MP में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की एंट्री, भोपाल में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से हलचल। युवाओं ने इसे सिस्टम के खिलाफ आंदोलन बताया, NEET पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया।

भोपाल में शुक्रवार को एक नई राजनीतिक हलचल देखने को मिली जब 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' के नाम से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। यह प्रेस वार्ता शहर के एक निजी कार्यक्रम स्थल पर हुई, जहां सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा मयंक ने खुद को इस आंदोलन का हिस्सा बताते हुए कई तीखे बयान दिए। साथ ही, नीट पेपर लीक से प्रभावित छात्र-छात्राएं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों का आरोप लगाने वाले युवा भी वहां मौजूद थे। अचानक से उभरे इस 'न्यू एज पॉलिटिकल पहल' ने भोपाल के राजनीतिक और छात्र समुदाय में चर्चा का दौर तेज कर दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मयंक ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी किसी पारंपरिक राजनीतिक दल के जैसे नहीं है, बल्कि यह एक आंदोलन है जो युवाओं की आवाज को व्यवस्था की खामियों और ढीले सिस्टम के खिलाफ उठाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है और अब युवा चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब युवा सवाल उठाते हैं, तो उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है, यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी रोक लगाने की बातें सामने आती हैं।

मयंक ने बताया कि जल्द ही मध्य प्रदेश स्तर पर पार्टी की कोर कमेटी का ऐलान किया जाएगा, और इसके बाद संगठन विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विदेशी फॉलोअर्स और राजनीतिक आरोपों को लेकर आए सवालों का जवाब देते हुए इसे 'सरकारी दुष्प्रचार' करार दिया। उनका यह कहना रहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या पार्टी के खिलाफ नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कमियों के खिलाफ है, जिसमें कार्यपालिका से लेकर विपक्ष तक सभी शामिल हैं।

इस बीच, मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि यह युवाओं को जागरूक करने की एक शुरुआत है, ताकि वे स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा सकें। आंदोलन के संस्थापक के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विचार कहीं से भी आ सकते हैं, स्थान से ज्यादा उद्देश्य महत्वपूर्ण होता है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान एक खास प्रतीकात्मक अंदाज भी देखने को मिला, जहां 'मेलोडी' चॉकलेट पर भी चर्चा की गई। मयंक ने बताया कि यह व्यवस्था को करीब से देखने और उसके अनुभव को समझने का प्रतीक है।

दूसरी तरफ, इस नाम और आंदोलन के बारे में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे युवाओं की नाराजगी का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे एक डिजिटल या वैचारिक प्रयोग के रूप में देख रहे हैं। राजनीतिक हलकों में भी इसके प्रति अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

यह ध्यान देने योग्य है कि कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट में युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम चर्चा में आया था और अब भोपाल में इसकी सक्रियता ने इसे और भी सुर्खियों में ला दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2026 By Rohit.P

MP में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की एंट्री, भोपाल में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेशनल डेस्क

भोपाल में शुक्रवार को एक नई राजनीतिक हलचल देखने को मिली जब 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' के नाम से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। यह प्रेस वार्ता शहर के एक निजी कार्यक्रम स्थल पर हुई, जहां सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा मयंक ने खुद को इस आंदोलन का हिस्सा बताते हुए कई तीखे बयान दिए। साथ ही, नीट पेपर लीक से प्रभावित छात्र-छात्राएं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों का आरोप लगाने वाले युवा भी वहां मौजूद थे। अचानक से उभरे इस 'न्यू एज पॉलिटिकल पहल' ने भोपाल के राजनीतिक और छात्र समुदाय में चर्चा का दौर तेज कर दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मयंक ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी किसी पारंपरिक राजनीतिक दल के जैसे नहीं है, बल्कि यह एक आंदोलन है जो युवाओं की आवाज को व्यवस्था की खामियों और ढीले सिस्टम के खिलाफ उठाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है और अब युवा चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब युवा सवाल उठाते हैं, तो उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है, यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी रोक लगाने की बातें सामने आती हैं।

मयंक ने बताया कि जल्द ही मध्य प्रदेश स्तर पर पार्टी की कोर कमेटी का ऐलान किया जाएगा, और इसके बाद संगठन विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विदेशी फॉलोअर्स और राजनीतिक आरोपों को लेकर आए सवालों का जवाब देते हुए इसे 'सरकारी दुष्प्रचार' करार दिया। उनका यह कहना रहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या पार्टी के खिलाफ नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कमियों के खिलाफ है, जिसमें कार्यपालिका से लेकर विपक्ष तक सभी शामिल हैं।

इस बीच, मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि यह युवाओं को जागरूक करने की एक शुरुआत है, ताकि वे स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा सकें। आंदोलन के संस्थापक के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विचार कहीं से भी आ सकते हैं, स्थान से ज्यादा उद्देश्य महत्वपूर्ण होता है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान एक खास प्रतीकात्मक अंदाज भी देखने को मिला, जहां 'मेलोडी' चॉकलेट पर भी चर्चा की गई। मयंक ने बताया कि यह व्यवस्था को करीब से देखने और उसके अनुभव को समझने का प्रतीक है।

दूसरी तरफ, इस नाम और आंदोलन के बारे में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे युवाओं की नाराजगी का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे एक डिजिटल या वैचारिक प्रयोग के रूप में देख रहे हैं। राजनीतिक हलकों में भी इसके प्रति अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

यह ध्यान देने योग्य है कि कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट में युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम चर्चा में आया था और अब भोपाल में इसकी सक्रियता ने इसे और भी सुर्खियों में ला दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/entry-of-cockroach-janata-party-in-mp-press-conference-in/article-53983

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.