23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट: ट्रम्प का दावा ईरानी आकाश पर कब्जे का गलत साबित, अब तक अमेरिका के 7 विमान तबाह

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

24 घंटों में अमेरिकी F-15E और A-10 जेट ईरानी मिसाइल हमले का शिकार, दो ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों पर भी हमला; अमेरिका की रणनीति पर सवाल

ईरान के हवाई हमलों ने अमेरिकी वायु शक्ति की धारणाओं को चुनौती दे दी है। पिछले 24 घंटों में दो अमेरिकी फाइटर जेट और दो रेस्क्यू हेलीकॉप्टर ईरानी हमला के शिकार हुए हैं। इससे पहले 2003 में इराक युद्ध के दौरान अमेरिकी विमान दुश्मन की गोलीबारी में गिरे थे, और अब 23 साल बाद यह इतिहास दोहराया गया।

ईरानी मीडिया ने बताया कि F-15E फाइटर जेट को दक्षिण-पश्चिम ईरान में मार गिराया गया। इसके क्रू को खोजने के लिए A-10 अटैक एयरक्राफ्ट भेजा गया, जिस पर भी हमला हुआ। A-10 पायलट सुरक्षित रहे, लेकिन विमान कुवैत में क्रैश हो गया। F-15E के दो क्रू मेंबर में से एक को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा लापता है। अमेरिकी हेलीकॉप्टरों पर हुए हमलों में मौजूद सैनिक सुरक्षित हैं।

ईरान और अमेरिका के दावे
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 अप्रैल को अमेरिकी जनता को संबोधित करते हुए दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की हवाई शक्ति पूरी तरह नष्ट कर दी है और अमेरिकी विमान तेहरान के ऊपर पूरी तरह नियंत्रण में उड़ रहे हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसी तरह के दावे किए। लेकिन हाल के घटनाक्रम ने ट्रम्प के दावों को चुनौती दी है।

अब तक के नुकसान

2 मार्च: कुवैत में ‘फ्रेंडली फायर’ में 3 F-15 गिरे, सभी क्रू सुरक्षित।

12 मार्च: इराक में KC-135 टैंकर क्रैश, 6 अमेरिकी एयरक्रू की मौत।

27 मार्च: सऊदी अरब में E-3 सेंट्री नष्ट।

3 अप्रैल: F-15E और A-10 गिराए गए, दुश्मन की गोलीबारी में पहली बार अमेरिकी विमान खोए गए।

ईरानी रणनीति
विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान ने असिमेट्रिक वारफेयर का सहारा लिया है। ईरान सीधे युद्ध में अमेरिका का मुकाबला नहीं कर सकता, इसलिए उसने कम संसाधनों में अधिक नुकसान पहुंचाने वाली रणनीति अपनाई। ईरान ने मजीद एयर डिफेंस सिस्टम और कंधे से दागी जाने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल किया। मजीद सिस्टम कम ऊंचाई पर उड़ने वाले टारगेट को 6 किलोमीटर ऊंचाई और 8 किलोमीटर दूरी तक निशाना बना सकता है।

मोबाइल डिफेंस सिस्टम
ईरान ने अब अपने मिसाइल लॉन्चर मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रखे हैं, जो तेजी से स्थान बदल सकते हैं। इसे ‘फायर एंड मूव’ रणनीति कहा जाता है। इसके अलावा, चीन के HQ-9B सिस्टम जैसी तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2026 By Nitin Trivedi

23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट: ट्रम्प का दावा ईरानी आकाश पर कब्जे का गलत साबित, अब तक अमेरिका के 7 विमान तबाह

अंतराष्ट्रीय न्यूज

ईरान के हवाई हमलों ने अमेरिकी वायु शक्ति की धारणाओं को चुनौती दे दी है। पिछले 24 घंटों में दो अमेरिकी फाइटर जेट और दो रेस्क्यू हेलीकॉप्टर ईरानी हमला के शिकार हुए हैं। इससे पहले 2003 में इराक युद्ध के दौरान अमेरिकी विमान दुश्मन की गोलीबारी में गिरे थे, और अब 23 साल बाद यह इतिहास दोहराया गया।

ईरानी मीडिया ने बताया कि F-15E फाइटर जेट को दक्षिण-पश्चिम ईरान में मार गिराया गया। इसके क्रू को खोजने के लिए A-10 अटैक एयरक्राफ्ट भेजा गया, जिस पर भी हमला हुआ। A-10 पायलट सुरक्षित रहे, लेकिन विमान कुवैत में क्रैश हो गया। F-15E के दो क्रू मेंबर में से एक को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा लापता है। अमेरिकी हेलीकॉप्टरों पर हुए हमलों में मौजूद सैनिक सुरक्षित हैं।

ईरान और अमेरिका के दावे
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 अप्रैल को अमेरिकी जनता को संबोधित करते हुए दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की हवाई शक्ति पूरी तरह नष्ट कर दी है और अमेरिकी विमान तेहरान के ऊपर पूरी तरह नियंत्रण में उड़ रहे हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसी तरह के दावे किए। लेकिन हाल के घटनाक्रम ने ट्रम्प के दावों को चुनौती दी है।

अब तक के नुकसान

2 मार्च: कुवैत में ‘फ्रेंडली फायर’ में 3 F-15 गिरे, सभी क्रू सुरक्षित।

12 मार्च: इराक में KC-135 टैंकर क्रैश, 6 अमेरिकी एयरक्रू की मौत।

27 मार्च: सऊदी अरब में E-3 सेंट्री नष्ट।

3 अप्रैल: F-15E और A-10 गिराए गए, दुश्मन की गोलीबारी में पहली बार अमेरिकी विमान खोए गए।

ईरानी रणनीति
विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान ने असिमेट्रिक वारफेयर का सहारा लिया है। ईरान सीधे युद्ध में अमेरिका का मुकाबला नहीं कर सकता, इसलिए उसने कम संसाधनों में अधिक नुकसान पहुंचाने वाली रणनीति अपनाई। ईरान ने मजीद एयर डिफेंस सिस्टम और कंधे से दागी जाने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल किया। मजीद सिस्टम कम ऊंचाई पर उड़ने वाले टारगेट को 6 किलोमीटर ऊंचाई और 8 किलोमीटर दूरी तक निशाना बना सकता है।

मोबाइल डिफेंस सिस्टम
ईरान ने अब अपने मिसाइल लॉन्चर मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रखे हैं, जो तेजी से स्थान बदल सकते हैं। इसे ‘फायर एंड मूव’ रणनीति कहा जाता है। इसके अलावा, चीन के HQ-9B सिस्टम जैसी तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/american-fighter-jet-shot-down-by-enemy-after-23-years/article-50185

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.