आज सेंसेक्स 1,690 अंक टूटा, निफ्टी 22,820 पर बंद: ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

बिजनेस न्यूज

On

वैश्विक मंदी और एशियाई बाजारों के दबाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,690 अंक (लगभग 2.25%) की गिरावट के साथ 73,583 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 486 अंक (2.09%) टूटकर 22,820 पर पहुंच गया। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयर सबसे अधिक दबाव में रहे।

विश्लेषकों का कहना है कि इस गिरावट के पीछे वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और स्थानीय कारकों का मिश्रित असर है। अमेरिकी राष्ट्रपति के ईरान के साथ संघर्ष को लेकर दिए संकेतों के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं मिलने से बाजार में निवेशकों की सतर्कता बढ़ी।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का असर

आज जब भारतीय बाजार खुले, तब उन्हें एशियाई और अमेरिकी बाजारों में हुई हलचल के प्रभाव का सामना करना पड़ा।

जापान: निक्केई इंडेक्स 0.43% गिरकर 53,373 पर बंद।

साउथ कोरिया: कोस्पी इंडेक्स 0.40% गिरकर 5,438 पर।

हॉन्गकॉन्ग: हैंगसेंग इंडेक्स 0.38% बढ़कर 24,952 पर।

चीन: शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.63% बढ़कर 3,913 पर।

अमेरिकी बाजार में 26 मार्च कोभी गिरावट रही:

डाउ जोन्स 469 अंक (1.01%) गिरकर 45,960 पर।

नैस्डैक कंपोजिट 2.38% टूटकर 21,408 पर।

S&P 500 इंडेक्स 114 अंक (1.74%) घटकर 6,477 पर।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव

कच्चे तेल की कीमतों में भी निवेशकों की चिंता बढ़ी। ब्रेंट क्रूड 5% बढ़कर 99 डॉलर प्रति बैरल पार कर गया, जबकि इंडियन बास्केट 7% की तेजी के साथ 157 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा। इस अस्थिरता का असर सीधे ऑटो और ऊर्जा शेयरों पर पड़ा।

बुधवार यानी 26 मार्च को बाजार रामनवमी के कारण बंद रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 1,205 अंक (1.63%) की तेजी के साथ 75,273 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 394 अंक (1.72%) की बढ़त रही थी। तब ऑटो, बैंकिंग, मेटल और FMCG शेयर सबसे ज्यादा लाभ में थे।

शेयर बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक अस्थिरता और स्थानीय छुट्टियों के बाद खुले बाजार में निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। वहीं, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली मुख्य रूप से निवेशकों की अल्पकालिक जोखिम रणनीति का परिणाम रही।

विश्लेषक मानते हैं कि बाजार अगले कुछ दिनों में वैश्विक संकेतकों और कच्चे तेल की कीमतों की दिशा पर नजर रखेगा। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे ज्यादा जोखिम वाले शेयरों में निवेश से बचें और दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2026 By Nitin Trivedi

आज सेंसेक्स 1,690 अंक टूटा, निफ्टी 22,820 पर बंद: ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

बिजनेस न्यूज

भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,690 अंक (लगभग 2.25%) की गिरावट के साथ 73,583 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 486 अंक (2.09%) टूटकर 22,820 पर पहुंच गया। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयर सबसे अधिक दबाव में रहे।

विश्लेषकों का कहना है कि इस गिरावट के पीछे वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और स्थानीय कारकों का मिश्रित असर है। अमेरिकी राष्ट्रपति के ईरान के साथ संघर्ष को लेकर दिए संकेतों के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं मिलने से बाजार में निवेशकों की सतर्कता बढ़ी।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का असर

आज जब भारतीय बाजार खुले, तब उन्हें एशियाई और अमेरिकी बाजारों में हुई हलचल के प्रभाव का सामना करना पड़ा।

जापान: निक्केई इंडेक्स 0.43% गिरकर 53,373 पर बंद।

साउथ कोरिया: कोस्पी इंडेक्स 0.40% गिरकर 5,438 पर।

हॉन्गकॉन्ग: हैंगसेंग इंडेक्स 0.38% बढ़कर 24,952 पर।

चीन: शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.63% बढ़कर 3,913 पर।

अमेरिकी बाजार में 26 मार्च कोभी गिरावट रही:

डाउ जोन्स 469 अंक (1.01%) गिरकर 45,960 पर।

नैस्डैक कंपोजिट 2.38% टूटकर 21,408 पर।

S&P 500 इंडेक्स 114 अंक (1.74%) घटकर 6,477 पर।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव

कच्चे तेल की कीमतों में भी निवेशकों की चिंता बढ़ी। ब्रेंट क्रूड 5% बढ़कर 99 डॉलर प्रति बैरल पार कर गया, जबकि इंडियन बास्केट 7% की तेजी के साथ 157 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा। इस अस्थिरता का असर सीधे ऑटो और ऊर्जा शेयरों पर पड़ा।

बुधवार यानी 26 मार्च को बाजार रामनवमी के कारण बंद रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 1,205 अंक (1.63%) की तेजी के साथ 75,273 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 394 अंक (1.72%) की बढ़त रही थी। तब ऑटो, बैंकिंग, मेटल और FMCG शेयर सबसे ज्यादा लाभ में थे।

शेयर बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक अस्थिरता और स्थानीय छुट्टियों के बाद खुले बाजार में निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। वहीं, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली मुख्य रूप से निवेशकों की अल्पकालिक जोखिम रणनीति का परिणाम रही।

विश्लेषक मानते हैं कि बाजार अगले कुछ दिनों में वैश्विक संकेतकों और कच्चे तेल की कीमतों की दिशा पर नजर रखेगा। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे ज्यादा जोखिम वाले शेयरों में निवेश से बचें और दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/today-sensex-fell-by-1690-points-nifty-closed-at-22820/article-49281

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.