सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ईरान जंग के 28 दिन में सोना 15 हजार और चांदी ₹41 हजार सस्ती

बिजनेस न्यूज

On

अमेरिकी-इजराइल ईरान संघर्ष के बीच निवेशक बेच रहे कीमती धातुएं, कैश की मांग बढ़ी

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर जारी सैन्य तनाव के बीच भारत में सोने और चांदी की कीमतों में आज तेज गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,490 रुपए घटकर 1.44 लाख रुपए पर आ गया, जबकि एक किलो चांदी 9,114 रुपए सस्ता होकर 2.25 लाख रुपए पर कारोबार कर रही है। पिछले 28 दिनों में सोना 15,382 रुपए और चांदी 41,000 रुपए सस्ती हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार कीमतों में गिरावट की मुख्य वजहें मुनाफावसूली, निवेशकों का जोखिम से बचना और अमेरिका में बढ़ती ब्याज दरें हैं। सामान्यत: युद्ध जैसे माहौल में सोना और चांदी महंगा होता है, लेकिन निवेशक इस बार कैश सुरक्षित रखना पसंद कर रहे हैं।

सोने और चांदी का मूल्य इतिहास

सोना (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख

सोना ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख

वर्तमान: ₹1.44 लाख (32,000 रुपए की गिरावट)

चांदी (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख

चांदी ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख

वर्तमान: ₹2.25 लाख (1.60 लाख रुपए की गिरावट)

विशेषज्ञों की सलाह

सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें।

सोने का वजन और कीमत कई स्रोतों से क्रॉस चेक करें।

चांदी की पहचान के लिए मैग्नेट टेस्ट, आइस टेस्ट, स्मेल टेस्ट और क्लॉथ टेस्ट अपनाएं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार
इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (लगभग 28 ग्राम) पर ट्रेड कर रहा है, जो रुपए में लगभग 1.30 लाख प्रति 10 ग्राम के बराबर है। भारत में गिरावट के बावजूद, निवेशक अनिश्चितता के कारण गोल्ड और सिल्वर बेचकर कैश सुरक्षित कर रहे हैं।

भारत में सोने का भंडार
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय परिवारों के पास लगभग 34,600 टन सोना है, जिसकी कुल कीमत 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) से अधिक है। यह देश की GDP (₹370 लाख करोड़) से भी ज्यादा है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि मिडिल ईस्ट की जंग जारी रहती है और अमेरिकी ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है। निवेशकों को फिलहाल बड़े निवेश से बचना और बाजार की स्थिति पर नजर रखना चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2026 By Nitin Trivedi

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ईरान जंग के 28 दिन में सोना 15 हजार और चांदी ₹41 हजार सस्ती

बिजनेस न्यूज

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर जारी सैन्य तनाव के बीच भारत में सोने और चांदी की कीमतों में आज तेज गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,490 रुपए घटकर 1.44 लाख रुपए पर आ गया, जबकि एक किलो चांदी 9,114 रुपए सस्ता होकर 2.25 लाख रुपए पर कारोबार कर रही है। पिछले 28 दिनों में सोना 15,382 रुपए और चांदी 41,000 रुपए सस्ती हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार कीमतों में गिरावट की मुख्य वजहें मुनाफावसूली, निवेशकों का जोखिम से बचना और अमेरिका में बढ़ती ब्याज दरें हैं। सामान्यत: युद्ध जैसे माहौल में सोना और चांदी महंगा होता है, लेकिन निवेशक इस बार कैश सुरक्षित रखना पसंद कर रहे हैं।

सोने और चांदी का मूल्य इतिहास

सोना (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख

सोना ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख

वर्तमान: ₹1.44 लाख (32,000 रुपए की गिरावट)

चांदी (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख

चांदी ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख

वर्तमान: ₹2.25 लाख (1.60 लाख रुपए की गिरावट)

विशेषज्ञों की सलाह

सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें।

सोने का वजन और कीमत कई स्रोतों से क्रॉस चेक करें।

चांदी की पहचान के लिए मैग्नेट टेस्ट, आइस टेस्ट, स्मेल टेस्ट और क्लॉथ टेस्ट अपनाएं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार
इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (लगभग 28 ग्राम) पर ट्रेड कर रहा है, जो रुपए में लगभग 1.30 लाख प्रति 10 ग्राम के बराबर है। भारत में गिरावट के बावजूद, निवेशक अनिश्चितता के कारण गोल्ड और सिल्वर बेचकर कैश सुरक्षित कर रहे हैं।

भारत में सोने का भंडार
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय परिवारों के पास लगभग 34,600 टन सोना है, जिसकी कुल कीमत 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) से अधिक है। यह देश की GDP (₹370 लाख करोड़) से भी ज्यादा है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि मिडिल ईस्ट की जंग जारी रहती है और अमेरिकी ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है। निवेशकों को फिलहाल बड़े निवेश से बचना और बाजार की स्थिति पर नजर रखना चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/heavy-fall-in-the-prices-of-gold-and-silver-gold/article-49272

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.