- Hindi News
- निफ्टी 50: सिर्फ एक इंडेक्स नहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था का आईना
निफ्टी 50: सिर्फ एक इंडेक्स नहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था का आईना
— चिंतन हरिया, प्रिंसिपल – इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी,आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी
अगर कोई निवेशक बिना अलग-अलग कंपनियों के शेयर चुने भारत की बड़ी और मजबूत कंपनियों में निवेश करना चाहता है, तोनिफ्टी 50 ईटीएफ उसके लिए सबसे सरल विकल्पों में से एक हो सकता है। यह एकएक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) है, जिसकी खरीद-बिक्री शेयरों की तरह स्टॉक एक्सचेंज पर होती है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें किसी एक कंपनी का शेयर नहीं, बल्किनिफ्टी 50 इंडेक्समें शामिल सभी 50 कंपनियों के शेयर उसी अनुपात में होते हैं, जिस अनुपात में वे इंडेक्स का हिस्सा हैं।
इस तरह निवेशक किसी एक कंपनी के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं रहता, बल्कि भारत की प्रमुख सूचीबद्ध कंपनियों की सामूहिक प्रगति का भागीदार बन जाता है। इसलिए, निफ्टी 50 ईटीएफ में निवेश करने से पहले यह समझना जरूरी है कि निफ्टी 50 इंडेक्स कैसे काम करता है।
निफ्टी 50 क्या है?
निफ्टी 50, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स है। इसमें देश की 50 सबसे बड़ी और सबसे अधिक कारोबार वाली कंपनियां शामिल होती हैं। यह इंडेक्सफ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशनपद्धति पर आधारित है। यानी किसी कंपनी का इंडेक्स में कितना हिस्सा होगा, यह उसके उन शेयरों के बाजार मूल्य पर निर्भर करता है जो वास्तव में आम निवेशकों के लिए उपलब्ध हैं।
आज निफ्टी 50, एनएसई के कुलफ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन का लगभग 66 प्रतिशतप्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इसे भारतीय शेयर बाज़ार की दिशा और स्थिति का भरोसेमंद संकेतक माना जाता है।
किन कंपनियों को मिलती है जगह?
निफ्टी 50 में शामिल होने के लिए कंपनियों का चयननिफ्टी 100 के दायरे से किया जाता है। किसी कंपनी के लिए केवल बड़ी होना ही पर्याप्त नहीं है। उसे डेरिवेटिव्स यानीफ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में कारोबार के लिए उपलब्ध होना चाहिए और उसकी ट्रेडिंग में पर्याप्त तरलता (Liquidity) भी होनी चाहिए।
इंडेक्स की समीक्षा साल में दो बार होती है। इसके लिए जनवरी और जुलाई तक के छह महीने के आंकड़ों का विश्लेषण किया जाता है, जबकि बदलाव मार्च और सितंबर के अंतिम कारोबारी दिन से लागू किए जाते हैं। इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित होता है कि इंडेक्स हमेशा देश की प्रमुख और सक्रिय कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता रहे।
किन क्षेत्रों का सबसे अधिक प्रभाव?
चूंकि निफ्टी 50 बाजार पूंजीकरण के आधार पर तैयार होता है, इसलिए बड़ी कंपनियों और बड़े उद्योगों का इसमें अधिक योगदान रहता है।
मई 2026 के अंत तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय सेवाओं (Financial Services) का इंडेक्स में लगभग 35 प्रतिशतहिस्सा था। इसके बादऑयल, गैस एवं कंज्यूमेबल फ्यूल्सकी हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) लगभग 8.5 प्रतिशत, ऑटोमोबाइलकरीब 7 प्रतिशतऔरएफएमसीजीलगभग 6 प्रतिशतरही। इन क्षेत्रों के अलावा भी निफ्टी 50 भारत की लगभग सभी प्रमुख आर्थिक गतिविधियों का प्रतिनिधित्व करता है।
क्या अब मूल्यांकन अधिक संतुलित है?
पिछले कुछ समय में शेयर बाज़ार के मूल्यांकन में भी नरमी देखने को मिली है। मई 2026 तक निफ्टी 50 काएक वर्ष आगे के अनुमानित मुनाफे (Forward Earnings) के आधार परप्राइस-टू-अर्निंग (P/E) अनुपात लगभग 18.1 गुनाथा, जबकि 2025 के अधिकांश समय यह 20 गुना से ऊपर बना हुआ था।
मौजूदा स्तर अब इसके पिछले दस वर्षों के औसत के काफी करीब है। इससे दीर्घकालिक निवेशकों के लिए बाजार का मूल्यांकन अपेक्षाकृत संतुलित दिखाई देता है।
समय के साथ खुद को बेहतर बनाता है इंडेक्स
निफ्टी 50 की एक खासियत यह भी है कि इसमें किसी अतिरिक्त हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ती। जिन कंपनियों का बाजार मूल्य लगातार बढ़ता है, उनका इंडेक्स में हिस्सा अपने आप बढ़ जाता है। वहीं जिन कंपनियों का प्रदर्शन कमजोर पड़ता है, उनका वजन धीरे-धीरे कम हो जाता है।
दूसरे शब्दों में कहें तो यह इंडेक्स समय के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियों की ओर स्वतः झुकता रहता है। यही कारण है कि इसे दीर्घकालिक निवेश के लिए प्रभावी माना जाता है।
निफ्टी 50 ईटीएफ चुनते समय किन बातों पर दें ध्यान?
यदि आप निफ्टी 50 ईटीएफ में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो केवल इंडेक्स का नाम देखना पर्याप्त नहीं है। कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए।
सबसे पहलेएक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) देखें। यह वह वार्षिक शुल्क है जो फंड निवेशकों से लेता है। निष्क्रिय (Passive) फंड होने के कारण यह सामान्यतः कम होता है, लेकिन अलग-अलग फंडों के बीच इसकी तुलना करना उपयोगी रहता है।
दूसरा महत्वपूर्ण पहलू हैट्रैकिंग एरर (Tracking Error)। इसका अर्थ है कि ईटीएफ अपने मूल इंडेक्स के प्रदर्शन का कितना सटीक अनुसरण कर रहा है। जितना कम ट्रैकिंग एरर होगा, उतना बेहतर माना जाता है।
इसके अलावा, ईटीएफ में रोज़ाना होने वाले कारोबार (Trading Volume) पर भी नजर डालनी चाहिए। अधिक तरलता वाला ईटीएफ खरीदने और बेचने में सुविधा देता है और उचित कीमत मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
लंबी अवधि का नजरिया सबसे अहम
निफ्टी 50 ईटीएफ का प्रदर्शन अंततः उन्हीं 50 कंपनियों की आय और विकास पर निर्भर करता है जिनका यह प्रतिनिधित्व करता है। अल्पकालिक उतार-चढ़ाव निवेश यात्रा का हिस्सा हैं, लेकिन लंबी अवधि में कंपनियों की आय वृद्धि ही निवेश रिटर्न का प्रमुख आधार बनती है।
यही वजह है कि निफ्टी 50 ईटीएफ को त्वरित लाभ कमाने के बजाय दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण का माध्यम माना जाता है। कम लागत, विविधीकरण और भारत की अग्रणी कंपनियों में भागीदारी इसे उन निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है, जो समय के साथ धन सृजन करना चाहते हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए