विश्व आईवीएफ दिवस पर गाजियाबाद में जागरूकता कार्यक्रम: बांझपन से मातृत्व तक की यात्रा पर विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

Jagran Desk

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में शुक्रवार को ‘विश्व आईवीएफ दिवस’ के मौके पर एक विशेष परिवर्तनकारी वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

“टेकिंग यू फ्रॉम मेबी टू बेबी” नामक इस आयोजन को गुंजन आईवीएफ वर्ल्ड द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य प्रजनन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे दम्पतियों को मानसिक, शारीरिक और वैज्ञानिक स्तर पर संपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत गुंजन आईवीएफ वर्ल्ड की एमडी और संस्थापक डॉ. गुंजन गुप्ता के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने बताया कि यह पहल उन दम्पतियों के लिए है जो आईवीएफ की प्रक्रिया को लेकर भ्रम में हैं या संकोच में जी रहे हैं। डॉ. गुंजन ने कहा, “हमारा प्रयास है कि हम लोगों को न केवल जानकारी दें, बल्कि उन्हें ऐसा आत्मबल भी दें जिससे वे निश्चय से मातृत्व या पितृत्व की ओर बढ़ सकें।”

इस कार्यक्रम में चार प्रमुख पहलुओं को केंद्र में रखा गया—शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-देखभाल और आईवीएफ विज्ञान।

योग से शुरू हुआ सकारात्मक बदलाव का संदेश

Also Read:  युद्ध रणनीति में बदलाव के बीच अमेरिकी सेना विशेष ड्रोन यूनिट को कर रही खत्म

पहले सत्र में अंतरराष्ट्रीय योग एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ आइरिस वत्राना ने बांझपन पर योग के प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कुछ विशेष योगासन भी बताए जो हार्मोन संतुलन बनाने, तनाव घटाने और प्रजनन क्षमता को सुधारने में मददगार हो सकते हैं।

Also Read:  INPLAY द्वारा आयोजित HPA Awards 2026 में मनोरंजन जगत की प्रतिभाओं का सम्मान

मानसिक स्वास्थ्य पर रहा खास जोर

Also Read:  चीन की हाइपरसोनिक मिसाइल से अमेरिका के बड़े सैन्य विमान खतरे में: रिपोर्ट में लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता का दावा

दूसरे सत्र में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. मंदिरा अधिकारी ने बताया कि आईवीएफ की प्रक्रिया के दौरान मानसिक तनाव सबसे बड़ा अवरोध बन सकता है। उन्होंने प्रजनन यात्रा को शांतिपूर्वक जीने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव साझा किए।

आत्म-देखभाल और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

तीसरे सत्र में वेलनेस एक्सपर्ट और इन्फ्लुएंसर अंशु धवन ने आत्म-देखभाल की जरूरत और मातृत्व के प्रति महिलाओं की मानसिकता को बदलने पर जोर दिया।

आईवीएफ से जुड़े मिथकों पर विशेषज्ञ की राय

अंत में डॉ. गुंजन गुप्ता ने आईवीएफ से जुड़े तीन सामान्य मिथकों—आईवीएफ की उम्र सीमा, बांझपन की जिम्मेदारी और क्लीनिक की गुणवत्ता—पर तथ्यात्मक जानकारी दी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि न तो आईवीएफ हर उम्र में संभव होता है, न ही बांझपन केवल महिलाओं की समस्या है और न ही हर आईवीएफ क्लिनिक एक जैसा होता है।

..........................................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

 

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

26 अगस्त 2026: बुधवार को मनाए जाएंगे कई महत्वपूर्ण दिवस और त्योहार

बलराम जयंती, ईद-ए-मिलाद और मदर टेरेसा जयंती के साथ महिला समानता दिवस व अंतरराष्ट्रीय कुत्ता दिवस भी आज
स्पेशल खबरें 
26 अगस्त 2026: बुधवार को मनाए जाएंगे कई महत्वपूर्ण दिवस और त्योहार

भोपाल में 27 से 31 अगस्त तक खास आयोजन: नाटक, रक्षाबंधन और खेल सम्मान समारोह

अगस्त के अंतिम सप्ताह में शहर में रंगमंचीय प्रस्तुति, भाई-बहन का पर्व, खेल प्रतिभाओं का सम्मान और राखी मेले जैसे...
जागरण इवेन्ट 
भोपाल में 27 से 31 अगस्त तक खास आयोजन: नाटक, रक्षाबंधन और खेल सम्मान समारोह

भोपाल में आज कई प्रमुख आयोजन: शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना, राखी मेला और संस्कृत सप्ताह समारोह

26 अगस्त को शहर में नागरिक, सांस्कृतिक और त्योहार से जुड़े कार्यक्रम; रक्षाबंधन के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं भी जारी...
जागरण इवेन्ट 
भोपाल में आज कई प्रमुख आयोजन: शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना, राखी मेला और संस्कृत सप्ताह समारोह

26 अगस्त 2026 अंक ज्योतिष: मूलांक 8 वालों के लिए दिन खास, इन अंकों को फैसलों में रखनी होगी सावधानी

आज का अंक ज्योतिष नौकरी, कारोबार, धन और रिश्तों के मामले में अलग-अलग संकेत दे रहा है; जन्म तारीख के...
राशिफल 
26 अगस्त 2026 अंक ज्योतिष: मूलांक 8 वालों के लिए दिन खास, इन अंकों को फैसलों में रखनी होगी सावधानी

बिजनेस