लीकेज पर लगाम: ‘सिन टैक्स’ को राष्ट्रीय संपत्ति में बदलने की दिशा में बड़ा कदम

डिजिटल डेस्क

On

‘हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस एक्ट, 2025’ अधिसूचित, चबाने वाले तंबाकू और पान मसाला सेक्टर में पारदर्शिता की तैयारी

तंबाकू भारत के सामाजिक और व्यावसायिक परिदृश्य का सदियों पुराना हिस्सा रहा है, लेकिन इसके बावजूद खासकर चबाने वाले तंबाकू और पान मसाला जैसे उत्पादों का क्षेत्र लंबे समय तक प्रभावी नियमन से बाहर रहा। बिखरी हुई, नकद आधारित और मोबाइल उत्पादन इकाइयों के चलते यह सेक्टर कर चोरी और अवैध निर्माण का गढ़ बनता गया।

इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ' Health Security se National Security Cess Act, 2025 ' को अधिसूचित किया है, जो 1 फरवरी 2026 से लागू होगा। इसके साथ ही मशीन-आधारित ड्यूटी व्यवस्था को फिर से लागू किया गया है, जिसे तंबाकू उद्योग में संरचनात्मक सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

छाया अर्थव्यवस्था पर प्रहार : 
चबाने वाले तंबाकू और पान मसाला उद्योग को लंबे समय से टैक्स चोरी के लिए संवेदनशील क्षेत्र माना जाता रहा है। अवैध उत्पादन, कम उत्पादन दिखाना और घटिया या मिलावटी सामग्री का इस्तेमाल आम समस्या रही है।

इसका सबसे बड़ा नुकसान उन निर्माताओं को हुआ, जो नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी से कारोबार करते हैं। टैक्स चुकाने वाले उद्योगों को गैर-कानूनी ऑपरेटरों से असमान प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा, जिससे बाज़ार का संतुलन बिगड़ा और नियमन पर भरोसा कमजोर हुआ।

मशीन-आधारित ड्यूटी: गेम चेंजर क्यों : 
नई व्यवस्था का मूल सिद्धांत साफ़ है—उत्पादन के आंकड़े छिपाए जा सकते हैं, लेकिन उत्पादन क्षमता नहीं। अब टैक्स और सेस उत्पादन की घोषणा पर नहीं, बल्कि फैक्ट्री में लगी पैकिंग मशीनों की संख्या और उनकी अधिकतम क्षमता पर आधारित होगा।

' Health Security se National Security Cess Rules, 2026 ' के तहत सभी निर्माताओं को अपनी मशीनों को एक केंद्रीय पोर्टल पर रजिस्टर कराना होगा। चार्टर्ड इंजीनियर द्वारा मशीन की “मैक्सिमम रेटेड कैपेसिटी” प्रमाणित की जाएगी। मशीन चाहे 8 घंटे चले या 24 घंटे, टैक्स उसकी तकनीकी क्षमता के आधार पर तय होगा। इससे विवाद कम होंगे, पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रशासनिक विवेकाधिकार सीमित होगा।

पब्लिक हेल्थ की शुरुआत फैक्ट्री फ्लोर से : 
सरकार का मानना है कि केवल ऊंचे टैक्स से सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा नहीं होती, बल्कि स्वच्छ और जवाबदेह निर्माण व्यवस्था भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से नई व्यवस्था में मॉनिटरड प्रोडक्शन को अनिवार्य किया गया है।

अब उत्पादन और पैकेजिंग मशीनों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। यह कदम प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि अवैध निर्माण और मिलावट के खिलाफ डिजिटल निगरानी कवच माना जा रहा है। 24x7 निगरानी से अवैध उत्पादन पर लगाम लगेगी और उपभोक्ताओं को काले बाज़ार के असुरक्षित तंबाकू उत्पादों से सुरक्षा मिलेगा।

‘सिन टैक्स’ से राष्ट्रीय उद्देश्य तक: 
' Health Security se National Security Cess'  का उद्देश्य केवल राजस्व जुटाना नहीं है। इसके जरिए मिलने वाली राशि को सार्वजनिक स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने में लगाया जाएगा।

तंबाकू से जुड़ी बीमारियों का बोझ स्वास्थ्य प्रणाली पर भारी पड़ता है। ऐसे में तंबाकू से मिलने वाला राजस्व स्वास्थ्य संसाधनों को सशक्त करे, यह एक तार्किक और नैतिक कदम माना जा रहा है। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए स्थायी फंडिंग के तौर पर इस सेस को भविष्य की जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है 

ईमानदार उद्योग को राहत : 
नई मशीन-आधारित सेस व्यवस्था को ईमानदार निर्माताओं के लिए “सुरक्षा कवच” बताया जा रहा है। वर्षों से नियमों का पालन करने वाले उद्योग असमान प्रतिस्पर्धा से जूझ रहे थे।

अब अवैध ऑपरेटरों को मिलने वाला अनुचित लाभ समाप्त होगा और सभी के लिए समान नियम लागू होंगे। नियमों में घोषित शटडाउन, निष्क्रिय मशीनों की सीलिंग और अनुपातिक राहत (Abetement) जैसे प्रावधान भी शामिल किए गए हैं, ताकि यह व्यवस्था दंडात्मक नहीं बल्कि संतुलित और व्यावहारिक रहे।

रिएक्टिव नहीं, प्रिवेंटिव मॉडल : 
विशेषज्ञों के अनुसार, " Swastha se Suraksha"  पहल की सबसे बड़ी ताकत इसका प्रिवेंटिव डिज़ाइन है। अब सरकार उल्लंघन के बाद कार्रवाई करने के बजाय, तकनीक और निगरानी के जरिए अनुपालन को डिफॉल्ट व्यवहार बना रही है।

यह सुधार न तो अचानक है और न ही मनमाना। यह तंबाकू क्षेत्र की पुरानी समस्याओं का संतुलित समाधान है। आम नागरिक के लिए यह स्वस्थ समाज और सुरक्षित राष्ट्र की उम्मीद जगाता है, वहीं उद्योग के लिए पारदर्शी और स्थिर कारोबारी माहौल का संकेत देता है।

सवास्‍थ्‍य से सुरक्षा तक — यह पहल शासन के उस सिद्धांत को मजबूत करती है, जहां पारदर्शिता, तकनीक और राष्ट्रीय हित एक साथ आगे बढ़ते हैं।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/controlling-leakage-is-a-big-step-towards-converting-sin-tax/article-45439

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.