पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और अंकित राठी को अटल रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Digital Desk

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा और सार्वजनिक जीवन की विरासत को रेखांकित करते हुए, अटल फाउंडेशन ने मंगलवार को राजधानी नई दिल्ली स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन, कस्तूरबा गांधी मार्ग में अटल श्री 2025 एवं केअटल सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और पुरस्कार आवंटित किए। समारोह में सांसद गीता शाक्य, पूर्व सांसद एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन अविनाश राय खन्ना, अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक अग्रवाल तथा आध्यात्मिक नेता एवं पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज़्म इंडिया इशिका तनेजा भी शामिल रहीं।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने कहा कि अटल फाउंडेशन समाज के उन वर्गों तक पहुंचने का कार्य कर रहा है, जिन्हें मुख्यधारा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा,
“शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में फाउंडेशन की पहलें सामाजिक समावेशन को मजबूती देती हैं और अटल जी की लोककल्याणकारी सोच को आगे बढ़ाती हैं।”

इस अवसर पर चार अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। अटल रत्न पुरस्कार 2025 पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और अंकित राठी को प्रदान किया गया। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली योगदान के लिए नौ व्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय अटल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, 20 व्यक्तियों को अटल श्री पुरस्कार और 11 लोगों को सार्वजनिक सेवा एवं सामाजिक विकास में निरंतर योगदान के लिए अटल गौरव पुरस्कार प्रदान किए गए।

WhatsApp Image 2025-12-23 at 10.48.46 PM

इस मौके पर अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार आज भी सामाजिक कार्यों की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा, “अटल जी का दृष्टिकोण समावेशी विकास, सामाजिक सद्भाव और सेवा भावना पर आधारित था। फाउंडेशन अपने सभी कार्यक्रमों के माध्यम से उसी सोच को जमीन पर उतारने का प्रयास कर रहा है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2025 By दैनिक जागरण

पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और अंकित राठी को अटल रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Digital Desk

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और पुरस्कार आवंटित किए। समारोह में सांसद गीता शाक्य, पूर्व सांसद एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन अविनाश राय खन्ना, अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक अग्रवाल तथा आध्यात्मिक नेता एवं पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज़्म इंडिया इशिका तनेजा भी शामिल रहीं।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने कहा कि अटल फाउंडेशन समाज के उन वर्गों तक पहुंचने का कार्य कर रहा है, जिन्हें मुख्यधारा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा,
“शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में फाउंडेशन की पहलें सामाजिक समावेशन को मजबूती देती हैं और अटल जी की लोककल्याणकारी सोच को आगे बढ़ाती हैं।”

इस अवसर पर चार अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। अटल रत्न पुरस्कार 2025 पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और अंकित राठी को प्रदान किया गया। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली योगदान के लिए नौ व्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय अटल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, 20 व्यक्तियों को अटल श्री पुरस्कार और 11 लोगों को सार्वजनिक सेवा एवं सामाजिक विकास में निरंतर योगदान के लिए अटल गौरव पुरस्कार प्रदान किए गए।

WhatsApp Image 2025-12-23 at 10.48.46 PM

इस मौके पर अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार आज भी सामाजिक कार्यों की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा, “अटल जी का दृष्टिकोण समावेशी विकास, सामाजिक सद्भाव और सेवा भावना पर आधारित था। फाउंडेशन अपने सभी कार्यक्रमों के माध्यम से उसी सोच को जमीन पर उतारने का प्रयास कर रहा है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/former-mp-avinash-rai-khanna-and-ankit-rathi-honored-with/article-40848

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.