NEET-JEE अभ्यर्थियों के लिए विशेषज्ञ की सलाह: परीक्षा से एक दिन पहले अपनाएं यह रणनीति

कोटा।

देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं NEET और JEE की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए परीक्षा से एक दिन पहले का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस समय कई छात्र घबराहट में देर रात तक पढ़ाई करते रहते हैं, जिससे तनाव और थकान बढ़ जाती है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस दिन सही रणनीति अपनाई जाए तो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

कोटा स्थित शिक्षा संस्थान गुरुचरणम् (GURCHARANAM) के Co-Founder एवं CEO तथा वरिष्ठ केमिस्ट्री फैकल्टी गिरिराज विश्वकर्मा (GV Sir) ने बताया कि परीक्षा से एक दिन पहले छात्रों को नई चीजें पढ़ने की बजाय केवल महत्वपूर्ण विषयों की हल्की पुनरावृत्ति करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भौतिकी और गणित में मुख्य फार्मूले, रसायन विज्ञान में महत्वपूर्ण रिएक्शन और मुख्य फार्मूले तथा जीव विज्ञान में NCERT के महत्वपूर्ण बिंदुओं को दोहराना अधिक लाभदायक होता है। इससे छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

GV Sir के अनुसार परीक्षा से पहले एक छोटा प्रैक्टिस पेपर या पिछले वर्षों का प्रश्नपत्र हल करने से छात्रों को समय प्रबंधन और प्रश्नों के पैटर्न का बेहतर अंदाजा मिल जाता है। हालांकि इस दौरान छोटी-मोटी गलतियों को लेकर तनाव नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने यह भी सलाह दी कि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने के लिए छात्र एक दिन पहले ही अपनी जरूरी सामग्री तैयार कर लें। एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पेन-पेंसिल तथा परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से जांच लेना बेहतर रहता है।

खान-पान को लेकर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विशेषज्ञों के अनुसार परीक्षा से एक दिन पहले हल्का और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। अत्यधिक चाय-कॉफी या तैलीय भोजन से बचना बेहतर होता है।

GV Sir ने बताया कि लगातार पढ़ाई करने से दिमाग थक सकता है, इसलिए बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेना भी जरूरी है। हल्की वॉक, संगीत सुनना या कुछ समय ध्यान करना तनाव कम करने में मदद करता है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से दिमाग तरोताजा रहता है और परीक्षा के दौरान एकाग्रता बेहतर रहती है।

अंत में उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि परीक्षा के समय आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत होती है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और शांत मन से परीक्षा दें।

गिरिराज विश्वकर्मा (GV Sir)
 Co-Founder & CEO, GURCHARANAM
 Senior Chemistry Faculty & Author
 19+ वर्षों से NEET एवं JEE अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन

Website: www.gurcharanamacademy.in

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jan 2026 By दैनिक जागरण

NEET-JEE अभ्यर्थियों के लिए विशेषज्ञ की सलाह: परीक्षा से एक दिन पहले अपनाएं यह रणनीति

कोटा।

कोटा स्थित शिक्षा संस्थान गुरुचरणम् (GURCHARANAM) के Co-Founder एवं CEO तथा वरिष्ठ केमिस्ट्री फैकल्टी गिरिराज विश्वकर्मा (GV Sir) ने बताया कि परीक्षा से एक दिन पहले छात्रों को नई चीजें पढ़ने की बजाय केवल महत्वपूर्ण विषयों की हल्की पुनरावृत्ति करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भौतिकी और गणित में मुख्य फार्मूले, रसायन विज्ञान में महत्वपूर्ण रिएक्शन और मुख्य फार्मूले तथा जीव विज्ञान में NCERT के महत्वपूर्ण बिंदुओं को दोहराना अधिक लाभदायक होता है। इससे छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

GV Sir के अनुसार परीक्षा से पहले एक छोटा प्रैक्टिस पेपर या पिछले वर्षों का प्रश्नपत्र हल करने से छात्रों को समय प्रबंधन और प्रश्नों के पैटर्न का बेहतर अंदाजा मिल जाता है। हालांकि इस दौरान छोटी-मोटी गलतियों को लेकर तनाव नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने यह भी सलाह दी कि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने के लिए छात्र एक दिन पहले ही अपनी जरूरी सामग्री तैयार कर लें। एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पेन-पेंसिल तथा परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से जांच लेना बेहतर रहता है।

खान-पान को लेकर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विशेषज्ञों के अनुसार परीक्षा से एक दिन पहले हल्का और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। अत्यधिक चाय-कॉफी या तैलीय भोजन से बचना बेहतर होता है।

GV Sir ने बताया कि लगातार पढ़ाई करने से दिमाग थक सकता है, इसलिए बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेना भी जरूरी है। हल्की वॉक, संगीत सुनना या कुछ समय ध्यान करना तनाव कम करने में मदद करता है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से दिमाग तरोताजा रहता है और परीक्षा के दौरान एकाग्रता बेहतर रहती है।

अंत में उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि परीक्षा के समय आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत होती है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और शांत मन से परीक्षा दें।

गिरिराज विश्वकर्मा (GV Sir)
 Co-Founder & CEO, GURCHARANAM
 Senior Chemistry Faculty & Author
 19+ वर्षों से NEET एवं JEE अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन

Website: www.gurcharanamacademy.in

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/expert-advice-for-neet-jee-candidates-adopt-this-strategy-a-day/article-47689

खबरें और भी हैं

दिल्ली के वायव्य कोण में जागृत बगलामुखी साधना पीठ: रहस्य, साधना और शहरी संतुलन का अद्भुत संगम

टाप न्यूज

कराला–कंझावला स्थित पीठ बना आस्था, तंत्र शक्ति और सामाजिक स्थिरता का केंद्र; CM ने भी सराहा महत्व
देश विदेश 
दिल्ली के वायव्य कोण में जागृत बगलामुखी साधना पीठ: रहस्य, साधना और शहरी संतुलन का अद्भुत संगम

'द केरल स्टोरी 2' OTT रिलीज डेट तय, ZEE5 पर 8 मई से स्ट्रीम

‘द केरल स्टोरी 2’ OTT रिलीज के साथ अब ZEE5 पर घर बैठे देखें पूरी फिल्म थिएटर में चर्चा बटोरने...
बालीवुड 
'द केरल स्टोरी 2' OTT रिलीज डेट तय, ZEE5 पर 8 मई से स्ट्रीम

ईद 2027 पर फिर धमाका करेंगे सलमान, SVC63 से बड़ी वापसी तय

सलमान खान की फिल्म SVC63 की घोषणा, ईद 2027 रिलीज तय; नयनतारा भी नजर आईं सलमान खान ने अपनी अगली...
बालीवुड 
ईद 2027 पर फिर धमाका करेंगे सलमान, SVC63 से बड़ी वापसी तय

सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर बंद, निफ्टी 23,898 पर; आईटी शेयरों में भारी बिकवाली

सेंसेक्स गिरावट के पीछे वैश्विक तनाव और IT सेक्टर की कमजोरी, निवेशकों में सतर्कता शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी...
बिजनेस 
सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर बंद, निफ्टी 23,898 पर; आईटी शेयरों में भारी बिकवाली

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.