होली के पीछे का इतिहास ,जानें ,क्यो मनाते है रंगपंचमी

लाइफस्टाइल डेस्क

On

प्रहलाद, होलिका और भगवान कृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथाओं के साथ रंगपंचमी का महत्व भी जानें

होली आते ही सबके चेहरे पर रौनक आ जाती हैं। होली का त्यौहार हम क्यों मनाते है? और होलिका दहन से जुड़ी भक्त प्रहलाद की पौराणिक कथा तो लगभग हम सब जानते हैं। लेकिन क्या आप होली के इतिहास के बारे में जानते हैं?अगर नहीं तो, आज हम इस लेख के द्वारा आपको होली के इतिहास और होली से जुड़ी और भी कई पौराणिक कथाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

होली का इतिहास
होली का इतिहास बहुत ही पुराना है। विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी में 16वीं सदी के एक मंदिर में इस त्यौहार से जुड़ी कई चित्र आकृतियाँ देखने को मिलती हैं।ऐसे ही कई पत्थरों पर विंध्य पर्वतों के पास स्थित रामगढ़ में चित्र बने हुए हैं।साथ ही मेवाड़ में भी होली के त्यौहार के चित्र देखने को मिलते हैं।कुछ शक्क्ष मिले जिसमें बताया गया है कि यह त्यौहार 600 ईसा पूर्व से मनाया जाता है।

होली से जुड़ी पौराणिक कथाएं
शिव ने कामदेव को किया था भस्म
कहा जाता है कि होली वाले दिन शिव ने कामदेव को भस्म करने के बाद फिर से जीवित कर दिया था। इस लिए होली का त्यौहार मनाते हैं। 

राक्षसी ढुंढी को राजा पृथु ने जला
होली को लेकर एक कथा यह भी है।कि इस दिन राजा पृथु ने अपने राज्य के बच्चों की रक्षा करने के लिए राक्षसी ढुंढी को आग में जलाकर भस्म कर दिया था। इस लिए होली मनाई जाती है।

आर्यों का होलिका दहन
प्राचीन समय में आर्य लोग होली का त्यौहार होलाका के नाम से मानते थे।वे होलका नाम से हवन करते थे। और हवन के बाद प्रसाद खाते थे।
लेकिन वर्तमान समय में सभी लोग होलिका को जलाते हैं।और बाद में उसी आग में आटे से बनी बाटी सेंकते हैं। और उसमें गुड़ डालकर प्रसाद के रूप में खाते हैं।और दूसरे दिन रंग खेलते हैं। कहा जाता है कि रंग खेलने की शुरुआत श्री कृष्ण के समय से हुई है। पहले होली पर टेसू के फूलों से रंग बनाकर होली खेलते थे।

रंग पंचमी मनाने के पीछे की वजह
होली के पाँचवें दिन रंग पंचमी मनाई जाती हैं। कहा जाता है कि श्रीकृष्ण ने राधा को रंग पंचमी के दिन रंग लगाया था। जिस वजह से रंगपंचमी मनाई जाती है।साथ ही यह भी कहा जाता है कि श्री कृष्ण ने होली को प्रेम और रंग के त्यौहार से जोड़ा था।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

खबरें और भी हैं

बिलासपुर सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, नर्स का वीडियो भी हुआ वायरल, जानें पूरा मामला

टाप न्यूज

बिलासपुर सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, नर्स का वीडियो भी हुआ वायरल, जानें पूरा मामला

बिलासपुर के जिला अस्पताल स्थित मातृ-शिशु अस्पताल से जुड़ा एक मामला इन दिनों सुर्खियों में है। प्रसूति वार्ड के दो...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, नर्स का वीडियो भी हुआ वायरल, जानें पूरा मामला

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिगों से यौन शोषण का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि

प्रयागराज में मेडिकल टेस्ट के बाद जांच अधिकारी को रिपोर्ट सौंपा गया; पीड़ित बटुक ने आरोप लगाते हुए कहा—“मेरा और...
देश विदेश 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिगों से यौन शोषण का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हेटमायर के पास नया रिकॉर्ड बनाने का बड़ा मौका, छक्कों की बरसात से टूट सकता है पूरन का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 47वें मुकाबले में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। जहां दोनों ही टीमें...
स्पोर्ट्स 
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हेटमायर के पास नया रिकॉर्ड बनाने का बड़ा मौका, छक्कों की बरसात से टूट सकता है पूरन का रिकॉर्ड

होली के पीछे का इतिहास ,जानें ,क्यो मनाते है रंगपंचमी

प्रहलाद, होलिका और भगवान कृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथाओं के साथ रंगपंचमी का महत्व भी जानें
लाइफ स्टाइल 
होली के पीछे का इतिहास ,जानें ,क्यो मनाते है रंगपंचमी

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.