई टीम जानबूझकर मैच नहीं खेलती, तो उसे उस मुकाबले में 20 ओवर में शून्य रन का स्कोर मान लिया जाता है। वहीं विरोधी टीम का एक भी ओवर नहीं गिना जाता।
इस स्थिति में संबंधित टीम का नेट रन रेट बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

ग्रुप में मौजूद अन्य टीमें पहले ही मजबूत प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। अगर एक भी अतिरिक्त मुकाबला हार हुआ, तो सेमीफाइनल की उम्मीद लगभग खत्म हो सकती है।

ICC द्वारा टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है

ICC इस मामले में बोर्ड से आधिकारिक जवाब मांगेगा। अगर दिया गया कारण नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया, तो विश्व संस्था इसी वर्ल्ड कप से टीम को बाहर करने का फैसला भी ले सकती है।
अतीत में भी ऐसे उदाहरण सामने आ चुके हैं, जब मैच न खेलने पर कड़ी कार्रवाई की गई।

 घरेलू लीग पर भी पड़ सकता है प्रभाव

अगर बोर्ड किसी अन्य देश के समर्थन या राजनीतिक कारणों का हवाला देता है, तो इसका असर उसकी घरेलू टी-20 लीग पर भी पड़ सकता है।
ICC पहले ही संकेत दे चुका है कि ऐसे मामलों में नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) रोकने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं, जिससे विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी खतरे में पड़ सकती है।

नॉकआउट मुकाबले में फिर भारत सामने आया तो क्या होगा?

ग्रुप स्टेज के बाद अगर नॉकआउट मुकाबले में भारत से सामना होता है, तो बोर्ड का रुख क्या रहेगा, यह अब तक साफ नहीं किया गया है।
ICC इस स्थिति को लेकर पहले से स्पष्टता चाहता है, ताकि आगे किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। अस्पष्ट जवाब मिलने पर कठोर दंड तय माना जा रहा है

भविष्य में मेजबानी मिलने की संभावना घटेगी

भारत से होने वाले मुकाबले ICC टूर्नामेंट्स की सबसे बड़ी कमाई का जरिया माने जाते हैं। ऐसे मैच न होने से प्रसारण अधिकार और स्पॉन्सरशिप रेवेन्यू पर सीधा असर पड़ता है।
इसी कारण भविष्य में उस देश से ICC टूर्नामेंट की मेजबानी छीनी जा सकती है या सालाना राजस्व हिस्सेदारी में कटौती की जा सकती है।

------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/possible-consequences-of-the-decision-not-to-play-against-india/article-45071

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.