- Hindi News
- देश विदेश
- 92 प्रतिशत भारतीय महिलाएं चाहती हैं कि पब्लिक वॉशरूम में सैनिटरी पैड को एक ज़रूरी वस्तु की तरह रखा जा...
92 प्रतिशत भारतीय महिलाएं चाहती हैं कि पब्लिक वॉशरूम में सैनिटरी पैड को एक ज़रूरी वस्तु की तरह रखा जाएः 11वां वार्षिक ऐवरटीन मेंस्ट्रुअल हाइजीन सर्वे
Digital Desk
94.4 प्रतिशत महिलाओं का सवाल था कि जब यूरिनल और हैंड ड्रायर आवश्यक हैं, तो मेंस्ट्रुअल हाइजीन को प्राथमिकता क्यों नहीं है!इस सालाना सर्वेक्षण से पता चला है कि महिलाएं टॉयलेट पेपर से ज्यादा सैनिटरी पैड को अहमियत देती हैं; सार्वजनिक जगहों उनकी गैर-मौजूदगी से महिलाओं की गरिमा पर असर पड़ता है।
क्या आपको दिसंबर 2025 का वह वायरल वीडियो याद है जिसमें एक परेशान पिता एयरपोर्ट पर अपनी बेटी के लिए सैनिटरी पैड की गुहार लगा रहा था, जिससे पूरे देश में सार्वजनिक जगहों पर मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता-सुविधा की ज़रूरत पर चर्चा शुरू हो गई थी? पूरे भारत में पब्लिक वॉशरूम्स में सैनिटरी पैड को बाथरूम की आवश्यक वस्तु बनाने के लिए महिलाओं ने ज़बरदस्त समर्थन दिया है।
11वें वार्षिक ऐवरटीन मेंस्ट्रुअल हाइजीन सर्वे में सामने आया है कि 92.1 प्रतिशत महिलाओं का मानना है कि पब्लिक वॉशरूम में सैनिटरी पैड को एक जरूरी चीज़ की तरह शामिल किया जाना चाहिए, इस प्रकार सार्वजनिक स्थल ज्यादा समावेशी और बराबरी वाले बनेंगे। अंतर्राष्ट्रीय मेंस्ट्रुअल हाइजीन दिवस 2026 से पहले, पूरे देश में हुए ऐवरटीन सर्वेक्षण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत पूरे भारत में 2,100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। जवाब देने वाली महिलाओं में 88.6 प्रतिशत महिलाएं 19-35 साल की थीं।
इस साल की शुरुआत में, सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले में, पीरियड्स से जुड़ी सेहत को एक बुनियादी अधिकार माना गया और केंद्र व राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया कि वे छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड मुहैया कराएं, खासकर टॉयलेट के अंदर वेंडिंग मशीन के ज़रिए।
मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता-सुविधा के इंफ्रास्ट्रक्चर को समाज की सोच से जोड़ते हुए, 94.4 प्रतिशत महिलाओं ने सवाल किया कि अगर वॉशरूम में यूरिनल और हैंड ड्रायर जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं, तो मेंस्ट्रुअल हाइजीन को उतनी ही प्राथमिकता क्यों नहीं दी जाती! 86.4 प्रतिशत महिलाओं का मानना था कि पब्लिक वॉशरूम में सैनिटरी पैड का न होना पीरियड्स संबंधी बड़ी परेशानी है।
महत्व के आधार पर, महिलाओं ने सैनिटरी पैड (34 प्रतिशत) को टॉयलेट पेपर (11 प्रतिशत), टिशू पेपर (3 प्रतिशत) और हैंड ड्रायर (3 प्रतिशत) से आगे रखा, जो हैंडवॉश (50 प्रतिशत) के बाद दूसरे नंबर पर है। 85.9 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि सैनिटरी पैड की कमी से सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की गरिमा पर असर पड़ता है। 75.1 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि उन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, जहाँ उनके पीरियड्स अचानक किसी सार्वजनिक जगह पर शुरू हो गए, और वहाँ सैनिटरी पैड उपलब्ध नहीं थे। लगभग आधी महिलाओं ने ऐसी स्थितियों को घबराहट या बेबसी की भावनाओं से जोड़ा, जबकि अन्य महिलाओं ने चिंता या शर्मिंदगी की बात कही।
87.9 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि सैनिटरी पैड सभी सार्वजनिक स्थलों पर प्राथमिकता के आधार पर मिलने चाहिए, और मेंस्ट्रुअल हाइजीन तक पहुंच को सक्षम करने के लिए स्कूल सबसे बड़ी प्राथमिकता बन रहे हैं। 81.3 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि पब्लिक वॉशरूम में सैनिटरी पैड रखना कानून या पॉलिसी के ज़रिए ज़रूरी कर देना चाहिए।
