ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर BJP - शिवसेना महायुति का कब्जा, रविंद्र चव्हाण और एकनाथ शिंदे की रणनीति फिर लाई रंग

Digital Desk

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक मंडल के चुनाव के बाद अब अध्यक्ष पद के चुनाव में भी भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक रवींद्र चव्हाण तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की राजनीतिक रणनीति का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा-शिवसेना महायुति ने निर्णायक जीत दर्ज करते हुए बैंक की कमान अपने हाथ में ले ली।

गौरतलब है कि बैंक की कार्यकारिणी के चुनाव में सहकार पैनल और परिवर्तन पैनल के बीच सीधा मुकाबला था। वर्षों से बैंक पर बने बहुजन विकास आघाड़ी के प्रभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से रवींद्र चव्हाण और एकनाथ शिंदे ने भाजपा और शिवसेना के उम्मीदवारों को दोनों पैनलों से चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव परिणामों में दोनों पैनलों को मिलाकर भाजपा-शिवसेना महायुति के 14 उम्मीदवार विजयी हुए। इसके बाद अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा-शिवसेना महायुति के 14 और बहुजन विकास आघाड़ी के 7 सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि कार्यकारिणी चुनाव में अलग-अलग पैनलों से मैदान में उतरे भाजपा नेता किसन कथोरे और कपिल पाटील अध्यक्ष पद के चुनाव में एकजुट दिखाई दिए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रवींद्र चव्हाण की संतुलित और प्रभावी राजनीतिक रणनीति का परिणाम है। वहीं, दूसरी ओर शिवसेना का एक वोट टूटने से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को हल्का राजनीतिक झटका जरूर लगा।

WhatsApp Image 2026-07-11 at 5.14.05 PM (1)

चुनाव के परिणाम में भाजपा-शिवसेना महायुति के उम्मीदवार अरुण बालू पाटील अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2026 By दैनिक जागरण

ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर BJP - शिवसेना महायुति का कब्जा, रविंद्र चव्हाण और एकनाथ शिंदे की रणनीति फिर लाई रंग

Digital Desk

गौरतलब है कि बैंक की कार्यकारिणी के चुनाव में सहकार पैनल और परिवर्तन पैनल के बीच सीधा मुकाबला था। वर्षों से बैंक पर बने बहुजन विकास आघाड़ी के प्रभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से रवींद्र चव्हाण और एकनाथ शिंदे ने भाजपा और शिवसेना के उम्मीदवारों को दोनों पैनलों से चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव परिणामों में दोनों पैनलों को मिलाकर भाजपा-शिवसेना महायुति के 14 उम्मीदवार विजयी हुए। इसके बाद अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा-शिवसेना महायुति के 14 और बहुजन विकास आघाड़ी के 7 सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि कार्यकारिणी चुनाव में अलग-अलग पैनलों से मैदान में उतरे भाजपा नेता किसन कथोरे और कपिल पाटील अध्यक्ष पद के चुनाव में एकजुट दिखाई दिए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रवींद्र चव्हाण की संतुलित और प्रभावी राजनीतिक रणनीति का परिणाम है। वहीं, दूसरी ओर शिवसेना का एक वोट टूटने से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को हल्का राजनीतिक झटका जरूर लगा।

WhatsApp Image 2026-07-11 at 5.14.05 PM (1)

चुनाव के परिणाम में भाजपा-शिवसेना महायुति के उम्मीदवार अरुण बालू पाटील अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/bjp-captures-the-post-of-president-of-thane-district-intermediate/article-58537

खबरें और भी हैं

ओमान के पास जहाज पर हमले में 10 भारतीय सुरक्षित, एक लापता; मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच बढ़ी चिंता

टाप न्यूज

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद; भारत ने शुरू की निगरानी
देश विदेश 
ओमान के पास जहाज पर हमले में 10 भारतीय सुरक्षित, एक लापता; मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच बढ़ी चिंता

नेपाल में युवाओं का उबाल, तीन दिन में तीन आत्मदाह; बेरोजगारी पर घिरी बालेन सरकार

दो युवाओं की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा; प्रधानमंत्री बालेन शाह के इस्तीफे की मांग तेज, काठमांडू में बढ़ा...
देश विदेश 
नेपाल में युवाओं का उबाल, तीन दिन में तीन आत्मदाह; बेरोजगारी पर घिरी बालेन सरकार

48 हजार गीतों की अमर आवाज खामोश, एस. जानकी का निधन; PM मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

88 वर्ष की उम्र में मैसूर में हुआ निधन, आज शाम पैतृक फार्महाउस में होगा अंतिम संस्कार; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,...
बालीवुड 
48 हजार गीतों की अमर आवाज खामोश, एस. जानकी का निधन; PM मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर स्टेशन पर खालिस्तान समर्थक नारे

ट्रेन के डिब्बों पर लिखे मिले आपत्तिजनक संदेश, SFJ ने जारी किया वीडियो; पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी, प्रधानमंत्री...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर स्टेशन पर खालिस्तान समर्थक नारे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.