बीजेपी नेता रूपेश पाण्डेय फिर बने मिसाल, कांवरियों के लिए भोजन-रहने की पूरी व्यवस्था

Digital Desk

पश्चिम चंपारण के युवा BJP नेता और समाजसेवी रूपेश पाण्डेय इस बार सावन के पवित्र सोमवारी में कांवरियों की सेवा के लिए मैदान में उतरे हैं। 2026 की सोमवारी अगस्त से शुरू हो रही है, जिसे लेकर उन्होंने कांवरिया मार्ग पर चाय, दूध,पानी, भोजन और रुकने की मुफ्त व्यवस्था की है।

रूपेश पाण्डेय ने कहा, "जो भी कांवरिया भाई इस रास्ते से गुजरेंगे, उनके लिए चाय, दूध, पानी के साथ रहने-खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं भोले के भक्तों की सेवा कर पाऊंगा। मैं सभी देशवासियों को सोमवारी की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। सभी स्वस्थ रहें, मस्त रहें और आगे बढ़ें। जय जय भोले शंकर।"

रूपेश पाण्डेय पिछले कई वर्षों से चंपारण और पूरे बिहार में "समाज सेवक नेता" के नाम से जाने जाते हैं। कोरोना काल में जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचाना, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और शिक्षा में सहयोग जैसे कार्यों से उन्हें जनता का भरपूर प्यार मिला। BJP युवा मोर्चा के माध्यम से वे युवाओं को संगठन से जोड़ने और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पदचिन्हों पर चलते हुए भाजपा द्वारा उन्हें नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में बगहा में पार्टी और मजबूत होगी।

श्री पाण्डेय का कहना है, "मेरे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। मेरा लक्ष्य चंपारण और पूरे बिहार का विकास, युवाओं को रोजगार और शिक्षा के अवसर दिलाना है। जब तक मैं हूं, समाजसेवा का यह कार्य लगातार चलता रहेगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि रूपेश पाण्डेय जैसे जमीनी नेता ही समाज और संगठन दोनों को नई दिशा दे सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2026 By दैनिक जागरण

बीजेपी नेता रूपेश पाण्डेय फिर बने मिसाल, कांवरियों के लिए भोजन-रहने की पूरी व्यवस्था

Digital Desk

रूपेश पाण्डेय ने कहा, "जो भी कांवरिया भाई इस रास्ते से गुजरेंगे, उनके लिए चाय, दूध, पानी के साथ रहने-खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं भोले के भक्तों की सेवा कर पाऊंगा। मैं सभी देशवासियों को सोमवारी की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। सभी स्वस्थ रहें, मस्त रहें और आगे बढ़ें। जय जय भोले शंकर।"

रूपेश पाण्डेय पिछले कई वर्षों से चंपारण और पूरे बिहार में "समाज सेवक नेता" के नाम से जाने जाते हैं। कोरोना काल में जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचाना, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और शिक्षा में सहयोग जैसे कार्यों से उन्हें जनता का भरपूर प्यार मिला। BJP युवा मोर्चा के माध्यम से वे युवाओं को संगठन से जोड़ने और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पदचिन्हों पर चलते हुए भाजपा द्वारा उन्हें नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में बगहा में पार्टी और मजबूत होगी।

श्री पाण्डेय का कहना है, "मेरे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। मेरा लक्ष्य चंपारण और पूरे बिहार का विकास, युवाओं को रोजगार और शिक्षा के अवसर दिलाना है। जब तक मैं हूं, समाजसेवा का यह कार्य लगातार चलता रहेगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि रूपेश पाण्डेय जैसे जमीनी नेता ही समाज और संगठन दोनों को नई दिशा दे सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/bjp-leader-rupesh-pandey-again-becomes-an-example-complete-arrangement/article-60453

खबरें और भी हैं

बीजेपी नेता रूपेश पाण्डेय फिर बने मिसाल, कांवरियों के लिए भोजन-रहने की पूरी व्यवस्था

टाप न्यूज

बीजेपी नेता रूपेश पाण्डेय फिर बने मिसाल, कांवरियों के लिए भोजन-रहने की पूरी व्यवस्था

पश्चिम चंपारण के युवा BJP नेता और समाजसेवी रूपेश पाण्डेय इस बार सावन के पवित्र सोमवारी में कांवरियों की सेवा...
देश विदेश 
बीजेपी नेता रूपेश पाण्डेय फिर बने मिसाल, कांवरियों के लिए भोजन-रहने की पूरी व्यवस्था

E-20 पर केजरीवाल के हमले से पंजाब में बढ़ी बेचैनी, मक्का किसान और एथेनॉल उद्योग ने जताई चिंता

ई-20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में आयोजित...
देश विदेश 
E-20 पर केजरीवाल के हमले से पंजाब में बढ़ी बेचैनी, मक्का किसान और एथेनॉल उद्योग ने जताई चिंता

पूज्य आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज का संदेश

देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा युवाओं के नाम दिए गए संदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवाद और...
पूज्य आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज का संदेश

Healthcare Aspirants केलिए SBS University की On-Field Experiential Learning पहल

  Healthcare Education में Practical Learning हमेशा से अहम रही है। Doctors, Physiotherapists और Healthcare Professionals के लिए सिर्फ Classroom
देश विदेश 
Healthcare Aspirants केलिए SBS University की On-Field Experiential Learning पहल

बिजनेस

त्योहारों से पहले महंगाई का असर: टूथपेस्ट, पेंट, नमक समेत कई जरूरी सामान होंगे महंगे त्योहारों से पहले महंगाई का असर: टूथपेस्ट, पेंट, नमक समेत कई जरूरी सामान होंगे महंगे
HUL, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर सहित कई बड़ी कंपनियां बढ़ाएंगी कीमतें, बढ़ती लागत और वैश्विक हालात बने वजह
एथेनॉल ब्लेंडिंग से पेट्रोल हुआ सस्ता, सरकार का दावा- प्रति लीटर करीब 30 रुपये की बचत
1 अगस्त से बदल गए 5 बड़े नियम: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता, रेलवे, बैंकिंग और KYC में बड़े बदलाव
त्वचा के अनुकूल मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग, डॉक्टरों ने सामग्री (Ingredients) पर ध्यान देने की दी सलाह
पीएम मोदी के कथित एडिटेड वीडियो मामले में कार्रवाई तेज, मेटा इंडिया हेड समेत कई पर FIR दर्ज
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.