पैन हैल्थकेयर के सीईओ, श्री चिराग पैन कहते हैं, ’’हमारे ऐवरटीन सर्वे के नतीजों से साफ पता चलता है कि महिलाएं मेंस्ट्रुअल हाइजीन तक पहुंच को एक ज़रूरी मदद के तौर पर देख रही हैं, जो मासिक धर्म की गरिमा, समावेशन और सार्वजनिक जीवन में बराबर की हिस्सेदारी से जुड़ा है। स्कूल और कॉलेज से लेकर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन तक, सैनिटरी पैड तक पहुंच महिलाओं को अचानक आने वाली कठिनाई को ज्यादा सहजता और विश्वास के साथ संभालने में मदद कर सकती है।’’
ऐवरटीन और पैन हैल्थ इनिशिएटिव की कंपनी वैट् एंड ड्राई पर्सनल केयर के सीईओ, श्री हरिओम त्यागी कहते हैं, ’’मेंस्ट्रुअल हाइजीन और महिलाओं के लिए उत्पाद बनाने वाले एक अग्रणी ब्रांड के तौर पर, ऐवरटीन स्कूलों और कॉलेजों में लाइव अवेयरनेस वर्कशॉप कर रहा है, जिससे हज़ारों लड़कियों को इस विषय पर जानकारी मिल रही है। हम मेंस्ट्रुअल हाइजीन को सुलभ बनाने में मदद के लिए कई शैक्षणिक संस्थानों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें भी लगा रहे हैं। हम मेंस्ट्रुअल हैल्थ के विषय पर बातचीत को जानकारीपूर्ण, व्यावहारिक और समावेशी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
सर्वे में बताए गए अन्य रूझानों में, डिस्पोजे़बल पीरियड पैंटी, सैनिटरी पैड के बाद दूसरा सबसे पसंदीदा मेंस्ट्रुअल हाइजीन विकल्प बन गई है, और इसने मेंस्ट्रुअल कप और टैम्पोन को पीछे छोड़ दिया है।
इस अध्ययन में यह भी पता लगा कि 35.2 प्रतिशत महिलाओं को अपने पहले पीरियड से पहले मासिक धर्म के बारे में बहुत कम या बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी, जबकि सिर्फ 2.3 प्रतिशत ने अपने पहले पीरियड के बारे में टीचर से बात की, जिससे पता लगता है कि इस विषय पर जानकारी का अभाव निरंतर बना हुआ है। इसके अलावा, 71.2 प्रतिशत महिलाओं को रात में स्पॉटिंग की चिंता बनी रहती है, जबकि पीरियड्स के दौरान बाहर निकलते समय मरोड़ उठने और दाग-धब्बों का डर महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। लगभग 20 प्रतिशत महिलाओं ने अनियमित माहवारी की बात कही, फिर भी बहुतों ने इस बारे में कभी डॉक्टर से सलाह नहीं ली।
भारत में मेंस्ट्रुअल हाइजीन उत्पादों में एक अग्रणी ब्रांड के तौर पर ऐवरटीन स्कूलों और कॉलेजों में लाइव अवेयरनेस वर्कशॉप कर रहा है और कई शिक्षण संस्थानों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाई हैं ताकि लड़कियों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे में जागरुकता और पहुंच बेहतर हो सके।
हर साल, ऐवरटीन ब्रांड पीरियड्स से जुड़े हाइजीन सर्वेक्षण करता है ताकि ऐसी जानकारी मिल सके जिससे नए समाधान और रणनीति विकसित करने में मदद मिले और महिलाएं पीरियड्स को ज्यादा आराम और भरोसे के साथ मैनेज कर सकें। यह फेमिनिन हाइजीन ब्रांड #FixYourPeriods, #SheNeedsPad, #PadHerLife और #BloodyHypocrisy जैसे कैम्पेन के ज़रिए जागरूकता भी बढ़ाता है। ऐवरटीन कई तरह के फेमिनिन हाइजीन और इंटिमेट केयर प्रोडक्ट्स मुहैया कराता है, जिनमें सैनिटरी पैड, डिस्पोजे़बल पीरियड पैंटी, ओवरनाइट पैड, मेंस्ट्रुअल कप, पैंटी लाइनर, मेंस्ट्रुअल क्रैम्प रोल-ऑन, इंटिमेट वॉश तथा और भी बहुत कुछ शामिल हैं।
वैट् एंड ड्राई पर्सनल केयर के बारे में
2013 में शुरू हुई, वैट एंड ड्राई पर्सनल केयर प्राइवेट लिमिटेड (W&D), जो एक पैन हैल्थ इनिशिएटिव है, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्सनल केयर उत्पाद पेश करती है। W&D के चार ब्रांड हैं - ऐवरटीन (फेमिनिन हाइजीन), NEUD (ब्यूटी और पर्सनल केयर), नेचर श्योर (नैचुरल वैलनेस) और मैनश्योर (पुरुष स्वास्थ्य)। इसके उत्पाद यूएस, यूके, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, साउथ अफ्रीका, स्पेन, मलेशिया, केन्या, नाइजीरिया और वियतनाम समेत दुनिया भर के ग्राहकों को भेजे जाते हैं। ऐवरटीन उत्पादों को यहां everteen Official Store से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए